ePaper
Live Updates

Amritpal Singh: जालंधर के लोगों का दावा, 18 मार्च को उनके गांव में था अमृतपाल सिंह

Updated at : 21 Mar 2023 10:44 PM (IST)
विज्ञापन
Amritpal Singh: जालंधर के लोगों का दावा, 18 मार्च को उनके गांव में था अमृतपाल सिंह

Amritpal Singh Arrest: खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह फिलहाल पुलिस की पकड़ से फरार है. पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर जोर शोर से उसकी तलाश कर रही है. पूरे पंजाब में अलर्ट है. इस बीच रविवार देर रात अमृतपाल के ड्राइवर और उसके चाचा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. ड्राइवर हरप्रीत और हरजीत चाचा ने मेहतपुर में सरेंडर कर दिया है. 

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

जालंधर के लोगों का दावा, 18 मार्च को उनके गांव में था अमृतपाल सिंह

जालंधर गांव के स्थानीय लोगों का दावा है कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह 18 मार्च को उनके गांव में मौजूद थे. यह दावा सीसीटीवी वीडियो के आधार पर किया जा रहा है. हालांकि पंजाब पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

यूके में खालिस्तानियों के खिलाफ उतरे भारतीय समुदाय, भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन

यूनाइटेड किंगडम में भारतीय समुदाय ने खालिस्तानियों के खिलाफ और भारत की एकता के समर्थन में लंदन में भारतीय उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

अमृतपाल को भगाने में मदद करने वाले चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आर्म्स एक्ट लागू: पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया, हमने इस मामले में चार और लोगों- मनप्रीत, गुरदीप, हरप्रीत और गुरपेज को गिरफ्तार किया है. इन्हीं चारों लोगों ने अमृतपाल सिंह को ब्रेजा गाड़ी में नाका प्वाइंट से भगाने में मदद की थी. हमने वाहन, एक राइफल और अन्य उपकरण बरामद किए हैं.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

भेष बदलकर अमृतपाल सिंह ने पुलिस को दिया चकमा, तस्वीरें जारी

पंजाब पुलिस ने ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह की कुछ तस्वीरें जारी कीं हैं. पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल कहते हैं, अमृतपाल सिंह की अलग-अलग भेष में कई तस्वीरें हैं. हम ये सभी तस्वीरें जारी कर रहे हैं. मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि आप उन्हें प्रदर्शित करें ताकि लोग उन्हें इस मामले में गिरफ्तार करने में हमारी मदद कर सकें.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

जिस ब्रेजा कार में भागा था अमृतपाल सिंह, उसे पुलिस ने किया बरामद

पंजाब के आईजीपी सुखचैन सिंह गिल ने बताया, जिस ब्रेजा कार में अमृतपाल सिंह भागा था, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है. उन्हें चार लोगों ने मदद की. उसकी मदद करने वाले चार लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लगाया गया है. एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि अमृतपाल सिंह भागने के बाद नंगल अंबियन गांव (जालंधर जिले में) के गुरुद्वारे में गया और फिर से भागने से पहले अपने कपड़े बदले. पकड़े गए 4 लोगों से पूछताछ में यह पता चला.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

बाइक से भागते दिखा अमृतपाल, तस्वीरें वायरल

अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा अपडेट आया है. जिसमें बताया जा रहा है कि वह शाहकोट में चोला बदलकर भागा. साथ ही यह भी खबर आ रही है कि उसने नंगल अंबिया गुरुद्वारे में खाना खाया था. अमृतपाल की एक तस्वीर सामने आयी है, जिसमें वह बाइक से भागते दिख रहा है.

10:44 PM. 21 Mar 2310:44 PM. 21 Mar

खालिस्तानी आंदोलन पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर ने कहा, भारत के ध्वज का अपमान गुरुओं के बलिदान का अपमान

खालिस्तानी आंदोलन पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू ने कहा, सिखों जैसा देशभक्त कोई नहीं हो सकता. सिख गुरुओं ने भारत में धर्म की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौरान कुल बलिदानों में से 70% से अधिक सिखों द्वारा किए गए थे. आज अगर कोई भारत के ध्वज का अपमान करता है तो यह हमारे गुरुओं के बलिदान का अपमान है. सिख भारत का अभिन्न अंग हैं.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

अमृतपाल मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट सख्त

ये खुफिया तंत्र की नाकामी है. अमृतपाल मामले को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट सख्त हो गया है. हाईकोर्ट ने पंजाब पुलिस से सवाल किया है कि राज्य के 80 हजार पुलिसकर्मी क्या कर रही थी.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

पंजाब की शांति से समझौता नहीं- सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा है कि प्रदेश की कमान सुरक्षित हाथों में है. कोई भी पंजाब की शांति को भंग नहीं कर सकता है. उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर पंजाब की शांति से समझौता नहीं किया जा सकता.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

नहीं मिल रहा अमृतपाल का सुराग

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी भगोड़े आरोपी अमृतपाल सिंह का कोई सुराग नहीं मिल रहा है. पुलिस लगातार उसकी तलाश में रेड कर रही है. लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अमृतपाल सिंह कहां है. अटलक लगाया जा रहा हैं कि वो पंजाब छोड़कर किसी दूसरे राज्य में चला गया है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि वो विदेश भागने की फिराक में है.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

कुछ जगहों पर शुरू हो सकती है इंटरनेट सेवा

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह मामले को लेकर पंजाब में अलर्ट है. कई इलाकों की इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. वहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज कुछ इलाकों में आंशिक तौर पर इंटरनेट सेवा बहाल हो सकती है. लेकिन कई इलाकों में प्रतिबंध आज भी जारी रहेगा.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

अमृतपाल के संगठन पर पुलिस का शिकंजा

अमृतपाल सिंह भले ही फरार हो गया है, लेकिन उसके संगठन पर पुलिस का शिकंजा लगातार कस रहा है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिकअमृतपाल सिंह के दो और साथियों कुलवंत सिंह और गुर औजला पर पुलिस एनएसए लगाने का फैसला किया गया है.

2:25 PM. 21 Mar 232:25 PM. 21 Mar

अमृतपाल की गिरफ्तारी का प्रयास जारी

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है. पंजाब पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. इधर पुलिस ने अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह और ड्राइवर हरप्रीत सिंह को सरेंडर करने के बाद असम के डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल पहुंचा दिया है.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

अमृतपाल की मर्सिडीज सहित तीनों गाड़ियों का चला पता, भागने में किया था इस्तेमाल

टाइम्स नाउ नवभारत की रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह की मर्सिडीज तीनों गाड़ियों का पता चल गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, इसी मर्सिडीज से अमृतपाल पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हुआ था. अब ये तीनों गाड़ियां पुलिस के कब्जे में हैं.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया गया

‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के 4 साथियों को अमृतसर के बाबा बकाला कोर्ट में पेश किया गया. आरोपी के वकील एच शेखों ने बताया कि अमृतपाल सिंह के सहयोगी भूपिंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखमनजीत सिंह और हरप्रीत सिंह को 23 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया. इनसे कुछ हथियार बरामद किए जाने हैं.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह के 2 और साथियों को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जाएगा डिब्रूगढ़

वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है. इस बीच, खबर आ रही है कि पंजाब पुलिस ने अमृतपाल सिंह के दो और साथियों को गिरफ्तार किया है. दोनों साथियों के असम के डिब्रूगढ़ जेल में भेजा जाएगा.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

अमृतपाल को लेकर ब्रिटेन के बाद अमेरिका में खालिस्तानियों का उत्पात, भारत के वाणिज्य दूतावास पर हमला

अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई के बीच भारत के बाहर ब्रिटेन के बाद अब अमेरिका में भी खालिस्तानियों ने उत्पात मचाया है. खालिस्तानी समर्थकों ने भारत के वाणिज्य दूतावास पर हमला बोला है.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

IGP पंजाब सुखचैन सिंह गिल ने कहा, राज्य में शांति है… अब तक 114 गिरफ्तार

IGP पंजाब सुखचैन सिंह गिल ने कहा कि राज्य में शांति है. उन्होंने कहा कि ‘वारिस पंजाब दे’ के कुछ तत्वों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की गई, जिनके खिलाफ 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं. अब तक 114 तत्वों ने शांति और सद्भाव को भंग करने का प्रयास किया. उन्हें राउंडअप कर गिरफ्तार कर लिया गया है.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह पर लग सकता है NSA, 5 साथियों के खिलाफ भी पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन

अमृतपाल सिंह के पांच साथियों पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) लगाया गया है. माना जा रहा है कि जल्द ही अमृतपाल सिंह पर भी NSA लगाई जा सकती है. वहीं, पंजाब आईजीपी ने जानकारी देते हुए बताया कि अमृतपाल सिंह के 4 सहयोगियों दलजीत कलसी, बसंत सिंह, गुरमीत सिंह भुखनवाला और भगवंत सिंह को हिरासत में लेने के बाद असम के डिब्रूगढ़ भेज दिया गया है. वहीं, एक और बंदी अमृतपाल सिंह के चाचा हरजीत सिंह डिब्रूगढ़ के रास्ते में है. उसे वहां ले जाया जा रहा है.

9:18 PM. 20 Mar 239:18 PM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह अभी भी फरार, लोकेशन मिल गई… गिरफ्तारी जल्द?

वारिस पंजाब दे के प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है. अभी तक अमृतपाल सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस को उसकी लोकेशन मिल गई है और उसे जल्द गिरफ्तार कर लिए जाने की संभावना जताई जा रही है. पंजाब पुलिस के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि स्वयंभू कट्टरपंथी सिख उपदेशक और वारिस पंजाब डे का प्रमुख अमृतपाल सिंह भगोड़ा है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं.

2:24 PM. 20 Mar 232:24 PM. 20 Mar

विदेश भागने की तैयारी में अमृतपाल!

अमृतपाल सिंह कहां गायब हो गया है यह पुलिस के लिए बड़ा सवाल बन गया है. तीन दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही है लेकिन पाल का कुछ पता नहीं चल सका है. पुलिस को शक है कि वो विदेश भागने की तैयारी में है. पुलिस के शक है कि वो अंतर्राष्ट्रीय सीमा या भारत नेपाल सीमा के रास्ते विदेश भाग सकता है.

2:24 PM. 20 Mar 232:24 PM. 20 Mar

बाधित रहेगी इंटरनेट सेवा

पंजाब सरकार के गृह मामलों और न्याय विभाग ने कहा है कि जनता के हित में पंजाब के क्षेत्रीय अधिकार क्षेत्र में सभी मोबाइल इंटरनेट सेवाएं, सभी एसएमएस सेवाएं (बैंकिंग और मोबाइल रिचार्ज को छोड़कर) और वॉयस कॉल को छोड़कर मोबाइल नेटवर्क पर प्रदान की जाने वाली सभी डोंगल सेवाएं 21 मार्च तक निलंबित कर दी गई है. यानी पंजाब के कई हिस्सों में आज और कल करीब आधे दिन तक इंटरनेट सेवा बाधित रहेगी.

2:24 PM. 20 Mar 232:24 PM. 20 Mar

अमृतपाल के चाचा पर एनएसए लगाया गया

अमृतपाल फरार है, उसकी जल्द गिरफ्तारी पुलिस के लिए भी साख का सवाल बन गयी है. इधर उसके चाचा पर पुलिस ने एनएसए लगाया है. बता दे, अमृतपाल के चाचा ने कल देर रात ड्राइवर समेत सरेंडर कर दिया था.

2:24 PM. 20 Mar 232:24 PM. 20 Mar

कहां गया अमृतपाल सिंह

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर. वो कहां है इसकी कोई जानकारी नहीं, हालांकि पुलिस को शक है कि वो जालंधर में कहीं छिपा है. लेकिन पुलिस की पकड़ से अबी दूर है. वहीं, पूरे मामले को लेकर पंजाब पुलिस ने कहा है कि अब तक 112 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है.

2:24 PM. 20 Mar 232:24 PM. 20 Mar

ब्रिटेन ने भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ को बताया शर्मनाक

ब्रिटेन के आला अधिकारियों ने अलगाववादी खालिस्तानी झंडे लहराने वाले प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ को शर्मनाक कहा है. साथ ही ब्रिटिश सरकार ने कहा है कि वह भारतीय मिशन की सुरक्षा को गंभीरता से लेगी.

10:50 AM. 20 Mar 2310:50 AM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह की तलाश तेज

वारिस पंजाब दे के चीफ और भगौड़ा अमृतपाल सिंह की तलाश पंजाब पुलिस जोर शोर से कर रही है. आज यानी सोमवार को अमृतपाल के फरार होने के तीसरे दिन भी पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस को शक है कि अमृतपाल जालंधर में कही छिपा है. पुलिस ने सभी सीमावर्ती नाके में जांच अभियान तेज कर दी है. अमृतपाल के गांव जल्लूखेड़ा में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है.

9:50 AM. 20 Mar 239:50 AM. 20 Mar

खालिस्तानी समर्थकों ने तिरंगा उतारने का किया प्रयास

खालिस्तानी झंडे लहराते हुए और खालिस्तानी समर्थक नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने लंदन में भारतीय उच्चायोग के ऊपर फहराए गए तिरंगे को रविवार शाम उतारने का प्रयास किया. उच्चायोग के अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का यह प्रयास नाकाम रहा और तिरंगा शान से लहरा रहा है. इस बीच, भारत ने अपने उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार के सामने अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया और परिसर में समुचित सुरक्षा व्यवस्था की कमी पर सवाल उठाया. (भाषा)

9:50 AM. 20 Mar 239:50 AM. 20 Mar

अमृतपाल सिंह की तलाश जारी

खालिस्तान समर्थक कट्टर उपदेशक अमृतपाल सिंह के चाचा और चालक ने जालंधर में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. लेकिन अमृतपाल सिंह अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है. पुलिस जगह-जगह रेड कर रही है. पुलिस ने अमृतपाल के 112 समर्थकों को अबतक गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अमृतपाल की तलाश में कल यानी रविवार को पुलिस ने फ्लैग मार्च किया.

8:18 AM. 20 Mar 238:18 AM. 20 Mar

अमृतपाल के चाचा और ड्राइवर का सरेंडर

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह फिलहाल पुलिस की पकड़ से फरार है. पुलिस ने उसे भगौड़ा घोषित कर जोर शोर से उसकी तलाश कर रही है. पूरे पंजाब में अलर्ट है. इस बीच रविवार देर रात अमृतपाल के ड्राइवर और उसके चाचा ने आत्मसमर्पण कर दिया है. ड्राइवर हरप्रीत और हरजीत चाचा ने मेहतपुर में सरेंडर कर दिया है. इधर, अमृतपाल सिंह की तलाश में पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola