Hockey World Cup 2023 Highlights: जर्मनी बना वर्ल्ड चैंपियन, पूर्व विजेता बेल्जियम को हराया

Updated:
विज्ञापन

Germany vs Belgium Hockey World Cup 2023 Highlights: रविवार को ओडिशा के कलिंगा स्टेडियम में जर्मनी ने बेल्जियम को सडन डेथ शूटआउट में हराकर वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है. फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबरी पर छूटने के बाद विजेता के फैसले के लिए शूटआउट का सहारा लिया गया. दोनों ही टीमों को पांच-पांच मौके दिये गये. लेकिन स्कोर एक बार फिर 3-3 से बराबरी पर रहा. इसके बाद सडन डेथ शूटआउट में जर्मनी ने बेल्जियम पर 2-1 से जीत दर्ज की. डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम अपनी ट्रॉफी की रक्षा नहीं कर पाया. दोनों ही टीमें पूरे टूर्नामेंट में अपराजेय रही थी.

विज्ञापन

सडन डेथ में जीता जर्मनी

हॉकी वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में जर्मनी ने डिफेंडिंग चैंपियन बेल्जियम को हरा दिया है. जर्मनी अब नया वर्ल्ड चैंपियन बन गया है. भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला फुल टाइम तक 3-3 गोल की बराबरी पर छूटा था. उसके बाद शूटआउट में भी स्कोर 3-3 से बराबर रहा. फिर सडन डेथ शूटआउट में जर्मनी ने 2-1 से जीत दर्ज की.

पहला शूटआउट 3-3 से बराबर

पहले शूटआउट में दोनों टीमों को पांच-पांच मौके मिले. लेकिन स्कोर तीन-तीन से बराबर रहा. अब सडन डेथ शूटआउट से फैसला होगा.

फुल टाइम तक स्कोर बराबर

फुल टाइम तक स्कोर 3-3 से बराबर हो गया है. अब पेनल्टी शूटआउट की तैयारी की जा रही है. इसी से विजेता का फैसला होगा.

बेल्जियम ने दागा तीसरा गोल, स्कोर बराबर

बेल्जियम ने मैच के आखिरी मिनटों पर तीसरा गोल दागकर स्कोर बराबर कर लिया है. ऐसा लगता है, जैसे अब पेनल्टी शूटआउट से ही विजेता का निर्णय होगा.

जर्मनी ने किया बड़ा उलटफेर

जर्मनी ने अपना पुराना खेल दिखाया और दो गोल से पिछड़ने के बाद, तीन गोल दागकर बेल्जियम पर 3-2 की बढ़त बना ली है. किसी भी समय फुल टाइम की सीटी बज सकती है और जर्मनी वर्ल्ड चैंपियन बन सकता है.

बेल्जियम ने दागा दूसरा गोल

बेल्जियम ने पहले ही क्वार्टर में दो गोल की बढ़त बना ली है. बेल्जियम की ओर से साइमन गौगनार्ड ने 10वें मिनट में दूसरा गोल दागा है. दोनों ही फिल्ड गोल हुए हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola