Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: गढ़वा में डायन-बिसाही में महिला की बलि देने के आरोप में 7 गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

नाबालिग को लेकर युवक भागा, लव जिहाद का आरोप

गुमला (दुर्जय पासवान) : सिसई थाना क्षेत्र में एक समुदाय के युवक द्वारा शादी की नीयत से छठी कक्षा की नाबालिग छात्रा को बहलाफुसला कर भगा ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. नाबालिग छात्रा के पिता ने देर शाम सिसई थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री को खोजने और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. मामला सिसई थाना के नगर गोंदरो टोली का है. युवक द्वारा लड़की को लेकर भागने के बाद परिवार वाले युवती को देर शाम तक इधर-उधर खोजते रहे. पूछताछ में उन लोगो को पता चला कि सफीक नामक युवक लड़की को कई दिनों से बहला-फुसला रहा था. लड़की के पिता के साथ समाज के लोगों ने इस मामले को लव जिहाद का मामला बताते हुए दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने व लड़की को खोजकर परिजनों को सौंपने की मांग थाना प्रभारी से की.

गढ़वा में तंत्र-मंत्र को लेकर महिला की हत्या मामले में सात गिरफ्तार

गढ़वा (पीयूष तिवारी) : गढ़वा जिले के श्रीबंशीधर नगर थाने की पुलिस ने तंत्र-मंत्र को लेकर की गयी महिला की वीभत्स हत्या के मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सोमवार को श्री बंशीधर नगर थाना में आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केसरी ने बताया कि महिला की हत्या घर बनाने में आ रही बाधाओं को दूर करने को लेकर की गयी है. इस मामले में दो महिलाओं समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

इंटर की परीक्षा देकर घर लौट रहे दो छात्रों की सड़क दुर्घटना में मौत

लोहरदगा (गोपी कुंवर) : शहरी क्षेत्र के पतरा टोली के समीप सोमवार की शाम बॉक्साइट ट्रक व बाइक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो छात्रों की दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गई. मृतक की पहचान कुडू थाना क्षेत्र के सुंदरू गांव निवासी इम्तियाज खान के 18 वर्षीय पुत्र सुहेल खान व मुमताज अंसारी के 19 वर्षीय पुत्र आबिद अंसारी के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवक माराडीह उच्च विद्यालय के छात्र थे. सोमवार को लोहरदगा उर्सुलाइन बालिका गर्ल्स स्कूल सेंटर में इंटर की परीक्षा देने के बाद मोटरसाइकिल से वापस अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान लोहरदगा से कुड़ू की ओर जा रहे एक बॉक्साइट ट्रक में पीछे से बाइक सवार टकरा गये.

युवाओं से रोजगार छीनने का काम नहीं करें केंद्र सरकार : डॉ रामेश्वर उरांव

लोहरदगा (गोपी कुंवर) : लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा समाहरणालय मैदान में अग्निपथ के विरोध में कार्यकारी जिला अध्यक्ष सुखैर भगत की अध्यक्षता में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव उपस्थित थे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि केंद्र सरकार जो योजना युवाओं के लिए लाई है अग्निपथ, वह युवाओं को रोजगार से दूर बेरोजगार करने का है. देश के युवा जोश और जज्बे क़े साथ लगभग 6 साल की कड़ी मेहनत के बाद अपने सपने के लिए भारतीय सेना में शामिल होते हैं, ताकि वह देश की रक्षा कर सकें, परंतु केंद्र की मोदी सरकार ने युवाओं को सिर्फ 4 साल के लिए सेना में भर्ती करने का जो योजना लाई है, वह निश्चित तौर पर देश के युवाओं के जोश और जज्बे को तोड़ने का काम करेगी.

पलामू से लापता अधेड़ का शव बरामद

पलामू (कृष्णा प्रसाद) : पलामू जिले अंतर्गत पीपरा थाना क्षेत्र के सिरनीया जंगल के उत्तर पश्चिम दिशा में महुलनीया धरतीथान जंगल के ढोढ़ा में सोमवार को 50 वर्षीय विजय यादव नामक व्यक्ति का शव पाया गया है. मृतक हरिहरगंज थाना अंतर्गत ढाब कला गांव का रहने वाला था. उसका शव घर से करीब 9 किलोमीटर दूर घने जंगल के बीच से बरामद हुआ है. यहां से बिहार के टंडवा थाना अंतर्गत सिमरिया जंगल का क्षेत्र महज 3 किलोमीटर दूर है. मृतक शनिवार की दोपहर से लापता था. परिजन उसे आसपास के क्षेत्र में तलाश कर रहे थे. इस दौरान सोमवार की सुबह लकड़ी काटने गए कुछ लोग जंगल में दुर्गंध आने तथा खून से सना हुआ गमछा पड़ा होने की बात बतायी. इसके बाद ग्रामीणों ने उस स्थान पर ढोढ़ा झाड़ी के बीच शव पाया.

कड़ी मेहनत व दृढ़ संकल्प से मिलेगी सफलता : डीसी

लोहरदगा (गोपी कुंवर) : लोहरदगा जिले के युवाओं में काफी प्रतिभा छिपी हुई है. यहां के युवाओं के लिए कुछ भी कर दिखाना नामुमकिन नहीं है. सोच को सीमित ना रखें और मेहनत करें. आपकी मेहनत, दृढ़ संकल्प, परेशानियों में भी अडिग रहना आपकी सफलता की कहानी लिखेगा. ये बातें डीसी डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण ने कहीं. सोमवार को जिला नियोजन कार्यालय में आयोजित प्रधानमंत्री राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप मेला का शुभारंभ करते हुए बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उपायुक्त ने कहा कि आप सभी युवा तकनीकी रूप में सक्षम हैं. जहां भी मौका मिले, वहां अप्रेंटिसशिप कर लें. सिर्फ झारखंड हीं नहीं, देश के विभिन्न हिस्सों में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काम करने के मौके मिले तो अवश्य जायें.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola