Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE : सिमडेगा से अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का आरोपी अरेस्ट

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News live Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोपी गिरफ्तार

सिमडेगा (रविकांत साहू) : इंटरनेट से किशोरी का अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में जशपुर पुलिस ने सिमडेगा से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया. जशपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी ने पुलिस से शिकायत की थी. शिकायत में किशोरी ने बताया था कि सिमडेगा निवसी राहुल प्रसाद से उसका परिचय इंटरनेट से वर्ष 2021 में हुआ था. राहुल से उसका लगातार चैटिंग हो रहा था. इस दौरान आरोपित ने पीड़िता को बहलाकर मोबाइल में अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया. वायरल करने की धमकी देकर आरोपी पीड़िता पर दबाव बनाने लगा. पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी.

पत्थर व्यवसायी सह समाजसेवी महावीर यादव को मारी गोली, रांची रेफर

कोडरमा (विकास) : कोडरमा जिले के नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना भवन से करीब एक किलोमीटर दूर बीएसएनएल मोबाइल टावर के समीप बाइक पर सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी खरखार के कटारियाटांड़ निवासी महावीर यादव पर फायरिंग की. इसमें ये गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना शुक्रवार शाम की है. गोली महावीर यादव के कमर में लगी है, जबकि एक गोली उनकी गाड़ी के ड्राइविंग गेट के निचले हिस्से में लगी है. इनकी हालत नाजुक है. इन्हें रांची रेफर कर दिया गया है.

वज्रपात से तीन लोग झुलसे, एक की मौत, दो घायल

गुमला (दुर्जय पासवान): गुमला जिला स्थित भरनो प्रखंड के वनटोली गांव में आसमानी बिजली गिरने से तीन लोग झुलस गये. ग्रामीणों ने तीनों की जान बचाने के लिए गोबर के ढेर में ढंक दिया, परंतु एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दो महिला घायल हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कर किया जा रहा है. शुक्रवार को जोरदार बारिश के साथ वज्रपात हुआ. इससे खेत में काम कर रहे 22 वर्षीय आज़ाद उरांव की मौत हो गयी. उसकी मां चरिया उरांव घायल हो गयी.

टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने की गोली-बारी, बाल-बाल बची पुलिस

हजारीबाग (अरुण कुमार यादव) : केरेडारी थाना क्षेत्र के बुंडू स्थित बगुताबार जंगल के समीप टीएसपीसी उग्रवादी संगठन ने पुलिस पर गोली-बारी की है. टीएसपीसी के द्वारा फायरिंग में एक पुलिस जवान को गोली छू कर निकल गई. पुलिस जवान सुरक्षित है. केरेडारी पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया है.

घर बनाने की सामग्री ले कर जा रही पिकअप वैन पलटी, मजदूर की मौत

सरायकेला (प्रताप मिश्रा) : सरायकेला थाना के सीनी ओपी अंतर्गत पानारोल गांव के समीप घर निर्माण के लिए सामान ले जा रही पिकअप वैन के पलटने से मजदूर मो इस्लाम की दबकर मौत हो गई. घटना गुरूवार देर शाम की बतायी जा रही है. मृत्तक कमलपुर गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सीनी बाजार निवासी श्याम प्रसाद मंडल की जय मां मनसा ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट छड़ की रोड की दुकान है. कमलपुर के 25 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम श्याम प्रसाद मंडल के यहां एक वर्ष से मजदूर का काम करता था. परिजन व ग्रामीण मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे. इसके बाद दो लाख पर समझौता हुआ.

गिरिडीह में नदी में तैरता मिला युवती का शव

गिरिडीह (मृणाल) : नदी में तैरता युवती का शव मिला है. इससे इलाके में सनसनी फैल गयी है. युवती का शव उसरी नदी में मिला है. मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ गयी है. सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस शव की शिनाख्त में जुटी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola