Breaking News: टेरर फंडिंग मामले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का बयान दर्ज

Updated:
विज्ञापन

Breaking News : शरद पवार ने कहा कि साम्प्रदायिक विभाजन पैदा कर रही ताकतों से लड़ने की जरूरत है. हमारे कुछ लोग दूसरे दलों को तोड़ने की भाजपा की रणनीति का शिकार हो गये हैं. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में भाजपा कार्यकर्ता बंकिम हांसदा का खून से लथपथ शव मिला है. जापान की राजधानी टोक्यो में विस्फोट की खबर है. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ विपक्षी एकजुटता की कवायद को गति देने के लिए प्रमुख विपक्षी पार्टियों की आगामी बैठक 17 और 18 जुलाई को बेंगलुरु में होगी. देश विदेश की बड़ी खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ

विज्ञापन

टेरर फंडिंग मामले में पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का बयान दर्ज

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रांची के बिरसा मुंडा जेल में टेरर फंडिंग मामले में पीएमएलए के तहत शीर्ष नक्सली और पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप का बयान दर्ज किया है. उनका बयान मंगलवार को फिर से दर्ज ��िया जाएगा.

UPF और कुकी ने NH2 पर नाकाबंदी तत्काल प्रभाव से हटाया

यूनाइटेड पीपुल्स फ्रंट (UPF) और कुकी नेशनल ऑर्गनाइजेशन (KNO) ने मणिपुर में आवश्यक वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए NH2 पर कांगुई (कांगपोकपी) में नाकाबंदी को तत्काल प्रभाव से हटा लिया है. मणिपुर पुलिस ने कहा, पिछले 24 घंटों में गोलीबारी और भीड़ इकट्ठा होने की कुछ छिटपुट घटनाओं के साथ राज्य के अधिकांश जिलों में स्थिति सामान्य है.

शरद पवार ने सोनिया को दी एनसीपी दिल्ली की जिम्मेदारी

शरद पवार ने सोनिया दूहन को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नई दिल्ली केंद्रीय कार्यालय का प्रभारी नियुक्त किया.

हिंसा प्रभावित मणिपुर में 5 जुलाई से खुलेंगे स्कूल

सुरक्षा तैनाती पर मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा, सरकार ने पांच जिलों में अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात करने का फैसला किया है. सरकार ने बुधवार 5 जुलाई से कक्षा 1 से 8वीं तक के लिए स्कूल खोलने का फैसला किया है.

केरल में नौका दौड़ के दौरान नाव पलटी, 25 लोगों को बचाया गया

केरल के अलाप्पुझा जिले में आज चंपाकुलम नौका दौड़ के दौरान एक नाव पलट जाने से लगभग 25 लोगों को बचाया गया और स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अनुच्छेद 370 निरस्त करने को चुनौती देने वाली याचिका पर 11 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ 11 जुलाई को अनुच्छेद 370 को निरस्त करने और पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करेगी.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola