Live Updates

UP Breaking News Live: लखनऊ में बीकेटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को रौंदा, मौत

Updated:
विज्ञापन

UP Breaking News Live Updates : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काशी दौरे के दूसरे दिन सोमवार को वाराणसी में 180 फीट ऊंचे सात मंजिला स्वर्वेद महामंदिर का उद्घाटन किया. यह मंदिर दुनिया का सबसे अनोखा मंदिर है. उन्होंने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत को हरी झंडी दिखायी. इसके अलावा 19, 150 करोड़ की 37 परियोजनाओं की सौगात दी. देखें लाइव अपडेट..

विज्ञापन

लखनऊ में बीकेटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को रौंदा, मौत

राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने दो छात्रों को रौंद दिया. हादसे में दोनों छात्रों की मौके पर मौत हो गई. पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की जांच पड़ताल में जुट गई है. घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है.

राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह जी ने सोमवार को यहां मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ में राज्य हज समिति की वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in का शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, काउंसल जनरल आफ इण्डिया जदाह, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, उ०प्र० व हज कमेटी आफ इंडिया मुंबई की वेबसाइट की महत्वपूर्ण सूचनाएं उपलब्ध रहेंगी, जिससे हज यात्रियों को सहायता व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। यह वेबसाइट अंग्रेज़ी व हिन्दी में कार्य करेगी.

पीएम मोदी वाराणसी से दिल्ली रवाना, दो दिवसीय वाराणसी दौरे का समापन

पीएम नरेंद्र मोदी वाराणसी से दिल्ली रवाना हो गये. इसी के साथ उनके दो दिवसीय वाराणसी दौरे का समापन हो गया. वह रविवार शाम को वाराणसी पहुंचे थे. इस दौरे में उन्होंने काशी तमिल संगमम. 2.0 का उद्घाटन किया. सोमवार को वह स्वर्वेद मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे. इसके बाद बरकी में विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुए. यहां उन्होंने 19359 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास लोकार्पण किया.

बनारस की प्रशंसा होती है तो मेरा माथा ऊंचा हो जाता है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि बाबा शिव की पावन धरती पर आप सबका लोगों के हमार प्रणाम बा. उन्होंने कहा कि काशी के लोगों के जोश ने सर्दी के इस मौसम में भी गर्मी बढ़ा दी है. पीएम काशी के लोगों से कहा कि उन्हें एक शिकायत है. इस साल हम देव दीपावली पर नहीं था और आप लोगों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आप सब सोच रहे होंगे, जब सब अच्छा हुआ तो मैं शिकायत क्यों कर रहा हूं. मैं शिकायत इसलिए कर रहा हूं, क्योंकि 2 साल पहले जब मैं देव दीपावली पर यहां आया था, तब आपने उस समय के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. अब घर का सदस्य सोने के नाते मैं तो शिकायत करूंगा ही. आपकी मेहनत देखने के लिए इस बार मैं यहां था नहीं. इस बार जो लोग देव दीपावली के अद्भुत दृश्य को देखकर आए विदेश मेहमानोां ने दिल्ली में मुझे पूरा हाल बताया था. जी-20 में आए मेहमान हो या बनारस आने वाला कोई भी अतिथि जब वह बनारस के लोगों की प्रशंसा करते हैं तो मेरा भी माथा ऊंचा हो जाता है.

पीएम मोदी ने 19 हजार करोड़ की योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

पीएम मोदी ने काशी और पूर्वांचल के लिये 19,155 करोड़ की 37 परियोजनाओं शिलान्यास-लोकार्पण किया. इनमें सड़क, पुल, स्वास्थ्य एवं शिक्षा, पुलिस कल्याण, स्मार्ट सिटी एवं नगर विकास परियोजनाएं, रेलवे, एयरपोर्ट सहित विभिन्न परियोजनाओं शामिल हैं. इसमें 10 हजार करोड़ से अधिक की न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय से न्यू भाऊपुर तक डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर परियोजना भी शामिल है. इसके अलावा पीएम मोदी 166 करोड़ की लागत से बनकर तैयार लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर फोर लेन सड़क, चौबेपुर उमरहा स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम का लोकार्पण किया.

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण

लहरतारा-फुलवरिया-शिवपुर 4 लेन एवं 2 रेल उपरगामी सेतु

20 ग्रामीण एवं नगरीय सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

पीएसी भुल्लनपुर में 200 बेड एवं पुलिस लाइन में 150 बेड की क्षमता की बैरक

अलईपुर में 132/33 केवी एमवीए विद्युत उपकेंद्र का निर्माण

न्यू पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन-न्यू भाऊपुर जंक्शन के मध्य डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर

बलिया-गाजीपुर सिटी खंड के रेलवे लाइन का दोहरीकरण

इंदारा-दोहरीघाट रेल लाइन खंड का गेज परिवर्तन

जौनपुर जंक्शन-जौनपुर सिटी के मध्य नई बाईपास कॉर्ड लाइन

बैतालपुर, देवरिया पेट्रोलियम डीपो में सुविधाओं का विस्तारीकरण

इनका किया शिलान्यास

चित्रकूट में 800 मेगावाट सोलर पार्क

मीरजापुर में न्यू पेट्रोलियम टर्मिनल

वाराणसी भदोही एनएच 731बी (पैकेज 2) का चौड़ीकरण

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत 69 पेयजल परियोजनाएं

काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ट्रॉमा सेंटर में 150 बेड वाला क्रिटिकल केयर अस्पताल

13 सड़कों का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए नवीन समेकित माध्यमिक आवासीय विद्यालय

वाराणसी में 8 गंगा घाटों का पुनर्विकास

वाराणसी शहर में अलईपुर एवं नक्खीघाट के पास रेल लाइन पर सब वे

यह नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है: सीएम योगी आदित्यनाथ 

सीएम योगी ने बरकी में कहा कि पहली बार देश के किसी प्रधानमंत्री को देखा होगा जो आजादी के बाद अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति से योजनाओं की जानकारी ले रहा और योजना की क्रियान्वयन की प्रगति को अपनी आंखों से देखकर के आगे क्या कुछ किया जाना है इसके बारे में जानकारी ले रहा है. वह आगामी कार्य योजना के साथ भी आपके सामने उपस्थित है. विकसित भारत संकल्प यात्रा कल काशी नगर में और आज काशी के ग्रामीण क्षेत्र की सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के इस बार के गांव में हैं. मोदी जी की गारंटी वाली गाड़ी के सामने लाभार्थियों के साथ और यात्रा में उपस्थित सभी नागरिकों के साथ पीएम ने संवाद किया. यह पहली बार देखने को मिला है कि देश के अंदर पिछले साढ़े नौ वर्षों के अंदर जो परिवर्तन देखने को मिला है यह परिवर्तन विश्वास का परिवर्तन है. यह नया भारत मोदी की गारंटी का भारत है. यह नया भारत बिना भेदभाव के योजनाओं का लाभ और हर नागरिक को देने की गारंटी देता है और यही मोदी जी की गारंटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola