Ind vs SL: टीम इंडिया ने मनायी जीत की होली, श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप
Bengaluru: India’s bowler Ravichandran Ashwin with teammates, celebrates the wicket of Sri Lanka’s batter Kusal Mendis during the third day of 2nd test cricket match between India and Sri Lanka at Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Monday, March 14, 2022. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI03_14_2022_000153B)
India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ढेर हो गयी.
भारत की ओर से अश्विन ने चटकाये 4 विकेट
भारत की ओर से दूसरी पारी में आर अश्विन ने सबसे अधिक 4 विकेट लिये. उन्होंने 19.3 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देकर श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को आउट किया. अश्विन के अलावा बुमराह ने 9 ओवर में 23 रन देकर तीन विके चटकाये. जबकि अक्षर पटेल ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिये.
श्रीलंका के कप्तान ने जमाया शतक, लेकिन श्रीलंका की हार को नहीं टाल पाये
दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली. लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाये. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 54 रनों की पारी खेली.
भारत ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराया
भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ढेर हो गयी.
भारतीय गेंदबाजों का जलवा, भारत जीत से एक विकेट दूर
भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत इस समय बड़ी जीत के दहलीज पर बैठी है. भारत केवल एक विकेट दूर जीत से है. बुमराह ने लकमल को अपना तीसरा शिकार बनाया. लकमल ने केवल एक रन बनाया.
श्रीलंका को 7वां झटका, दिमुथ करुणारत्ने शतक जमाकर आउट
श्रीलंका को 7वां झटका लगा है. दिमुथ करुणारत्ने शतक जमाकर पवेलियन लौट गये. करुणारत्ने को बुमराह ने अपना दूसरा शिकार बनाया. करुणारत्ने ने 174 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाया.
भारत बड़ी जीत से केवल 4 विकेट दूर
श्रीलंका को 6ठा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने असालंका को अपना दूसरा शिकार बनाया. असालंका ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए