Jharkhand Breaking News: पलामू के बारालोटा में एक युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बनें हमारे साथ…

विज्ञापन

पलामू के बारालोटा में एक युवती का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

पलामू : मेदिनीनगर के बारालोटा स्थित सिंचाई विभाग के निकट तालाब से एक युवती का शव बरामद हुआ है. युवती की पहचान 35 वर्षीय कंचन कुमारी के रूप में हुई है. मृतक बिहार के बक्सर की रहने वाली है. फिलहाल बारालोटा के चैंपियन चौक में किराये के मकान में अपने भाई के साथ रहती थी. वो दो दिनों से लापता थी. मृतक के भाई ने थाने में आवेदन भी दिया था. इधर, तालाब में शव की जानकारी मिलते ही पुलिस शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

चतरा में सहायक शिक्षक के साथ नाबालिग छात्रा का फोटो वायरल, टीचर गिरफ्तार

चतरा, मो तसलीम : चतरा के कुंदा प्रखंड क्षेत्र में गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. सहायक शिक्षक के साथ एक नाबालिग छात्रा का आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर सभी सकते में आ गये. ग्रामीणों ने सहायक शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए बर्खास्त करने की मांग की. जानकारी के अनुसार, आरोपी सहायक शिक्षक ने विद्यालय के ही नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक फोटो खींचा और इसके बाद वॉट्सएप स्टेटस में लगा दिया. इससे फोटो तेजी से वायरल होने लगा. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में भी शिक्षक द्वारा इस तरह का हरकत किया गया था. उस समय पंचायती कर आर्थिक जुर्माना लगाया गया था. साथ ही इस तरह की हरकत दोबारा नहीं करने की हिदायत दी गई थी. इस संबंध में थाना प्रभारी कौशल कुमार सिंह ने बताया कि एक माह पुराना मामला है. छात्रा के पिता के आवेदन पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए 15 दिन पूर्व ही आरोपी सहायक शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल दिया गया है.

देवघर सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो वृद्ध की मौत, नहीं हो सकी पहचान

Jharkhand News: देवघर सदर अस्पताल के अलग-अलग वार्ड में भरती दो वृद्धों की इलाज के दौरान मौत हो गयी. इन दोनों मृतक वृद्ध व्यक्तियों की पहचान नहीं हो सकी है. डॉक्टर की सूचना पर बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस ने दोनों मृतक वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद दोनों का शव 72 घंटे तक के लिए शीत गृह में सुरक्षित रखवा दिया गया है. जानकारी के मुताबिक, 20 जून को एक अज्ञात 60 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति को किसी ने लाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भरती कराया था. उक्त वृद्ध अपना नाम-पता नहीं बता पाये थे. इलाज के क्रम में शनिवार देर शाम में उसकी मौत हो गयी. दूसरे मामले में किसी व्यक्ति ने दूसरे वृद्ध को 26 जून को सदर अस्पताल लाकर इलाज के लिये भरती कराया था. वह भी अपना नाम-पता नहीं बता सके थे. रविवार सुबह करीब आठ बजे उक्त वृद्ध की भी इलाज के क्रम में मौत हो गयी.

हजारीबाग के चरही में अफीम के साथ तीन युवक पकड़ाया, गया जेल

चरही (हजारीबाग) : चरही थाना क्षेत्र स्थित चरही घाटी के समीप एनएच 33 में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार से अफीम सहित तीन युवक को पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, चरही पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मांडू की तरह से एक कार में कुछ युवक बिक्री के उद्देश्य से मादक पदार्थ लेकर हजारीबाग की ओर जा रहा है. सूचना के आधार पर पुलिस ने चरही घाटी के दक्षिणी व निचले छोर के समीप वाहन चेकिंग शुरू किया. इस सूचना के आधार पर अफीम के साथ तीन युवक को गिरफ्तार किया है. इस अभियान में विष्णुगढ़ एसडीपीओ अनुज उरांव, चरही थाना प्रभारी विक्रम कुमार, जितमोहन महतो, सतेंद्र कुमार, कुशलेश कुमार सहित अन्य जवान मौजूद थे.

कोडरमा के झरगांव में वज्रपात से दो बच्चे की मौत, एक घायल

कोडरमा : सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत मीरगंज पंचायत के झरगांव में वज्रपात से दो बच्चे की मौत हो गई. वहीं, एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

गिरिडीह में प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत

गिरिडीह जिले में आज प्लस पोलियो अभियान की शुरुआत की गई. इसे लेकर चैताडीह स्थित मातृत्व शिशु इकाई केंद्र में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू शामिल हुए. इन दौरान विधायक श्री सोनू ने बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिला कर अभियान की शुरुआत की और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों को इस अभियान को सफल बनाने की बात कही. इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा ने बताया किराष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान 2023 के अन्तगत गिरिडीह जिला में कुल 491250 बच्चे को पोलियो की खुराक दिया जाना है, जिसके कुल 2535 बूथ बनाया गया है. जिसमें कुल 5069 व्यक्तियों के द्वारा कार्य लिया जाना है जिसकी देख-रेख के लिए कुल 507 सुपरवाईज प्रतिनुियक्त है, जिले में कुल 50 ट्रांजिट दल है जिसकी देख-रेख के लिए कुल 99 सुपरवाईजर के द्वारा कार्य लिया जा रहा है. इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु कुल दो जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक डीसी की अध्यक्षता में आयोजित हुई है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola