Live Updates

Mandar By-Election Result Updates: CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने शिल्पी को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Mandar By-Election Updates: मांडर विधानसभा उपचुनाव की काउंटिंग जारी है. मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर से आगे चल रही है. नजीतों की पल-पल की जानकारी के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

CM हेमंत सोरेन ने शिल्पी नेहा तिर्की को दी बधाई

सीएम हेमंत सोरेन ने गठबंधन की युवा प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की को विजयी होने पर बधाई दी है. कहा कि धनबल, झूठ, छल, अहंकार और शोषण की राजनीति को मांडर की जनता ने चारों खाने चित कर दिया. कहा कि झारखंड सरकार गरीब, शोषित और वंचित समाज के लिए नौकरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा से जुड़ी कई कल्याणकारी योजनाएं लेकर आयी है. इन योजनाओं का आप जितना लाभ लेंगे उतना समाज आगे बढ़ेगा. साथ ही कहा कि गरीब युवाओं को प्रतियाेगिता परीक्षा की तैयारी के लिए आर्थिक सहायता के लिए जल्द योजना लेकर आ रहे हैं.

Mandar By-Election Result: मांडर उपचुनाव जीतने के बाद बोलीं शिल्पी नेहा तिर्की, ये काम करेंगी सबसे पहले

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी ने दी बधाई

वहीं, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने जीत के लिए मांडर की जनता को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जीत ने साबित कर दिया है कि भाजपा जनता की आवाज बंद नहीं कर सकती है. भाजपा कांग्रेस के नेताओं को टारगेट कर फंसाने का काम कर रही है. बंधु तिर्की को भी फंसाया गया. कांग्रेस भाजपा के खिलाफ सड़क से सदन तक अपना संघर्ष जारी रखेगी. भाजपा ने संवैधानिक संस्थाओं का जिस तरह से दुरुपयोग किया है, उससे झारखंड में आक्रोश है. मांडर की जनता ने उसी आक्रोश के साथ भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया.

कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की जीती

मांडर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 23,517 वोट से विजयी हुई है. शिल्पी को 95,062 वोट मिले, जबकि दूसरे स्थान पर रही बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 71,545 वोट मिले हैं.

21वें राउंड में प्रत्याशियों को मिले मत पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 71,545 कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 95,062 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 13,923 नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,517 शिवसेना : रेखा कुमारी : 1,096 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 624 निर्दलीय : देवकुमार धान : 22,395 निर्दलीय : अगनी तिर्की : 1,146 निर्दलीय : अशोक उरांव : 603 निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 508 निर्दलीय : जॉन तिर्की : 593 निर्दलीय : नीरज उरांव : 1,185 निर्दलीय : मार्शल बारला : 1,310 निर्दलीय : सुशील उरांव : 2,630 NOTA : 2,633 कुल वोट : 2,16,770

22 हजार वोट से आगे चल रही कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की

20वें राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 22,038 वोट से आगे चल रही है. इस राउंड में इन्हें 91,839 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 69,801 वोट मिले हैं.

20वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 22 हजार वोट से आगे पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 69,801 कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 91,839 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 13,724 नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,501 शिवसेना : रेखा कुमारी : 1,088 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 535 निर्दलीय : देवकुमार धान : 22,303 निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 1,133 निर्दलीय : अशोक उरांव : 594 निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 495 निर्दलीय : जॉन तिर्की : 582 निर्दलीय : नीरज उरांव : 1,169 निर्दलीय : मार्शल बारला : 1,264 निर्दलीय : सुशील उरांव : 2,571 NOTA : 2,551 कुल वोट : 2,11,150

20 हजार वोट से आगे चल रही कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 

19वें राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 19,952 वोट से आगे चल रही है. इस राउंड में इन्हें 86,710 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 66,758 वोट मिले हैं.

19वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की करीब 20 हजार वोट से आगे पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 66,758 कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 86,710 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 13,178 नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,433 शिवसेना : रेखा कुमारी : 1,056 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 381 निर्दलीय : देवकुमार धान : 22,009 निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 1,097 निर्दलीय : अशोक उरांव : 570 निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 466 निर्दलीय : जॉन तिर्की : 545 निर्दलीय : नीरज उरांव : 1,118 निर्दलीय : मार्शल बारला : 1,189 निर्दलीय : सुशील उरांव : 2,392 NOTA : 2,339 कुल वोट : 2,01,241

कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की की जीत तय

18वें राउंड का परिणाम आ गया है. इस राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 17,651 वोट से आगे चल रही है. इस राउंड में इन्हें 81,483 वोट मिले हैं, वहीं बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर को 63,832 वोट मिले हैं.

18वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की साढ़े 17 हजार वोट से आगे पार्टी : प्रत्याशी के नाम : मिले वोट बीजेपी : गंगोत्री कुजूर : 63,832 कांग्रेस : शिल्पी नेहा तिर्की : 81,483 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट) : सुभाष मुंडा : 12,552 नवोदय जनतांत्रिक पार्टी : दिनेश उरांव : 1,367 शिवसेना : रेखा कुमारी : 1,028 कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिसिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार : शिवचरण लोहरा : 345 निर्दलीय : देवकुमार धान : 21,468 निर्दलीय : अग्नि तिर्की : 1,053 निर्दलीय : अशोक उरांव : 554 निर्दलीय : आनंद पॉल तिर्की : 432 निर्दलीय : जॉन तिर्की : 506 निर्दलीय : नीरज उरांव : 1,074 निर्दलीय : मार्शल बारला : 1,084 निर्दलीय : सुशील उरांव : 2,261 NOTA : 2,163 कुल वोट : 1,91,192

Mandar By-Election Result: मांडर उपचुनाव के रिजल्ट से पहले BJP की गंगोत्री कुजूर ने क्यों मान ली हार

 बीजेपी प्रत्याशी ने कांग्रेस प्रत्याशी को दी बधाई

17वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पी नेहा तिर्की 16,543 वोट से आगे चल रही है. इससे पूर्व ही बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने हार मान ली है. वहीं, इस राउंड के बाद बीजेपी प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर ने कांग्रेस प्रत्याशी को इस जीत पर बधाई दी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola