Breaking News LIVE: कर्नाटक के कांकनाडी में ऑटोरिक्शा में लगी आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

Breaking News LIVE Today: गुजरात चुनाव के लिए प्रचार ने जोर पकड़ लिया है. गृह मंत्री अमित शाह यहां पूरा जोर लगा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीन दिन के दौरे पर पहुंच रहे हैं. इंदिरा गांधी की जयंती आज है. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ केवल महिलाएं चल रहीं हैं. किम जोंग उन ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को परमाणु हमले की धमकी दी है. देश-विदेश की बड़ी खबरों के लिए बनें रहें हमारे साथ

विज्ञापन

कर्नाटक के कांकनाडी में ऑटोरिक्शा में लगी आग, मामले की जांच में जुटी पुलिस

कर्नाटक : कांकनाडी थाना क्षेत्र में आज शाम करीब पांच बजे एक ऑटोरिक्शा में आग लग गई. आग लगने का कारण ऑटो में सवार एक यात्री द्वारा ले जाया जा रहा बैग था. इस घटना में ऑटो चालक और यात्री झुलसे गए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मेंगलुरु के सिटी सीपी एन शशि कुमार ने कहा कि आग लगने के कारणों की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है. उन्होंने जनता अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे.

पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल चुनाव आयुक्त नियुक्त

पूर्व नौकरशाह अरुण गोयल को शनिवार को चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया. गोयल 1985 बैच के पंजाब कैडर के अधिकारी रहे हैं. वह मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय के साथ निर्वाचन आयोग का हिस्सा होंगे. सरकार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से गोयल की नियुक्ति की जानकारी दी. सुशील चंद्र मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से मई में सेवानिवृत्त हुए थे। उनके स्थान पर राजीव कुमार नए मुख्य चुनाव आयुक्त बने.

तेलंगाना कांग्रेस ने एम शशिधर रेड्डी को छह साल के लिए निष्कासित किया

तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कहा कि पार्टी की अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति ने संयुक्त आंध्र प्रदेश के पूर्व मंत्री एम शशिधर रेड्डी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए कांग्रेस पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

बॉलीवुड अभिनेत्री तबस्सुम का 78 साल की उम्र में हार्ट अटैक से निधन

बॉलीवुड अभिनेत्री तबस्सुम का 78 साल की उम्र में निधन हो गया है. शुक्रवार की शाम को हार्ट अटैक के बाद मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांसें लीं.

सीबीआई ने 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी में चार्जशीट दायर की

सीबीआई ने शनिवार को कहा कि उसने 22,842 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी से संबंधित एक मामले की चल रही जांच में मुंबई स्थित निजी कंपनी एबीजी शिपयार्ड लिमिटेड और उसके अध्यक्ष और प्रमोटर 18 अन्य संस्थाओं (भारत स्थित फर्मों और अपतटीय संस्थाओं) सहित 25 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है.

ईडी ने स्पेशल कोर्ट में दाखिल की पीएफआई के पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट

ईडी ने दिल्ली की विशेष अदालत में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के कई पदाधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की. चार्जशीट में पीएफआई दिल्ली के अध्यक्ष परवेज अहमद, पीएफआई दिल्ली के महासचिव मोहम्मद इलियास और पीएफआई दिल्ली के कार्यालय सचिव अब्दुल मुकीत सहित आरोपी सदस्यों के नाम शामिल हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola