Breaking News: मध्य प्रदेश में सभी शराब बार बंद होंगे, शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Breaking News Live updates: सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स के हवाले से खबर है कि इस्राइली ने दमिश्क पर ताजा हमला किया है, जिसमें नागरिकों समेत 15 लोगों की मौत हो गयी. तुर्किये और सीरिया के कुछ हिस्सों में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के 12 दिनों से अधिक समय बाद एक इमारत के मलबे से एक दंपति और उनके बेटे को जिंदा निकाला गया. देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें प्रभातखबर खबर के साथ.

विज्ञापन

मध्य प्रदेश में सभी शराब बार बंद होंगे, शिवराज कैबिनेट का बड़ा फैसला

मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश में सभी शराब बार बंद होंगे और लोग बार में बैठकर शराब नहीं पी पाएंगे. साथ ही शिक्षण संस्थान के 100 मीटर की दूरी पर शराब दुकान नहीं होंगे.

जम्मू कश्मीर में भूस्खलन के कारण घर क्षतिग्रस्त, सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए निवासी

जम्मू और कश्मीर के गंदरबल जिले के सोनमर्ग के रेजिन, गगनगीर क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कुछ घर क्षतिग्रस्त हो गए है. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि निवासी सुरक्षित स्थानों पर चले गए. साथ ही पुलिस ने कहा कि घटना के बाद क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है, जिसे जल्द ही साफ किया जाएगा. राजस्व और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद है.

गृह मंत्री अमित शाह ने अंबाबाई मंदिर में की पूजा अर्चना, शिंदे-फडणवीस रहे मौजूद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के साथ आज कोल्हापुर के अंबाबाई मंदिर में पूजा अर्चना की.

BJP की DMK सरकार के खिलाफ चेन्नई में 21 फरवरी को एक दिवसीय भूख हड़ताल 

तमिलनाडु भाजपा ने कृष्णगिरि में सेना के एक जवान की हत्या को लेकर डीएमके सरकार के खिलाफ चेन्नई में 21 फरवरी को एक दिवसीय भूख हड़ताल और मौन रैली की घोषणा की. इस प्रदर्शन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई शामिल होंगे.

दिल का दौरा पड़ने से तमिल अभिनेता और कॉमेडियन मायिलसामी का निधन

तमिल अभिनेता और कॉमेडियन मायिलसामी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है.

‘मेजबानी के लिए हमारे राज्य को मौका देने के लिए पार्टी का आभार’, सीएम भूपेश बघेल ने कहा

छत्तीसगढ़ के सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने रायपुर में कहा कि कांग्रेस के तीन दिवसीय महाधिवेशन में चंद दिन शेष हैं. मंत्रियों और प्रतिनिधियों के लिए सभी व्यवस्थाएं चल रही हैं. इस सत्र की मेजबानी के लिए हमारे राज्य को यह मौका देने के लिए मैं पार्टी का आभारी हूं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola