Live Updates

Lucknow Election Results 2022: लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार खिला कमल, सपा ने जीती दो सीटें

Updated:
विज्ञापन

Lucknow Election Result 2022 Live Updates: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के सात चरणों का मतदान 7 मार्च को सम्पन्न हुआ. मतगणना 10 मार्च को हुई. जारी परिणाम के मुताबिक, लखनऊ की मोहनलालगंज सीट पर पहली बार बीजेपी ने जीत दर्ज की.

विज्ञापन

लखनऊ की विधानसभा सीटें और विजयी प्रत्याशी

मलिहाबाद- जय देवी- भाजपा

बख्शी का तालाब- योगेश शुक्ला- भाजपा

सरोजनी नगर- राजेश्वर सिंह- भाजपा

लखनऊ पश्चिम- अरमान खान- सपा

लखनऊ उत्तर- डॉ. नीरज बोरा- भाजपा

लखनऊ पूर्व- आशुतोष टंडन- भाजपा

लखनऊ मध्य- रविदास मेहरोत्रा- सपा

लखनऊ कैंट- ब्रजेश पाठक- भाजपा

मोहनलालगंज- अमरेश कुमार- भाजपा

सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह 12500 वोट से जीते

लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से राजेश्वर सिंह ने जीत दर्ज की है. उन्होंने सपा के अभिषेक मिश्रा को 12,500 वोट से हराया. वहीं, लखनऊ कैंट से ब्रजेश पाठक ने जीत दर्ज की है.

लखनऊ उत्तरी से पूजा शुक्ला आगे

लखनऊ उत्तरी विधानसभा से सपा प्रत्याशी पूजा शुक्ला आगे चल रही हैं. इसके अलावा, मोहनलालगंज सीट से बीजेपी प्रत्याशी अमरेश कुमार आगे चल रहे हैं.

रुझान को देखकर सपा कार्यकर्ताओं ने खोया आपा, जमकर किया हंगामा

अब तक के रुझानों में बीजेपी गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिलता हुआ नजर आ रहा है. इससे सपा कार्यकर्ताओं ने अपना आपा खो दिया और जमकर हंगामा किया.

लखनऊ पूर्व सीट से बीजेपी प्रत्याशी आगे

लखनऊ पूर्वी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष टंडन आगे चल रहे हैं. उन्हें 49 हजार वोट मिले हैं. जबकि सपा प्रत्याशी अनुराग भदौरिया को 27 हजार 379 वोट मिला है.

लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदासी मेहरोत्रा आगे

लखनऊ मध्य से सपा प्रत्याशी रविदास मेहरोत्रा 22 हजार मत पाकर आगे चल रहे हैं. वहीं दूसरे स्थान पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश गुप्ता को 14 हजार मत मिले हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola