Live Updates

Athiya Shetty-KL Rahul Wedding LIVE: अथिया शेट्टी ने शेयर की शादी की खूबसूरत फोटोज, बोली -तुमने प्यार करना...

Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Jan 2023 8:26 PM

विज्ञापन

Athiya Shetty-KL Rahul wedding: बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और क्रिकेटर केएल राहुल से शादी के बंधन में बंध चुकी है. कपल ऑफिशियली मिस्टर और मिसेज बन चुके हैं. सुनील शेट्टी शादी के बाद पैपराजी के सामने आए और सबको मिठाई बांटा. कुछ ही देर में न्यूलीवेड कपल पैपराजी के सामने पोज देंगे. फैंस दोनों की शादी फोटोज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

अथिया शेट्टी केएल राहुल की शादी की फोटोज

मिस्टर और मिसेज बने केएल राहुल-अथिया शेट्टी

अथिया शेट्टी और केएल राहुल अब ऑफिशियल तौर पर शादी कर चुके हैं. सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी के बंधन में बंधने से पहले इस जोड़ी ने कई सालों तक एक दूसरे को डेट किया है. प्रीवेडिंग फंक्शन तीन दिनों तक चला, जिसकी शुरुआत संगीत समारोह से हुई, जिसके बाद हल्दी, मेहंदी और शादी हुई. अथिया और केएल राहुल आखिरकार 23 जनवरी को शाम 4 बजे शादी के बंधन में बंध गए. केएल राहुल और अथिया अब पति-पत्नी हैं.

शादी के वेन्यू पर स्पॉट हुईं अंशुला कपूर, कृष्णा श्रॉफ और डायना

क्रिकेटर की शादी को लेकर मीम्स हो रहे वायरल

विराट कोहली का डांस हुआ वायरल

शादी के बाद हनीमून नहीं होगा

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी का फैंस को इंतजार नहीं हो पा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो ग्रैंड रिसेप्शन के बाद कपल सीधे अपने-अपने काम में बिजी हो जाएंगे. दोनों हनीमून पर नहीं जाएंगे. जहां राहुल के अगले टूर्नामेंट में टीम इंडिया में शामिल होने की उम्मीद है, वहीं अथिया कथित तौर पर अपना नवीनतम वेंचर लॉन्च करने के लिए तैयार हैं.

क्रिकेटर ईशांत शर्मा शादी के वेन्यू पर पहुंचे

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी है. जल्द ही दोनों एक दूसरे के हो जाएंगे. अपने दोस्त और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी में धमाल मचाने के लिए ईशांत शर्मा शादी के वेन्यू पर पहुंच गए हैं. क्रिकेटर की मां भी दुल्हन को अपने साथ ले जाने के लिए आ चुकी हैं.

केएल राहुल की बारात पहुंची

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर पर होने वाली है. मंडप सजकर तैयार है, मेहमान आने शुरू हो गए हैं. इस शादी में किसी भी गेस्ट को फोन ले जाना अलाउड नहीं है. अब खबर है कि अथिया के घर बारात लेकर केएल राहुल पहुंच चुके हैं. शाम 4 बजे दोनों कपल सात फेरा लेंगे.

मुहूर्त समय का पालन करेगा परिवार

केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी के एक मेहमान ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में खुलासा किया है कि सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माना व्यक्तिगत रूप से मंडप में व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं. अतिथि ने दावा किया कि दुल्हन के माता-पिता सभी परंपराओं का पालन करना चाहते हैं और इसलिए वे मुहूर्त समय का पालन करेंगे.

शादी में शामिल नहीं हो पायेंगे विराट कोहली

विराट कोहली और केएल राहुल ने लंदन में एक साथ छुट्टियां मनाई हैं और मैदान पर एक साथ खेले हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि विराट दोस्त केएल राहुल के खास दिन पर नहीं जा पायेंगे. टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, तीसरे वनडे के दौरान न्यूजीलैंड से भिड़ने के लिए क्रिकेटर को आज इंदौर में देखा गया.

दोपहर 2:30 बजे अथिया के घर पहुंचेगी बारात

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, केएल राहुल की बारात रैडिसन होटल (जहां केएल राहुल और उनके परिवार और दोस्तों को पार्क किया गया है) से निकलेगी और दोपहर 2.30 बजे सुनील शेट्टी के घर पहुंचेगी. सुनील, उनकी पत्नी माना और अथिया अपने घर में रह रहे हैं, जबकि लगभग सभी रेडिसन में हैं.

शाम को इतने बजे मीडिया के सामने आयेगा कपल

अथिया और केएल राहुल की शादी में मेहमानों को एक शानदार दक्षिण भारतीय व्यंजन परोसा जाएगा. परंपरा को कायम रखते हुए अतिथियों को केले के पत्ते पर भोजन भी कराया जाएगा. अथिया और केएल राहुल आज शाम 4 बजे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी के बंधन में बंधेंगे. रस्मों के बाद शाम 6:30 बजे वे पैपराजी को पोज देंगे.

शादी में शामिल हो सकते हैं ये खास मेहमान

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 100 मेहमान शामिल होंगे. कपल ने कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी के नियमों का पालन करते हुए नो-फोन पॉलिसी भी लागू की है. कथित तौर पर, शादी के मेहमानों की सूची में सलमान खान, शाहरुख खान, एमएस धोनी, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार और जैकी श्रॉफ जैसे अन्य लोग शामिल हैं. टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ और बॉलीवुड फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा को भी वेडिंग वेन्यू पर स्पॉट किया गया है.

शादी के बाद होगा ग्रैंड रिसेप्शन

अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी का रिसेप्शन काफी ग्रैंड होगा. आज यानी 23 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने के बाद ये जोड़ा बाद में मुंबई में शादी का रिसेप्शन आयोजित करेगा. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, यह कम से कम 3000 मेहमानों की उपस्थिति के साथ एक स्टार-स्टडेड अफेयर होगा. सिर्फ बॉलीवुड स्टार्स ही नहीं, बल्कि राजनेताओं और कुछ टॉप बिजनेसमैन को भी इनवाइट किया गया है.

अजय देवगन ने अथिया को दी शुभकामनाएं

अजय देवगन ने सोमवार को ट्विटर पर अथिया शेट्टी को शादी की बधाई दी. एक्टर ने भी युवा जोड़े को शुभकामनाएं भेजीं और उनके ‘आनंदमय वैवाहिक जीवन’ की कामना की

केले के पत्ते पर परोसा जाएगा खाना

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी में दक्षिण भारतीय व्यंजन होंगे और परंपरा को बनाए रखते हुए मेहमानों को केले के पत्ते पर खाना परोसा जाएगा.

कुछ ही घंटों में शुरू होगी हल्दी की रस्म

अथिया शेट्टी और केएल राहुल कुछ ही घंटों में सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में अपनी हल्दी की रस्म करेंग. दोनों आज शाम 4 बजे अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की उपस्थिति में शादी करेंगे.

जानें कितने बजे अथिया शेट्टी और केएल राहुल लेंगे फेरे

अथिया शेट्टी और केएल राहुल खंडाला में सात फेरे लेंगे. ईटाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल शाम 4 बजे सात फेरे लेंगे. शादी के बाद करीब 6:30 बजे कपल पैपराजी से मिलेंगे.

अथिया शेट्टी और केएल राहुल के संगीत सेरेमनी का वीडियो वायरल

शाहरुख खान फैंस से मिले

शाहरुख खान की फिल्म पठान को रिलीज होने में सिर्फ दो दिन रह गए है. फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है. 4 साल बाद बड़े पर्दे पर किंग खान वापसी कर रहे है. इस बीच एक्टर ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने घर मन्नत के बालकनी से फैंस का अभिवादन करते दिखे. वीडियो में उनके घर के बाहर फैंस की काफी भीड़ दिख रही है. इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘एक प्यारी रविवार की शाम के लिए शुक्रिया… सॉरी लेकिन मुझे उम्मीद है कि लाल गाड़ी वालों ने अपनी कुर्सी की पेटी बांध ली थी. पठान के लिए अपने टिकट बुक करें और मैं आपको वहां देखूंगा.’

विज्ञापन
विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola