Live Updates

Bihar Breaking News Live: पटना विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो रबिंद्रनाथ ओझा पद मुक्त

Updated:
विज्ञापन

Bihar Breaking News Live: बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar Live सेक्शन को…

विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे से युवती की मिली लाश

बाढ़. बेलछी प्रखंड की अंदौली दरवेशपुर पंचायत के वार्ड संख्या एक कबीरचक गांव निवासी हरदेव महतो की 19 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की पानी से भरे गड्ढे में फिसल कर गिरने से मौत हो गयी. अंधेरा होने के चलते किसी को कोई आता-पता नहीं चला. गांव में लोग तरह-तरह के कयास लगाते रहे.

डेंगू के 59 नये मरीजों की पहचान, सीजन में एक दिन में सर्वाधिक मरीज

भागलपुर. जिले में डेंगू का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. जिले के प्रमुख मायागंज अस्पताल व सदर अस्पताल में मंगलवार को डेंगू के 59 नये मरीज मिले. इस सीजन में एक दिन में सबसे अधिक डेंगू मरीज मिले. मायागंज अस्पताल के लैब में 45 व सदर अस्पताल में आठ मरीजाें की जांच हुई थी. इनमें चार अन्य जिलों के मरीज हैं. इधर ब्लड बैंक में फिलहाल 176 यूनिट प्लेटलेट्स उपलब्ध हैं. दावा किया जा रहा है कि मायागंज अस्पताल में फिलहाल पर्याप्त प्लेटलेट्स हैं. मायागंज अस्पताल प्रबंधन ने पूर्णिया मेडिकल काॅलेज अस्पताल के ब्लड बैंक काे सौ यूनिट खून देने का निर्देश दिया है.

पटना विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो रबिंद्रनाथ ओझा पद मुक्त

पटना. पटना विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो रबिंद्रनाथ ओझा को पद मुक्त कर दिया गया है. राजभवन ने इस आशय की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. इस संदर्भ में राज्यपाल के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू ने पटना विश्वविद्यालय के कुलपति को जरूरी आदेश दे दिये हैं. यह आदेश तत्काल प्रभावी कर दिया गया है.

पोखर में डूबने से किशोर की हुई मौत

गोविंदगंज. क्षेत्र के पीपरा गांव में मंगलवार की पोखर में डूब जाने से एक किशोर की मौत हो गयी. मृतक पीपरा गांव का योगेंद्र यादव का पुत्र सतेंद्र यादव (16) था. सूचना पर पहुंचे सीओ पवन कुमार झा व पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया. जानकारी के अनुसार सतेन्द्र यादव मंगलवार की अहले सुबह शौच करने पोखरा का घाट पर गया था, जहां पैर फिसल जाने के कारण गहरे पानी में समा गया. घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की, जहां पोखर में पानी में कपड़ा तैरता देख ग्रामीणों ने किशोर को पोखरा से निकाला, तबतक उसकी मौत हो गई थी.

बिहार में 9 IAS अधिकारी इधर से उधर, कई जिलों के डीएम बदले

बिहार सरकार ने तबादले का दौर जारी रखते हुए आज फिर 9 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है. सरकार ने सात जिलों के जिलाधिकारी का ट्रांसफर कर दिया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है. राज्य सरकार ने जमुई, शिवहर, मुंगेर, सासाराम, किशनगंज,औरंगाबाद के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है.

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन की तबियत बिगड़ गयी है. उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मीडिया रिपोर्टों के अनुसार सीने में दर्द के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टर जांच कर रहे है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola