Live Updates

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट: यूक्रेन के लगभग सभी लड़ाकू विमान रूस ने नष्ट किये

Updated:
विज्ञापन

Kyiv: Ukrainian soldiers drive on an armored military vehicle in the outskirts of Kyiv, Ukraine, Saturday, March 5, 2022. AP/PTI(AP03_06_2022_000002B)

रूस-यूक्रेन वॉर अपडेट : रूस-यूक्रेन युद्ध का आज 12वां दिन है. अब तक करीब 15 लाख लोग यूक्रेन छोड़कर जा चुके हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय ने रॉयटर्स को बताया कि कीव सरकार के लगभग सभी प्रभावी विमान नष्ट करने का काम किया जा चुका है.

विज्ञापन

पोलैंड ने यूक्रेन को लड़ाकू विमान देने से किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पोलैंड ने अपने विमान चालकों यूक्रेन भेजने और अपने हवाई क्षेत्रों के इस्तेमाल की इजाजत देने से इनकार किया है. यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने ‘ग्रीन सिग्नल’ देते हुए कहा था कि नाटो के सदस्य यूक्रेन में लड़ाकू विमान भेजने का काम कर सकते हैं.

यूक्रेन के लगभग सभी लड़ाकू विमान रूस ने नष्ट किये

रूसी रक्षा मंत्रालय क्रेमलिन के हवाले से स्पुतनिक ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार रूसी सेना ने लगभग सभी यूक्रेनी लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए हैं. रूसी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव (Igor Konashenkov) ने रॉयटर्स को बताया कि कीव सरकार के लगभग सभी प्रभावी विमान नष्ट करने का काम किया जा चुका है.

पोप की अपील- लोगों को निकलने के लिए सुरक्षित गलियारा बनाया जाये

रूस-यूक्रेन युद्ध रोकने में पूरी दुनिया अब तक नाकाम रही है. रूस के खिलाफ पश्चिमी देश लामबंद हो रहे हैं, तो भारत, चीन जैसे देशों ने तटस्थ रुख अपनाया है. अब पोप फ्रांसिस ने अपील की है कि आम लोगों को युद्धग्रस्त क्षेत्र से निकलने के लिए सुरक्षित गलियारा बनाया जाये, ताकि लोगों की जान बच सके.

बोरिस जॉनसन ने शांति के लिए सुझाये ये 6 सूत्र

दुनिया के नेताओं को यूक्रेन के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय मानवीय गठबंधन’ बनाना चाहिए

यूक्रेन को ‘आत्मरक्षा के उसके प्रयासों’ का दुनिया समर्थन करे

रूस पर आर्थिक दबाव को और बढ़ाना चाहिए

अंतरराष्ट्रीय समुदाय को यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई के ‘धीरे-धीरे सामान्यीकरण’ का विरोध करना चाहिए

युद्ध का कूटनीतिक समाधान निकाला जाना चाहिए, लेकिन यूक्रेन की वैध सरकार की पूर्ण भागीदारी के साथ

नाटो देशों के बीच ‘सुरक्षा और लचीलेपन को मजबूत बनाने के लिए त्वरित अभियान’ चलाया जाना चाहिए

जॉनसन ने छह सूत्री योजना पेश की

यूक्रेन संकट पर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने छह सूत्री योजना पेश की. संघर्ष समाप्त करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रयासों में तेजी लाने की उन्होंने वकालत की. अगले सप्ताह लंदन में 10 डाउनिंग स्ट्रीट पर दुनिया भर के नेताओं की मेजबानी करने से पहले उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को ‘सेना के बल पर’ पर अंतरराष्ट्रीय नियमों को फिर से लिखने में किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देना चाहिए.

76 विमानों से 15,920 भारतीय यूक्रेन से स्वदेश लौटे

यूक्रेन से अपने लोगों को निकालने के लिए भारत सरकार ने ‘ऑपरेशन गंगा’ लॉन्च किया था. इस ऑपरेशन के तहत 76 विमानों के जरिये 15,920 लोगों को सुरक्षित स्वदेश लाया गया. इन 76 विमानों में पिछले 24 घंटे के दौरान आये 13 विमान शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola