Jharkhand Breaking News LIVE : रांची के अनगड़ा में बाजार से लौट रहे दंपती पर हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

रांची के अनगड़ा में बाजार से लौट रहे दंपती पर हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

अनगड़ा : रांची जिला अंतर्गत अनगड़ा थाना क्षेत्र के डुमरगढ़ी पुराना टोड़ांग में जोन्हा साप्ताहिक बाजार से लौट रहे दंपती पर टांगी से जानलेवा हमला किया गया. हमले में पति बलराम उरांव उर्फ बलकु (42 वर्ष) की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं पत्नी आरती देवी (40 वर्ष) घायल हो गई. दोनों जोन्हा साप्ताहिक बाजार से साईकिल से पर घर लौट रहे थे, इसी दौरान घर से कुछ दूरी पर ही घटना को अंजाम दिया गया. हमले का आरोपी उनका गोतिया लक्षु उरांव है. हमला करने का कारण पुराना विवाद बताया जा रहा है. हमला करने के बाद लक्षु मौके से भाग निकला. घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार पुलिस बल व जोन्हा सैफ कंपनी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए जोन्हा के एक अस्पताल में भर्ती किया है.

छग सीएम भूपेश बघेल झारखंड से आये महागठबंधन के विधायकों से मिले

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के फाइव स्टार रिसोर्ट में ठहरे झारखंड के 41 मंत्री-विधायकों से सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की है. इस दौरान मंत्री-विधायकों से विभिन्न मसलों पर चर्चा भी की.

गिरिडीह में खाना बनाने के दौरान गैस का हुआ रिसाव, एक महिला की मौत

गिरिडीह/देवरी : देवरी थाना क्षेत्र में गादिदिघी पंचायत के रायडीह गांव में खाना बनाने के दौरान गैस रिसाव से आग लग गयी. इससे 30 वर्षीय महिला के झुलसे से मौत हो गयी. परिजनों के मुताबिक, रायडीह गांव निवासी सुधीर राय की पत्नी आशा देवी मंगलवार की शाम को घर में खाना बना रही थी. खाना बनाने के क्रम में गैस पाइप में रिसाव की वजह से आग लग गयी. वहीं, खाना बना रही आशा देवी आग की चपेट में आ गयी. आग से झुलसने के बाद आशा देवी के चिल्लाने पर लोगों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया. लेकिन, प्रयास असफल रहा. मौके पर ही आशा देवी की मौत हो गयी. वहीं, महिला को बचाने के प्रयास में एक युवक दिलीप राय झुलस कर घायल हो गया.

UPA के 32 विधायक सहित 41 नेता पहुंचे रायपुर, राजधानी के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगे

झारखंड में मचे राजनीतिक बवाल के बीच UPA के 32 विधायक सहित 41 नेता स्पेशल फ्लाइट से रांची से रायपुर पहुंच गए हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी राजधानी के मेफेयर रिसॉर्ट में ठहरेंगे. मेयफेयर रिसोर्ट के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. तीन थाना प्रभारियों के साथ दर्जनों जवानों को तैनात किया गया है.

रायपुर पहुंचे महागठबंधन के विधायक, सीएम हेमंत सोरेन नहीं हैं साथ

Jharkhand Breaking News LIVE : रांची के अनगड़ा में बाजार से लौट रहे दंपती पर हमला, पति की मौत, पत्नी घायल

झारखंड के कई UPA विधायक रांची से रायपुर एयरपोर्ट पहुंच गये हैं. हालांकि, इनके साथ सीएम हेमंत सोरेन नहीं गये हैं. यहां रांची एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि कोई अनहोनी नहीं होने वाली है. हर परिस्थिति का सामना करने के लिए सत्ता पक्ष तैयार है.

छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए UPA के कई विधायक, CM नहीं गये साथ

UPA के कई विधायक छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर रवाना हो गये हैं. हालांकि, इन विधायकों के साथ सीएम हेमंत सोरेन नहीं गये हैं. बताया गया कि JMM के कई अन्य विधायक भी नहीं गये हैं. बता दें कि सीएम आवास से दो बसों में सवार सीएम समेत UPA के 32 विधायक सहित 35 नेता रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे. इस दौरान यह चर्चा थी कि सीएम इन विधायकों को रायपुर जाने के एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola