Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: धनबाद में सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

धनबाद (अरिंदम) : धनबाद जिले के निरसा थाना क्षेत्र के मुगमा बाईपास (एनएच-2) में सोमवार की रात अनियंत्रित होकर गैस टैंकर ने तीन वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपालपुर निवासी संजय वर्णवाल को अपनी चपेट में ले लिया. इससे उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. एंबुलेंस सवार समेत चार लोग घायल हो गए. आक्रोशित लोगों ने करीब चार घंटे तक एनएच को जाम रखा. सड़क जाम करने वाले लोग जिला प्रशासन व एनएचआई के अधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे.

धनबाद में ऑटो पलटने से 2 की मौत, 16 घायल

टुंडी (चंद्रशेखर सिंह) : धनबाद जिले के टुंडी के लोहरबरवा मुख्य सड़क पर जयनगर के पास मालवाहक ऑटो के पलट जाने से टुंडी के ठेठाटांड़ गांव के 18 ब्राह्मण घायल हो गए. स्थानीय युवाओं एवं बरवाअड्डा पुलिस के सहयोग से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. इलाज के क्रम में कैलाश पांडेय एवं मुन्ना पांडेय की मौत हो गई है. सभी ब्राह्मण गणेश-लक्ष्मी की पूजा करने झरिया जा रहे थे.

बरवाअड्डा में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल

धनबाद (हीरालाल) : बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के जयनगर गांव के समीप सोमवार की शाम सड़क दुर्घटना में ठेठाटांड़ -टुंडी गांव निवासी कैलाश पांडेय (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना में दो अन्य लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार ठेठाटांड़- टुंडी से ऑटो पर सवार होकर ब्राह्मण झरिया पूजा-पाठ कराने जा रहे थे. इस दौरान ऑटो असंतुलित होकर जयनगर गांव के समीप पलट गया. सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

खूंटी में ग्राम प्रधान समेत दो लोगों की हत्या

खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र की रूमतकेल पंचायत अंतर्गत रोबुआ बिरडीह गांव में ग्राम प्रधान सहित दो लोगों की हत्या कर दी गयी है. मृतकों में गांव के ही ग्राम प्रधान सोमा मुंडा (55 वर्ष) और जेम्स पूर्ति (38 वर्ष) शामिल हैं. ये दोनों चचेरे भाई थे.

धनबाद में पिता-पुत्री की बाल-बाल बची जान

धनबाद के राजगंज मैराकुल्ही के पास घटित सड़क दुर्घटना में तीन वर्षीय बच्ची व उसके पिता सोनु कुमार सहित कई लोगों की जान बाल-बाल बची. बताया जाता है कि लाल रंग की जे एच 10 बी वाय – 6284 टीयागो कार ब्रेक फेल होने के कारण सड़क से दूर गड्ढे में जाकर पलट गयी. इस दौरान कई लोग इसके जद में आने से बच गए. वहीं कार के गड्ढे में जाकर पलट जाने से इसके अंदर ही बच्ची व उसके पिता फंसकर रह गए. स्थानीय व राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बाहर निकाला. बच्ची व उसके पिता को मामूली चोटें आयी है.

कटहल मोड में युवक से मोबाइल छिना

रांची के कटहल मोड़ से अरगोड़ा रोड के पुंदाग ओपी क्षेत्र में युवक से मोबाइल की छिनतई कर ली गई है. युवक का नाम रितेश पाठक है. जानकारी के अनुसार मोबाइल से बात करने के क्रम में दो बाइक सवार हाथ से छीनते हुए भाग गए. पीड़ित युवक थाने में मामला दर्ज कराने गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola