Live Updates

Entertainment News: पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा, इकलौती बेटी के जाने से मां हुईं बेहाल

Published by : Ashish Lata Updated At : 28 Dec 2022 8:51 AM

विज्ञापन

बॉलीवुड गलियारों में हर दिन कई तरह की हलचल होती है. आज भी कुछ ऐसा ही है. जहां सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. वहीं तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में पुलिस लागातर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से पूछताछ कर रही है. इस दौरान उनपर कई बड़े आरोप लग रहे हैं. आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. इधर सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने दावा किया है कि जब सुशांत के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था तब उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे.

विज्ञापन
Auto-updating every 30s

मीरा चोपड़ा ने किया ये ट्वीट

अभिनेत्री मीरा चोपड़ा ने ट्वीट किया, “एक खराब रिश्ता, एक असफल करियर, वित्तीय संकट, एक खराब टूटना, पारिवारिक कलह, डिप्रेशन, जीवन में कुछ भी ऐसा बड़ा कारण नहीं होना चाहिए जो आपकी खुद की जान ले ले. सिर्फ 20 साल की उम्र में तनिशा चली गईं. हार मान लेना कभी भी समाधान नहीं है !!”

आत्महत्या के आरोप को साबित करना क्यों मुश्किल है?

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए आईपीएस अधिकारी ने कहा, “धारा 306 को साबित करना मुश्किल है क्योंकि किसी को यह दिखाना होगा कि आरोपी के कारण व्यक्ति के पास आत्महत्या करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था. आरोपी ने आत्महत्या के लिए उकसाया गया. ”

पंचतत्व में विलीन हुईं तुनिशा शर्मा

तुनिशा शर्मा का अंतिम संस्कार पूरा हो गया है. अपनी इकलौती बेटी को आखिरी समय में उनकी मां निहारते हुए बेसुध हो गईं. वो बार बार बेहोश हो रही थीं. अंतिम संस्कार के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और उन्हें कुर्सी पर बैठाकर कार तक लाया गया. InstantBollywood नामक पेज से आखिरी समय की तस्वीरें साझा की गई हैं.

श्मशान घाट लाया गया तुनिशा का पार्थिव शरीर

अस्पताल से रवाना हुआ तुनिशा का पार्थिव शरीर

अंतिम संस्कार के लिए तुनिशा शर्मा के पार्थिव शरीर को अस्पताल से उनके आवास मुंबई ले जा रहा है.

एक्ट्रेस के घर पहुंचे शिविन नारंग

तुनिशा शर्मा के पूर्व को-स्टार शिविन नारंग दिवंगत एक्ट्रेस की आत्मा को अंतिम सम्मान देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं. इंटरनेट वाला लव में तुनिशा और शिविन नारंग ने साथ काम किया था.

तुनिशा शर्मा  के घर पहुंचे विशाल जेठवा

सलाम वेंकी अभिनेता विशाल जेठवा दिवंगत अभिनेत्री के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए तुनिशा शर्मा के आवास पर पहुंचे हैं. विशाल ने तुनिशा की बिल्डिंग के बाहर खड़े मीडिया रिपोर्टर्स से बात करने से इनकार कर दिया और उनसे अनुरोध किया कि उन्हें शांति से शोक मनाने दिया जाए.

सलमान खान और संगीता बिजलानी का वीडियो वायरल 

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. विरल भयानी ने सलमान खान और संगीता बिजलानी का एक वीडियो शेयर किया है. संगीता को रुखसत करने से पहले सलमान उन्हें लगाते हैं और उनके माथे पर किस करते हैं. उनके इस वीडियो पर फैंस कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, बर्थडे सलमान भाई का है और गिफ्ट संगीता मैम को मिल गया. एक और यूजर ने लिखा, पहला प्यार तो आखिर पहली ही रहता है. एक और यूजर ने लिखा, बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे?

अर्चना ने विकास पर फेंका गर्म पानी

बिग बॉस सीजन 16 के लेटेस्ट एपिसोड में विकास और अर्चना में भयकंर लड़ाई देखने को मिलेगी. हाल ही में दोनों के बीच चाय बनाने को लेकर एक बार फिर किचन में झगड़ा हो गया. उनकी लड़ाई एक बदसूरत मोड़ लेगी, जब अर्चना अपना नियंत्रण खो देती है और विकास पर गर्म पानी फेंकती है. कुछ ही समय में, विकास अपना आपा खो देता है और गैस स्टोव के पास सामान फेंक देता है. इस हरकत से सुम्बुल तौकीर खान और श्रीजिता डे डर जाते हैं. अर्चना और विकास हिंसक हो जाते हैं और घरवाले उन्हें शांत करने के लिए दौड़ पड़ते हैं. सौंदर्या शर्मा अर्चना को शांत करने की कोशिश करती हैं, जबकि शालीन भनोट ने विकास को कस कर पकड़ रखा है. वह उसे लड़ाई न करने के लिए भी कहता है.

आमिर खान को ऑफर हुई थी ब्रह्मास्त्र

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में आमिर खान को बोलते हुए सुना जा रहा है कि ”सबसे पहले मुझे करण ने पूछा था कि क्या आप ब्रह्मास्त्र करोगे, लेकिन मेरे पास उस वक्त डेट्स नहीं थे, तो मैंने करने से मना कर दिया. क्योंकि क्या है कि मुझे पता है कि ये प्रोजेक्ट काफी बड़ा है, और इन्हें ही चार साल बनाते-बनाते लग गए और मैं अगर इसमें काम करता तो 6 साल लगते. इसके तीन पार्ट्स हैं. एक पार्ट को तीन साल लग गए तो 3 पार्ट को 18 साल के करीब हो जाता है. इसलिए मैंने कहा कि आप रणबीर कपूर को ले लो वो सबसे बेहतर हैं. हालांकि हम आपको बता दें कि ये बात असली आमिर नहीं बल्कि उनकी मिमिक्री कर रहे सुमेध शिंदे ने कही.

सलमान खान की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान

ऑटोप्सी स्टाफ के मर्डर दावे पर सुशांत सिंह राजपूत के वकील ने कही ये बात

सुशांत सिंह राजपूत हत्या मामले में जहां कहा जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि ये एक मर्डर था. ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत के वकील विकास सिंह ने कहा कि उनके पास सुशांत पर लगी चोटों के बारे में कोई प्रत्यक्ष जानकारी नहीं है, जैसा कि एक कथित गवाह ने दावा किया है. “मैं उस पर टिप्पणी नहीं कर पाऊंगा क्योंकि बहनों ने मुझे इसके बारे में नहीं बताया है, लेकिन मैं इस बात पर कायम हूं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत कोई साधारण आत्महत्या नहीं थी, क्योंकि इसके पीछे साजिश थी और केवल सीबीआई ही इस मामले को सुलझा पाएगी.”

सुशांत की बहन ने की अपील, कहा, कूपर अस्पताल के स्टाफ की करें सुरक्षा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नया मोड़ आया है. ऐसा माना जा रहा था कि सुशांत ने अपने घर पर फांसी लगा ली, हालांकि अब एक्टर का पोस्टमार्टम करने वाली टीम ने दावा किया है कि उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे, जो आत्महत्या जैसे बिल्कुल भी नहीं लग रहे थे. उनका जरूर मर्डर हुआ है. अब इस बयान के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने स्टाफ की सुरक्षा देने की मांग की है. वीडियो वायरल होने के बाद श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ‘हमें इस बात का ध्यान रखना पड़ेगा कि रूपकुमार शाह सुरक्षित रहें. सीबीआई सुशांत के केस को समय से बंधा बनाए.’

Sushant Singh Rajput की हुई थी हत्या?

दिवगंत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मामले में नया मोड़ सामने आया है. जहां कूपर अस्पताल के एक स्टाफ ने दावा किया है कि जब सुशांत के बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था तब उनके शरीर पर कई चोट के निशान थे. उन्हें देखकर ये सुसाइड का मामला नहीं लग रहा था. एएनआई से बातचीत में रूपकुमार शाह नाम के शख्स ने कहा कि ‘जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई थी, तब कूपर अस्पताल में 5 शव पोस्टमार्टम के लिए आये थे. इसमें से एक वीआईपी शव था, जो सुशांत सिंह का था. उस वक्त उनके गले और शरीर पर चोट के निशान थे.

आज होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार

तुनिशा के चाचा ने अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के बारे में विवरण साझा किया. उनकी मां की स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि “वह एक भयानक स्थिति में हैं, मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता, जो कुछ भी होगा, 28 तारीख के बाद होगा, पुलिस जांच कर रही है.” बता दें कि तुनिषा शर्मा ने 24 दिसंबर को उनके शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल के सेट पर आत्महत्या कर ली. तुनिषा की मां ने उनकी मौत के लिए अपनी बेटी के सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान को दोषी ठहराया. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और वह 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है.

बार-बार बयान बदल रहा शीजान

Tunisha Sharma Suicide Case: तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में पुलिस लागातर उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से पूछताछ कर रही है. इस दौरान उनपर कई बड़े आरोप लग रहे हैं. बताया गया था कि शीजान खान, तुनिशा शर्मा पर चीट कर रहे थे. रिलेशनशिप में रहते हुए वह दूसरी लड़कियों से भी बात किया करते थे. हालांकि अब शीजान इन सारी बातों को झूठला रहे हैं. टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के अनुसार, शीजान खान ने अपने प्रारंभिक बयान में खुलासा किया कि वह तुनिशा के साथ रिश्ते में थे, लेकिन वे अलग हो गए क्योंकि वे दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे और यहां तक कि उनकी उम्र में भी भारी अंतर था. हालांकि पुलिस उसके बयान से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है. पुलिस ने यह भी कहा कि शीजान खान के परिवार पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया जा रहा है और अभिनेता पर कई लड़कियों के साथ संबंध होने का आरोप लगाया जा रहा है.

सलमान खान ने स्टार्स के साथ सेलिब्रेट किया बर्थडे

सलमान खान आज अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता ने अपने परिवार और बॉलीवुड इंडस्ट्री के करीबी दोस्तों के लिए एक पार्टी रखी. अभिनेता को जींस के साथ ब्लैक कलर की टी-शर्ट में देखा गया. अभिनेता ने मीडिया के साथ केक काटा और सभी के प्यार के लिए धन्यवाद दिया. एक्टर की पार्टी में इंडस्ट्री से उनके कई दोस्त पहुंचे. सलमान की बहन अर्पिता खान पति आयुष शर्मा के साथ पहुंचीं. तब्बू साथ आने वाले शुरुआती लोगों में से एक थीं. सलमान के बर्थडे पर अतुल अग्निहोत्री के साथ अलवीरा भी पहुंचीं. संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिंहा, पूजा हेगड़े, रितेश देशमुख अपनी पत्नी के साथ स्पॉट किए गए.

अब्दु रोजिक को लेकर इमोशनल हुई निमृत कौर

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में जब साजिद खान, निमृत कौर अहलूवालिया, एमसी स्टेन और अब्दु रोजिक साथ बैठे थे, तो साजिद ने अब्दु के बदले हुए रवैये की शिकायत की. उन्होंने कहा कि जब से अब्दु लौटा है, तब से वह थोड़ा घमंडी हो गया है. वह कहते हैं, “ये जबसे बहार से आया है ना बहुत गंदा वाला रवैया लेके आया …” जिस पर एमसी स्टेन और निमृत सहमत हैं, जबकि अब्दु इनकार करते हैं. वे कहते हैं कि वह केवल शिव से बात कर रहा है. फिल्म निर्माता का कहना है कि अब्दु को भारत में इतना प्यार कभी नहीं मिला था और शो बिग बॉस 16 की बदौलत भारत में लोग न केवल उसे प्यार करते हैं बल्कि वह एक स्टार भी बन गया है. अब्दु उसे बीच में रोकता है और सही करता है कि उसके बिग बॉस में प्रवेश करने से पहले ही उसके 56 प्रतिशत प्रशंसक भारत से हैं.

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola