Jharkhand Breaking News: रांची के शौर्य हत्याकांड में एदलहातू टीओपी प्रभारी ला���न हाजिर
Jharkhand Breaking News Live: कोडरमा के डोमचांच में एक युवक का उसके ससुराल में पंखे से लटका मिला. इस हादसे के बाद ससुराल पक्ष के सभी लोगा फरार है. साहिबगंज के रेलवे साइडिंग के समीप खड़ी रेल डिब्बे में आग लग गयी. आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां जुटी है. गढ़वा जिले के भवनाथपुर स्थित सूर्य मंदिर के सामने दो बाइक की टक्कर में 5 लोग घायल हो गये. ईडी को ज्ञापन सौंपेगी भाजपा. झारखंड में 20 जिलों का तापमान 30 डिग्री से नीचे पहुंचा. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
रांची के शौर्य हत्याकांड में एदलहातू टीओपी प्रभारी लाइन हाजिर
रांची : शौर्य के अपहरण एवं हत्या के मामले में एदलहातू टीओपी प्रभारी जमादार विजय पांडेय को एसएसपी किशोर कौशल ने लाइन हाजिर कर दिया है. इस मामले में जमादार पर कर्तव्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. बरियातू थाने से रिपोर्ट दी गयी थी कि सात मार्च को शव मिलने के बाद एदलहातू में हुए हंगामे को वह नहीं संभाल पाये.
झारखंड में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीख में हुआ बदलाव
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की तारीख में बदलाव किया है. 24 मार्च को होनेवाली मैट्रिक की परीक्षा अब 25 मार्च को होगी, जबकि इंटर की परीक्षा पांच अप्रैल को होगी. बता दें कि राज्य में 24 मार्च को सरहुल का जुलूस निकाला जायेगा. इस कारण विभिन्न संगठनों द्वारा परीक्षा की तारीख में बदलाव का आग्रह किया था. वहीं, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने तारीख में बदलाव के संकेत दिये थे.
हजारीबाग के मुकुंदगंज में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, आरोपी गिरफ्तार
हजारीबाग-रामगढ़ रोड स्थित मुकुंदगंज गांव में गोलीबारी की घटना सामने आयी है. इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं, एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस ने गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार कर जांच में जुट गयी है.
कोडरमा के डोमचांच में ससुराल में मिला युवक का शव, घर वाले फरार
डोमचांच : कोडरमा जिला अंतर्गत पचगावां में एक युवक का शव ससुराल में पंखा से झूलता हुआ मिला. मृतक की पहचान डोमचांच थाना क्षेत्र के ही लेंगरापीपर निवासी 30 वर्षीय रोहित राणा पिता स्वर्गीय मुरली राणा के रूप में हुई है. घटना के बाद से मृतक के ससुराल वाले फरार हैं. जानकारी के अनुसार, मृतक पिछले चार महीने से सुसराल में रह रहा था. इस घटना को लेकर मृतक के परिवार वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए डोमचांच थाने में आवेदन दिया है. आवेदन में तार से गला घोंट कर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे में लटकाने की बात कही गई है. इस मामले को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मृतक के ससुराल वाले घर से फरार हैं. लड़की कुछ भी बताने में असमर्थ है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है. मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. इधर, घटना को लेकर राजद प्रदेश युवा महासचिव प्रदीप यादव ने पुलिस से घटना की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की मांग की है.
साहिबगंज में रेल के डिब्बे में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

साहिबगंज : रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रेलवे साइडिंग के समीप खड़ी रेल डिब्बे में आग लग गयी. आग जनरल बोगी कोच में लगी है. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गयी है.
कोडरमा के नवलशाही में विस्फोटक बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
मरकच्चो : कोडरमा जिला अंतर्गत नवलशाही थाने की पुलिस ने फुलवरिया क्षेत्र से बाइक की डिक्की में रखे विस्फोटक को बरामद किया है. इस मामले में एक आरोपी मनोज मेहता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले को लेकर पुलिस ने तीन लोगों को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया है. इसमें मनोज मेहता के अलावा उसके भाई शंकर मेहता और खदान मालिक छोटन मेहता का नाम शामिल है. थाना प्रभारी अनिल सिंह ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान फुलवरिया चौक के पास पहुंचे, तो इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि फुलवरिया में मनोज मेहता एवं शंकर मेहता (दोनों के पिता छोटन मेहता) के बाइक की डिक्की में डेटोनेटर का तार रखा हुआ है. जानकारी मिलने पर इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए वहां पहुंचे और दोनों बाइक की जांच की. जांच में दोनों बाइक से 40-40 पीस डेटोनेटर तार को बरामद किया गया.
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए