Bihar Breaking News LIVE: तेलगना के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना, सीएम नीतीश कुमार से करेंगे मुलाकात
Bihar Breaking News LIVE: दरभंगा में जवान की हत्या मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. दरभंगा पुलिस ने 40 नामजद और 150 अज्ञात पर मामला दर्द कर जांच शुरू कर दी है. बिहार में आज की ताजा खबरों से अपडेट रहने के लिए बने रहें prabhatkhbar.com के साथ
बेगूसराय में ट्रेन से विदेशी शराब बरामद
बेगूसराय में सीमांचल एक्सप्रेस से 110 बोतल शराब रेलवे पुलिस ने बरामद किया है. यह शराब ट्रेन की बोगी से लावारिस हालत में मिली है. बरौनी जीआरपी ने अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया है.
तेलगना के मुख्यमंत्री पहुंचे पटना
तेलगना के मुख्यमंत्री चंद्रशेखर राव पटना पहुंच गये है. वे गलवान शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात भी करेंगे.
पटना में सड़क दुर्घटना में पति पत्नी की मौत
पटना में सड़क दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गयी है. बाइक सवार दंपति को कार ने जोरदार टक्कर मार दी. यह घटना बाढ़ के NH-31 पर अचुआरा के पास की है.
हाजीपुर में ट्रक से 21 कार्टून शराब जब्त
हाजीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 21 कार्टून शराब जब्त किया है. शराब माफिया चिप्स में छुपाकर शराब ले जा रहे थे. मौके से चालक फरार है. यह कार्रवाई तीसीओता पुलिस ने की है.
खुले नाला के चैंबर में गिरा युवक की मौत
पटना सिटी से बड़ी खबर सामने आ रही है. चौक थाना क्षेत्र के शिकारपुर नाला के पास खुले चैंबर मे गिर कर 40 वर्षीय कल्लू चौधरी की मौत हो गयी है. वार्ड 62 मे यह हादसा मंगलवार की देर रात हुई. बुधवार को निगम के कर्मी ने मशक्कत के बाद शव को निकाला है. मृतक रिक्शा चलाने का कार्य करता है और चौक शिकारपुर मुहल्ला का रहने वाला है.
नवादा में चार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे
नवादा से बड़ी खबर सामने आ रही है. पुलिस ने चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से तीन देशी कट्टा और 12 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. जानकारी के अनुसार सभी अपराधी किसी बड़े साजिश की योजना में थे. अपराधियों की गिरफ्तारी रोह थाना के महाकार गांव से हुई है.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए