Live Updates

Sarkari Naukri 2022 LIVE: स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती, देखें सरकारी नौकरी से जुड़ी हर अपडेट

Updated:
विज्ञापन

Subtitle: Sarkari Naukri, Sarkari Results 2022 LIVE Updates: सरकारी नौकरी को पाने की इच्छा ज्यादातर युवाओं को रहता है. यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं. हां इस खबर में सभी नौकरी भर्तियां हैं, जो आप आवेदन कर सकते हैं

विज्ञापन

यूपी बिजली विभाग में वैकेंसी: सैलरी

यूपीपीसीएल में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के तौर पर भर्ती होने वाले उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल 4 के तहत 27,000 से लेकर 86,100 रुपये तक का भुगतान किया जाएगा.

यूपी बिजली विभाग में वैकेंसी: उम्र सीमा, फीस

एग्जिक्यूटिव असिस्टेंट पद पर अप्लाई करने वाले उम्मीदवार की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. वहीं, जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को एप्लिकेशन फीस के तौर पर 1180 रुपये देने होंगे. इसके अलावा, एससी-एसटी उम्मीदवारों के लिए एप्लिकेशन फीस 826 रुपये है.

यूपी बिजली विभाग में वैकेंसी: एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया

एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार के पास ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा, उम्मीदवार को हिंदी टाइपिंग भी आनी चाहिए. अगर टाइपिंग स्पीड की बात करें, तो उम्मीदवार की हिंदी में टाइपिंग स्पीड 30 शब्द प्रति मिनट होनी चाहिए.

यूपी बिजली विभाग में वैकेंसी: आवेदन करने की अंतिम तारीख

यूपीपीसीएल की तरफ से निकाली गई वैकेंसी पर भर्ती 19 अगस्त से शुरू हुई थी और अप्लाई करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है.

Sarkari Naukri 2022: यूपी बिजली विभाग में वैकेंसी

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) ने हाल ही में एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के 1033 पदों पर वैकेंसी निकाली. सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवा ने इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.

REET 2022 Result -जल्द जारी होगा रिजल्ट

रीट 2022 के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट reetbser2022.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola