ePaper
Live Updates

Ind vs SL: टीम इंडिया ने मनायी जीत की होली, श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

Updated at : 14 Mar 2022 10:15 PM (IST)
विज्ञापन
Ind vs SL: टीम इंडिया ने मनायी जीत की होली, श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर किया क्लीन स्वीप

Bengaluru: India's bowler Ravichandran Ashwin with teammates, celebrates the wicket of Sri Lanka's batter Kusal Mendis during the third day of 2nd test cricket match between India and Sri Lanka at Chinnaswamy Stadium, in Bengaluru, Monday, March 14, 2022. (PTI Photo/Shailendra Bhojak)(PTI03_14_2022_000153B)

India vs Sri Lanka 2nd Test: भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ढेर हो गयी.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:57 PM. 14 Mar 225:57 PM. 14 Mar

भारत की ओर से अश्विन ने चटकाये 4 विकेट

भारत की ओर से दूसरी पारी में आर अश्विन ने सबसे अधिक 4 विकेट लिये. उन्होंने 19.3 ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें 55 रन देकर श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को आउट किया. अश्विन के अलावा बुमराह ने 9 ओवर में 23 रन देकर तीन विके चटकाये. जबकि अक्षर पटेल ने दो और रविंद्र जडेजा ने एक विकेट लिये.

5:57 PM. 14 Mar 225:57 PM. 14 Mar

श्रीलंका के कप्तान ने जमाया शतक, लेकिन श्रीलंका की हार को नहीं टाल पाये

दूसरी पारी में श्रीलंका की ओर से कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने 107 रनों की शतकीय पारी खेली. लेकिन टीम को हार से नहीं बचा पाये. इसके अलावा कुसल मेंडिस ने भी 54 रनों की पारी खेली.

5:57 PM. 14 Mar 225:57 PM. 14 Mar

भारत ने दूसरे टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराया

भारत ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गये डे-नाइट टेस्ट में श्रीलंका को पारी और 238 रन से हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया. भारत के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम दूसरी पारी में 208 रन पर ढेर हो गयी.

5:57 PM. 14 Mar 225:57 PM. 14 Mar

भारतीय गेंदबाजों का जलवा, भारत जीत से एक विकेट दूर

भारतीय गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के दम पर भारत इस समय बड़ी जीत के दहलीज पर बैठी है. भारत केवल एक विकेट दूर जीत से है. बुमराह ने लकमल को अपना तीसरा शिकार बनाया. लकमल ने केवल एक रन बनाया.

5:57 PM. 14 Mar 225:57 PM. 14 Mar

श्रीलंका को 7वां झटका, दिमुथ करुणारत्ने शतक जमाकर आउट

श्रीलंका को 7वां झटका लगा है. दिमुथ करुणारत्ने शतक जमाकर पवेलियन लौट गये. करुणारत्ने को बुमराह ने अपना दूसरा शिकार बनाया. करुणारत्ने ने 174 गेंदों का सामना किया, जिसमें 15 चौकों की मदद से 107 रन बनाया.

5:08 PM. 14 Mar 225:08 PM. 14 Mar

भारत बड़ी जीत से केवल 4 विकेट दूर

श्रीलंका को 6ठा झटका लगा है. अक्षर पटेल ने असालंका को अपना दूसरा शिकार बनाया. असालंका ने 20 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 5 रन बनाया.

5:08 PM. 14 Mar 225:08 PM. 14 Mar

भारत बड़ी जीत से 5 विकेट दूर

श्रीलंका को 42वें ओवर की आखिरी गेंद पर पांचवां झटका लगा. अक्षर पटेल ने डिकवेला को अपना शिकार बनाया. डिकवेला ने 39 गेंदों में 12 रन का स्कोर बनाया. इस समय दिमुथ करुणारत्ने अर्धशतक बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.

5:08 PM. 14 Mar 225:08 PM. 14 Mar

श्रीलंका को चौथा झटका, धनंजय डी सिल्वा 4 रन बनाकर आउट

श्रीलंका को 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौथा झटका लगा है. धनंजय डी सिल्वा को आर अश्विन ने अपना दूसरा शिकार बनाया. डी सिल्वा को 4 के स्कोर पर अश्विन ने हनुमा विहारी के हाथों कैच कराया. भारत जीत से केवल 6 विकेट दूर है.

5:08 PM. 14 Mar 225:08 PM. 14 Mar

श्रीलंका को दूसरी पारी में लगा तीसरा झटका

श्रीलंका को दूसरी पारी में तीसरा झटका लगा है. आर अश्विन ने कुसाल मेंडिस को 54 के स्कोर पर अपना शिकार बनाया. जबकि रविंद्र जडेजा ने मैथ्यूज को 1 रन पर आउट किया. श्रीलंका का स्कोर इस समय तीन विकेट पर 100 रन है.

2:35 PM. 14 Mar 222:35 PM. 14 Mar

करुणारत्ने और मेंडिस क्रीज पर जमे 

आज तीसरे दिन दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस क्रीज पर जम गये हैं. हालांकि भारत ने आक्रामक क्षेत्ररक्षण लगा रखा है. भारतीय गेंदबाज उन्हें परेशान तो कर रहे हैं, लेकिन दोनों को आउट नहीं कर पाए हैं. करुणारत्ने 31 और मेंडिस 38 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका ने अब तक 77 रन बना लिए हैं.

2:35 PM. 14 Mar 222:35 PM. 14 Mar

तीसरे दिन का खेल शुरू

तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. दिमुथ करुणारत्ने और कुसल मेंडिस क्रीज पर मौजूद हैं. भारतीय गेंदबाज शुरुआत में ही एक विकेट की उम्मीद के साथ गेंदबाजी कर रहे हैं.

2:35 PM. 14 Mar 222:35 PM. 14 Mar

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत ने खेली शानदार पारी

श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत के अर्धशतकों से भारत ने दूसरे दिन रविवार को श्रीलंका को 447 रन का लक्ष्य दिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को 28 रन पर पहला झटका लगा. अय्यर ने 87 गेंद में नौ चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेलकर मैच में लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा. जबकि ऋषभ पंत ने सिर्फ 28 गेंद में भारत की ओर से सबसे तेज टेस्ट अर्धशतक का रिकॉर्ड बनाया.

2:35 PM. 14 Mar 222:35 PM. 14 Mar

भारत आसानी से जीत सकता है मैच

भारत के लिए जीत की राह आसान है. क्योंकि यहां के पिच पर गेंदबाजों को काफी मदद मिल रही है. पहले दिन कुल 16 विकेट गिरे थे. जबकि दूसरे दिन 14 विकेट गिरे थे. श्रीलंका दूसरी पारी में एक विकेट गंवा चुका है. भारतीय गेंदबाजों को केवल नौ विकेट और चटकाने हैं. जबकि श्रीलंका को 419 रन और बनाने हैं. श्रीलंका पहली पारी में महज 109 रन पर ऑल आउट हो गया था.

1:14 PM. 14 Mar 221:14 PM. 14 Mar

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट का आज तीसरा दिन

India vs Sri Lanka 2nd Test Day 3: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चल रहे भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट का आज तीसरा दिन है. इस डे-नाइट टेस्ट में भारत को जीत के लिए 9 विकेट की दरकार है. वहीं श्रीलंका को जीत के लिए 419 रन और बनाने होंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola