Bihar Breaking News Live: चर्चित हथौड़ी कांड के पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा
Bihar Breaking News : बिहार में राजनीतिक हलचल, सड़क हादसे, शिक्षा, खेल, क्राइम व मौसम समेत अन्य किसी भी क्षेत्र की तमाम छोटी-बड़ी खबरों से सबसे पहले रूबरू होने के लिए पढ़ें prabhatkhabar.com के Bihar सेक्शन को…
बिन बुलाए बारातियों ने की दुल्हन के चाचा की पिट -पीटकर हत्या
बिहार के समस्तीपुर में एक शादी समारोह में बिन बुलाए बारातियों ने जमकर हंगामा मचाया है. लड़की वालों से हुए विवाद के बाद दुल्हन के चाचा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. यह पूरा मामला कल्याणपुर थाना इलाके के रामपुरा हाट के पास का बताया जा रहा है. जहां मुजफ्फरपुर जिले से आई बारात में कुछ युवक नाचते हुए हुड़दंग करने लगे. इन्हीं बातों को लेकर जब लड़की वालों ने टोका तो उन्होंने बारात की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी. फिर दोनों पक्षों में हुई मारपीट में दुल्हन के चाचा की मौत हो गई.
चर्चित हथौड़ी कांड के पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा
शेखपुरा के चर्चित हथौड़ी कांड में सुनवाई के बाद मामले मे दोषी पाए गए सभी पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. इसके साथ ही कोर्ट ने दोषियों के ऊपर आर्थिक दंड भी लगाया है. हालांकि इस केस का मुख्य आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. दो साल बीत जाने के बाद भी पुलिस मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. दरअसल, साल 2021 के जुलाई महीने में बरबीघा शहर स्थित सकलदेव नगर मोहल्ले में कुछ डकैत प्ले स्कूल की संचालिका राधिका कुमारी के घर में घुस गए थे. डकैती का वारदात को अंजाम देने के दौरान बदमाशों ने राधिका के नाबालिग बेटे के सिर पर हथौड़ी से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया था. इस दौरान बदमाशों ने राधिका और उसके पति को भी घायल कर दिया था. हालांकि राधिका की बेटी खुशी किसी तरह से वहां से भाग निकली थी.
वज्रपात से 11 साल के बालक की मौत
जमुई- वज्रपात से 11 साल के बालक की मौत. चकाई थाना क्षेत्र के बडमोरिया इलाके की घटना.
खुले में मांस मछली बेचने पर बैन की याचिका पर सुनवाई टली, अब इस दिन सुनवाई
पटना.राजधानी एवं राज्य के अन्य क्षेत्रों में खुले आम नियमों का उल्लंघन कर मांस- मछली बेचने पर पाबन्दी लगाने सम्बंधित जनहित याचिका पर पटना हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. चीफ जस्टिस के वी चन्द्रन की खंडपीठ इस जनहित याचिका पर सुनवाई कर रही है. सुनवाई 18 जुलाई 2023 तक टल गई है.
बालू के अवैध खेल के आरोपी IPS अधिकारी निलंबन मुक्त
बालू खनन में संलिप्त तत्कालीन एसपी को निलंबन मुक्त कर दिया गया है. गृह विभाग ने सुधीर कुमार पोरिका को निलंबन मुक्त करते हुए पुलिस मुख्यालय में वेटिंग और पोस्टिंग योगदान करने का आदेश दिया है. औरंगाबाद एसपी रहते इन पर बालू के अवैध उत्खनन, परिवहन में संलिप्त रहने का आरोप लगा था.
बस और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
बिहार के सुपौल जिले के सीमा स्थित कोसी बराज के पास शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि बस और ट्रक की आमने-सामने की जोरदार टक्कर के बाद कोसी बराज के रेलिंग को तोड़ते हुए बेकाबू ट्रक उफनती नदी में समां गई. इस दौरान ट्रक पर सवार चालक सहित 3 लोग तैरकर बाहर निकले.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए