AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से रौंदा, शाहीन अफरीदी का 5 विकेट लेना बेकार
AUS vs pak
Australia vs Pakistan: आईसीसी विश्वकप 2023 के 18वें मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से रौंद दिया. इस जीत से ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी फायदा हुआ और पाकिस्तान को काफी नुकसान. पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 367 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की शुरुआत शानदार रही, लेकिन एडम जम्पा ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर पाकिस्तानी बल्लेबाजी आक्रमण को बिखेर दिया. वर्ल्ड कप के लीग मुकाबले में लगातार हार के बाद ऑस्ट्रेलिया की यह दूसरी जीत है. वहीं पाकिस्तान अपने चार में से दो मुकाबले गंवा चुका है.
ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 62 रनों से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने एक हाई स्कोरिंग मैच में शुक्रवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान को 62 रनों से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 367 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 45.3 ओवर में 305 के स्कोर पर ढेर हो गयी. अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने पाकिस्तान को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाजों डेविड वॉर्नर और मिशेल मार्श ने शतक जड़ा. ऑस्ट्रेलियाई पारी में कई रिकॉर्ड बनें.
AUS vs PAK LIVE: मोहम्मद नवाज आउट, पाक को आठवां झटका
मोहम्मद नवाज आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को आठवां झटका लगा है. एडम जम्पा ने चौथा विकेट झटका है.
AUS vs PAK LIVE: ओसामा आउट, पाकिस्तान को सातवां झटका
जोश हेजलवुड ने ओसामा मीर को शून्य पर आउट कर दिया है. पाकिस्तान को सातवां झटका लगा है. पाकिस्तान के हाथ से अब जीत निकलती दिख रही है.
AUS vs PAK LIVE: मोहम्मद रिजवान आउट, पाक को छठा झटका
एडम जंपा को तीसरी सफलता मिली है. जम्पा ने मोहम्मद रिजवान को पगबाधा आउट कर दिया है. रिजवान 46 के स्कोर पर आउट हो गए. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके लगाए. पाकिस्तान को छठा झटका लगा है.
AUS vs PAK LIVE: पाकिस्तानी की आधी टीम पवेलियन लौटी
पाकिस्तान की आधी टीम पवेलियन लौट गई है. एडम जम्पा ने इफ्तिखार अहमद को आउट कर दिया है. डीआरएस के बाद टीवी अंपायर ने इफ्तिखार को आउट करार दिया. इफ्तिखार 20 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हो गए हैं. उन्होंने तीन छक्के लगाए. नये बल्लेबाज के रूप में बल्लेबाजी करने क्रीज पर मोहम्मद नवाज आए हैं.
AUS vs PAK LIVE: पाकिस्तान को चौथा झटका, शकील आउट
सादउ शकील आउट हो गए हैं. पाकिस्तान को चौथा झटका लगा है. पैट कमिंस ने शकील को आउट कर दिया है. शकील 31 गेंद में 30 रन बनाकर खेल रहे हैं. उन्होंने अपनी पारी में चार चौके जड़े.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए