ePaper
Live Updates

England vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा, कॉनवे और रवींद्र ने जड़ा शानदार शतक

Updated at : 05 Oct 2023 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
England vs New Zealand: न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से रौंदा, कॉनवे और रवींद्र ने जड़ा शानदार शतक

England vs New Zealand Highlights: आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मुकाबले में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से बुरी तरह हराया. दूसरे ओवर की पहली गेंद पर विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड के डेवॉन कॉनवे और रचिन रवींद्र ने नाबाद शतक जड़े दोनों ने टीम को 36.2 ओवर में ही जीत दिला दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने जो रूट के 77 रनों की पारी के दम पर 282 रन बनाए. जवाब में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल का बदला चुकाया. जब मैच टाई होने पर इंग्लैंड को ज्यादा बाउंड्री के आधार पर विश्व विजेता करार दिया गया था.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया

डेवॉन कॉनवे और रचिन रवींद्र के शानदार नाबाद शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड को 9 विकेट से बुरी तरह हराया. पहले बल्लेबाज की न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर में जो रूट के 77 रनों की पारी के दम पर 282 रन बनाए. 283 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर झटका लगा. विल यंग बिना खाता खोले पवेलियन लौट गये. उसके बाद सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने रचिन रवींद्र के साथ अजेय साझेदारी की. दोनों ने नाबाद शतक जड़ा और अपनी टीम को 36.2 ओवर तें जीत दिला दी. न्यूजीलैंड की इस बल्लेबाजी जोड़ी के आगे इंग्लैंड की गेंदबाजी इकाई पूरी तरह पस्त हो गयी.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: कॉनवे के बाद रवींद्र ने भी जड़ा शतक

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे के बाद रचिन रवींद्र ने भी शतक जड़ दिया है. दोनों के बीच 200 से अधिक रनों की साझेदारी हो चुकी है. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी हैं. मैच पूरी तरह न्यूजीलैंड की पकड़ में है. रवींद्र ने 87 गेंद पर 102 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए हैं.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: डेवोन कॉनवे ने जड़ा शानदार शतक

डेवोन कॉनवे ने वर्ल्ड कप 2023 सीजन का पहला शतक जड़ दिया है. न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज ने 83 गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए. उन्होंने 13 चौके और दो छक्के लगाए. कॉनवे ने इंग्लैंड के सभी गेंदबाजों की धुनाई की और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. दूसरे छोर पर उनके साथी रचिन रवींद्र भी शतक के करीब हैं.

ODI World Cup 2023: ICC क्रिकेट विश्व कप की हो गई शुरुआत; जानें कब, कहां और कैसे देखें Free Live Streaming

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: डेवोन कॉनवे ने भी जड़ा अर्धशतक

रचिन रवींद्र के बाद सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने भी अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने 36 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. डेवोन काफी आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 64 के स्कोर पर खेल रहे हैं. अब तक उन्होंने 10 चौके और एक छक्का लगाया है.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: रचिन रवींद्र ने जड़ा अर्धशतक

रचिन रवींद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है. उन्होंने मोईन अली की गेंद पर छक्का जड़कर अपना अर्धशतक पूरा किया. रवींद्र 41 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और तीन छक्के जड़े हैं. न्यूजीलैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. 13 ओवर में न्यूजीलैंड एक विकेट के नुकसान पर 107 पर है.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 81 रन

10 ओवर मे न्यूजीलैंड ने 81 रन बना लिए हैं. इस बीच टीम को एक विकेट का नुकसान हुआ है. सैम करन ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर सलामी बल्लेबाज विल यंग का पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. क्रीज पर डेवोन कॉनवे और रचिन रवींद्र मौजूद हैं. दोनों खिलाड़ी अर्धशतक के करीब पहुंच गये हैं.

World Cup 2023 के आगाज पर MS Dhoni से मिले रणवीर सिंह, एक्साइटेड होकर कैप्टन कूल को कर लिया KISS

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: 10 ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 81 रन

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार

न्यूजीलैंड का स्कोर 50 के पार पहुंच गया है. सात ओवर की समाप्ति पर न्यूजीलैंड ने एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं. विल यंग बिना खाता खोले सैम करन के शिकार हो गये. करन ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें आउट कर दिया.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड को पहला झटका

सैम करन ने अपने ओवर की पहली ही गेंद पर विल यंग को आउट कर दिया. न्यूजीलैंड को पहला झटका लगा है. यंग बिना खाता खोले आउट हो गये हैं. न्यूजीलैंड को दूसरे ओवर की पहली गेंद पर झटका लगा है.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू

न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. डेवोन कॉनवे और विल यंग सलामी बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर मौजूद हैं. इंग्लैंड की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत क्रिस वॉक्स कर रहे हैं. न्यूजीलैंड को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 283 रन बनाने होंगे.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दिया 283 रनों का लक्ष्य

इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के उद्घाटन मुकाबले में न्यूजीलैंड को 283 रनों का लक्ष्य दिया है. न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक 77 रन अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने बनाए. कप्तान और विकेटकीपर जोस बटलर ने 43 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से सबसे सफल गेंदबाज मैट हेनरी साबित हुए. उन्होंने 10 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट चटकाए. मिशेल सेंटनर और ग्लेन फिलिप्स को दो-दो सफलता मिली. रचिन रवींद्र और ट्रेंट बोल्ट को एक-एक विकेट से संतोष करना पड़ा.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: सैम करन आउट, इंग्लैंड को नौवां झटका

इंग्लैंड को नौवां झटका लगा है. सैम करन आउट हो गये हैं. मैट हेनरी की गेंद पर टॉम लाथम ने उनका कैच विकेट के पीछे पकड़ा. नये बल्लेबाज के रूप में क्रीज पर मार्क वुड आए हैं.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: क्रिस वॉक्स आउट, इंग्लैंड को आठवां झटका

मिशेल सैंटनर की गेंद पर क्रिस वॉक्स चकमा खा गये और इंग्लैंड को आठवां झटका लगा. इंग्लैंड का आठवां विकेट 45वें ओवर में 250 के स्कोर पर लगा है. सैंटनर की गेंद पर विल यंग ने वॉक्स का कैच पकड़ा.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: जो रूट आउट, इंग्लैंड को सातवां झटका

जो रूट 77 रन बनाकर आउट हो गये हैं. इंग्लैंड को सातवां झटका लगा है. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने समय-समय पर विकेट निकालकर इंग्लैंड को मुश्किल में डाल दिया है. अब इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी चुनौती 50 ओवर तक बल्लेबाजी करना होगा.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: लिविंगस्टोन आउट, इंग्लैंड को छठा झटका

मैट हेनरी ने लियाम लिविंगस्टोन को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है. लिविंगस्टोन 22 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हुए हैं. हेनरी की गेंद पर ट्रेंट बोल्ट ने उनका कैच पकड़ा नये बल्लेबाज के रूप में सैम करन क्रीज पर आए हैं. दूसरे छोर पर जो रूट जमे हुए हैं.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार

35 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 200 के पार पहुंच गया है. एक छोर पर जो रूट अर्धशतक जड़कर जमे हुए हैं. दूसरे छोर पर लियाम लिविंगस्टोन हैं. इंग्लैंड को इस दौरान पांच झटके लग चुके हैं.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: जोश बटलर आउट, इंग्लैंड को पांचवां झटका

कप्तान जोश बटलर अर्धशतक से चूक गये हैं. कप्तान और विकेटकीपर टॉम लाथम ने बटलर का कैच लपका. बटलर मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गये. उन्होंने 42 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली. इंग्लैंड को पांचवां झटका 34वें ओवर की दूसरी गेंद पर लगा है. इस समय टीम का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 188 रन है. नये बल्लेबाज के रूप में लियाम लिविंगस्टोन क्रीज पर आए हैं.

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: जो रूट ने जड़ा अर्धशतक

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने क्रीज पर आए जो रूट ने अर्धशतक जड़ दिया है. एक छोर से लगातार विकेट गिरने के बावजूद रूट ने अपने अनुभव का फायदा उठाया और 57 गेंद पर दो चौके और एक छक्का की मदद से अपना पचासा पूरा किया. क्रीज पर उनका साथ कप्तान जोश बटलर दे रहे हैं. इंग्लैंड ने 30 ओवर की समाप्ति पर चार विकेट खोकर 166 रन बना लिए हैं.

Cricket World Cup 2023: टॉप 10 क्रिकेटर, जो चोट के कारण वर्ल्ड कप 2023 से चूक गये

9:02 PM. 5 Oct 239:02 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड को चौथा झटका, मोईन अली आउट

ग्लेन फिलिप्स ने मोईन अली को बोल्ड कर दिया है. इंग्लैंड को चौथा झटका लगा है. मोईन, जो रूट के साथ एक बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहे. वह 17 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हो गये. उनकी जगह बल्लेबाजी करने क्रीज पर कप्तान जोश बटलर आए हैं.

3:33 PM. 5 Oct 233:33 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार

18 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड का स्कोर 100 के पार पहुंच गया है. इंग्लैंड ने 18वें ओवर में 11 रन बनाए और अपने स्कोर को 105 पर पहुंचाया. अनुभवी जो रूट 30 गेंद पर 26 रन और मोईन अली 3 गेंद पर 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

3:45 PM. 5 Oct 233:45 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: हैरी ब्रुक आउट, इंग्लैंड को तीसरा झटका

हैरी ब्रुक(Harry Brook) आउट हो गये हैं. इंग्लैंड को तीसरा झटका लगा है. रचिन रवींद्र को पहली सफलता मिली है. रवींद्र की गेंद पर डेवोन कॉनवे ने ब्रुक का शानदार कैच लपका. कॉनवे 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए हैं. इंग्लैंड का तीसरा विकेट 17वें ओवर की आखिरी गेंद पर 94 के स्कोर पर गिरा है.

3:45 PM. 5 Oct 233:45 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: बेयरस्टो आउट, इंग्लैंड को दूसरा झटका

इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. सेट सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो आउट हो गए. मिशेल सेंटनर ने बेयरस्टो को आउट किया. इंग्लैंड का दूसरा विकेट 13वें ओवर में 64 के स्कोर पर लगा है. नये बल्लेबाज के रूप में हैरी ब्रुक क्रीज पर आए हैं.

ENG vs NZ, World Cup 2023: मुकाबले से पहले इंग्लैंड को झटका, बेन स्टोक्स चोटिल, न्यूजीलैंड के लिए भी बुरी खबर

3:33 PM. 5 Oct 233:33 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: 10 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51/1

10 ओवर में इंग्लैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 51 रन बना लिए हैं. मैट हेनरी ने आठवें ओवर में डेविड मलान को आउट कर इंग्लैंड को पहला झटका दिया. जो रूट और जॉनी बेयरस्टो क्रीज पर जमे हुए हैं.

2:39 PM. 5 Oct 232:39 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: हेनरी ने इंग्लैंड को दिया झटका, मलान आउट

हेनरी ने इंग्लैंड को 8वें ओवर की चौथी गेंद पर पहला झटका दिया. डेविड मलान को हेनरी ने लैथम के हाथों कैच कराया. मलान ने 24 गेंदों में दो चौकों की मदद से 14 रन बनाया. 8 ओवर में एक विकेट खोकर इंग्लैंड ने 41 रन बना लिया है.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: हेनरी के लगातार दो गेंद पर बेयरस्टो ने जमाया दो शानदार चौका

हेनरी के लगातार दो गेंदों पर बेयरस्टो ने दो शानदार चौके लगाये. चौथे और पांचवीं गेंद पर बेयरस्टो ने चौका जड़ा और इंग्लैंड के स्कोर को 34 पर पहुंचाया.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: पांच ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर 26 रन

पांच ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई नुकसान के 26 रन है. इस समय क्रीज पर मलान 13 और बेयरस्टो 13 रन बनाकर जमे हुए हैं.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: दूसरे ओवर में भी हेनरी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान किया 

हेनरी ने अपने दूसरे ओवर में भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों, खासकर मलान को भारी परेशान किया. अपने दूसरे ओवर में हेनरी ने केवल पांच रन दिया. चार ओवर की समाप्ति के बाद इंग्लैंड का स्कोर बिना कोई नुकसान के 21 रन है.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: मैट हेनरी ने मलान को परेशान किया, पहला ही ओवर मेडन डाला 

न्यूजीलैंड के गेंदबाज मैट हेनरी ने अपने पहले ही ओवर में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और डेविड मलान को काफी परेशान किया. हेनरी ने पहला ही ओवर मेडन डाला.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड की शानदार शुरुआत, पहले ओवर में बिना नुकसान के 12 रन

न्यूजीलैंड से टॉस हारने के बाद इंग्लैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार शुरुआत की है. पहले ओवर में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाये 12 रन बना लिया. मलान और बेयरस्टो क्रीज पर जमे हुए हैं.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड और इंग्लैंड मैच के अंपायर्स

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अंपायर पैनल में नितिन मेनन, कुमार धर्मसेना, पॉल विल्सन और शाहिद सैकत शामिल हैं. जबकि मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन)

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन)

डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मैट हेनरी, मिशेल सेंटनर, जेम्स नीशम, ट्रेंट बोल्ट.

2:32 PM. 5 Oct 232:32 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड ने टॉस जीता, इंग्लैंड की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीत लिया है. टॉस जीतने के बाद कप्तान लैथम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. इस तरह से इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने क्रीज पर उतरेगी.

3:45 PM. 5 Oct 233:45 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: कुछ देर बाद होगा टॉस

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले वर्ल्ड कप मुकाबले के लिए टॉस अब से कुछ देर बाद होगा. मैच दोपहर दो बजे से खेला जाना है.

12:33 PM. 5 Oct 2312:33 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: विलियमसन और टिम साउदी के बिना खेलेगी न्यूजीलैंड की टीम

विश्व कप के शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड की टीम विलियमसन और टिम साउदी दोनों के बिना खेलेगी. इन दोनों के ना रहने से टीम पर कितना प्रभाव पड़ेगा यह देखने वाली बात होगी

12:33 PM. 5 Oct 2312:33 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live:  दोपहर 1:30 बजे होगा टाॅस, न्यूजीलैंड की टीम बदला लेने की तैयारी में

इंग्लैंड की टीम आज जब न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो न्यूजीलैंड की टीम उनसे विश्वकप 2019 के हार का बदला लेना चाहेगी.

12:33 PM. 5 Oct 2312:33 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: कुछ देर में शुरू होगी क्रिकेट के ‘महाकुंभ’ की पहली जंग

दोपहर दो बजे से विश्वकप 2023 का पहला मुकाबला खेला जाना है. इसे लेकर दोनों टीमें तैयार हैं. अगर आंकड़ों पर गौर करें तो क्रिकेट की टीम न्यूजीलैंड पर भारी नजर आ रही है. दोनों टीमों के बीच हाल में पांच मैच खेले गए हैं, जिनमें से तीन इंग्लैंड ने जीता है, एक न्यूजीलैंड ने और एक मैच टाई रहा है.

3:45 PM. 5 Oct 233:45 PM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: फ्री में कहां देखें न्यूजीलैंड और इंग्लैंड का मैच

इंग्लैंड और न्यूजलैंड के मैच के साथ-साथ वर्ल्ड कप 2023 के सारे मैच को आप घर पर फ्री में देख सकते हैं. इसके लिए आपको अपने मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप इंस्टाल करना होगा. हॉटस्टार पर आप वर्ल्ड कप 2023 के सभी मैच फ्री में देख सकेंगे. ओटीटी के अलावा टीवी पर मैच आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल नंबर 1 पर देख सकते हैं.

10:54 AM. 5 Oct 2310:54 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: जो रूट का वर्ल्ड कप में शानदार रिकॉर्ड

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी जो रूट का विश्व कप में शानदार रिकॉर्ड रहा है. उन्होंने 54.54 के औसत से वर्ल्ड कप में तीन शतक और इतने ही अर्द्धशतक जमाये हैं. 17 मैचों की 16 पारियों में उन्होंने 758 रन बनाए हैं.

10:54 AM. 5 Oct 2310:54 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: डेविड मलान शानदार फॉर्म में, न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में जड़ चुके हैं शतक

इंग्लैंड के डेविड मलान इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मुकाबलों में दो अर्द्धशतक और एक शतक लगा चुके हैं.

10:54 AM. 5 Oct 2310:54 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

डेवोन कॉनवे, विल यंग, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम/रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन.

10:54 AM. 5 Oct 2310:54 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन

जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स/हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड.

10:44 AM. 5 Oct 2310:44 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: वेदर रिपोर्ट

देश भर के कई क्षेत्रों में इस समय जमकर बारिश हो रही है, लेकिन अच्छी खबर है कि अहमदाबाद में आज बारिश होने की उम्मीद नहीं है. 36 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान के साथ मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद की जा रही है. आर्द्रता का स्तर 51% पर रहेगा, जबकि 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हल्की हवा चिलचिलाती धूप राहत प्रदान करेगी.

10:44 AM. 5 Oct 2310:44 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच गेंदबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है. हालांकि तेज गेंदबाजों को शुरुआत में कुछ सीम और स्विंग मिल सकता है, जो बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है. वे मैदान पर कुछ समय बिताने के बाद खुलकर शॉट खेल सकते हैं. टॉस जीतने वाली टीमें गेंदबाजी चुनना पसंद करेंगी. इस मैदान में पहली पारी का औसत स्कोर 212 रहा है.

10:35 AM. 5 Oct 2310:35 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: मैच कितने बजे खेला जाएगा, टॉस का टाइम क्या है

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में आज दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस दोपहर 1:30 बजे होगा.

10:35 AM. 5 Oct 2310:35 AM. 5 Oct

ENG vs NZ Score Live: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 का पहला मुकाबला

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच आज वर्ल्ड कप 2023 (ODI World Cup 2023) का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में खेला जाएगा. इस मैच के साथ ही क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज भी हो जाएगा. दोनों टीमें भिड़ंत के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola