Live Updates

Jharkhand Breaking News: पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में शामिल होने हेमंत सोरेन जाएंगे कोलकाता

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक में शामिल होने सीएम हेमंत सोरेन जाएंगे कोलकाता

रांची : शनिवार को पूर्वी क्षेत्र परिषद की बैठक कोलकाता में होगी. इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल होंगे. इस बैठक की अध्यक्षता गृहमंत्री अमित शाह करेंगे. इस परिषद में झारखंड के अलावा बिहार, बंगाल और ओड़िशा इसके सदस्य हैं.

रांची के हिंदपीढ़ी के आधा दर्जन घरों में आगजनी

रांची : हिंदपीढ़ी क्षेत्र में आधा दर्जन घरों में आगजनी की घटना सामने आयी है. बताया गया है कि आपसी विवाद में चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया था. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान आज मौत हो गयी. इससे गुस्साये लोगों ने आरोपी के घर में आगजनी की. इस आगजनी के कारण आसपास के छह घरों में आग लगी. इस दौरान लोग आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है. इधर, पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है. वहीं, इस आगजनी में एक महिला घायल हो गयी.

झारखंड ATS ने आरोपी लवकुश शर्मा को बिहार के अरवल से किया गिरफ्तार

रांची : झारखंड ATS ने लवकुश शर्मा को बिहार के अरवल जिले से गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी रांची के मोरहाबादी में गैंगवार की घटना में शामिल था. इस घटना के बाद से लवकुश फरार था. पुलिस को जैसे ही जानकारी मिली कि लवकुश अरवल में है, वैसे ही पुलिस एक्टिव हुई और अरवल से लवकुश को गिरफ्तार किया गया. बता दें कि पुलिस ने लवकुश के भाई सोनू शर्मा को कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था.

ED ने बेरमो विधायक अनूप सिंह को पूछताछ के लिए 24 दिसंबर को बुलाया

रांची : विधायक कैश कांड मामले में ED ने बेरमो विधायक अनूप सिंह को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया. इस नोटिस के तहत पूछताछ के लिए 24 दिसंबर को ईडी ऑफिस बुलाया है. बता दें कि विधायक कैश कांड मामले में तीन विधायकों के खिलाफ बेरमो विधायक ने जीरो FIR दर्ज कराया था.

रामगढ़ के इचातु गांव के एक खलिहान से मिला शव

दुलमी : रामगढ़ जिला अंतर्गत दुलमी प्रखंड क्षेत्र के इचातु गांव में एक खलिहान से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. इसकी पहचान काली महतो (50 वर्ष) के रूप में की गयी. बताया जाता है कि गुरुवार रात में काली महतो घर में खाना खाकर सोने के लिए खलिहान चला गया. शुक्रवार सुबह देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, तो देखा कि वह यहां मृत पड़ा हुआ है. इसकी मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, ग्रामीणों में भी शोक की लहर है. बता दें कि 16 दिन पहले इसे 18 वर्षीय पुत्र सुलेंद्र महतो की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी.

गढ़वा में पुलिस-पब्लिक झड़प मामले में मेराल प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार

मेराल : गढ़वा जिला अंतर्गत मेराल थाना के पास पब्लिक एवं पुलिस के बीच गत 20 अगस्त को हुई मारपीट की घटना के नामजद आरोपी मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार के बाद जेल भेज दिया है. प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी को थाना प्रभारी नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के लखेया गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया है. न्यायालय द्वारा 27 अक्टूबर तक प्रखंड प्रमुख की गिरफ्तारी पर रोक लगायी थी, लेकिन समय पूरा होने के बाद शुक्रवार को दीपमाला को गिरफ्तार किया गया. मालूम हो कि मेराल थाना क्षेत्र के हासनदाग गांव निवासी नाथन चौधरी की संदेहास्पद मौत के बाद सैकड़ों लोगों ने मेराल थाना का घेराव किया था. इसी दौरान पुलिस एवं ग्रामीणों के बीच झड़प हुई थी. इसमें पुलिस समेत कई ग्रामीण घायल हुए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola