ऐसे बनाएं ज्वार का डोसा, घरवाले हो जाएंगे खुश, जानें विधि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Sep 2019 1:53 PM
सबसे पहले एक गहरे कटोरे में ज्वार का आटा और दही को मिला कर मध्यम गाढ़ा घोल बना लें. जरूरत पड़े, तो थोड़ा पानी यूज कर सकती हैं. इसे आधे घंटे के लिए ढंक कर रख दें. फिर इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, भूना जीरा पाउडर, हींग, अदरक पेस्ट, लहसुन […]
सबसे पहले एक गहरे कटोरे में ज्वार का आटा और दही को मिला कर मध्यम गाढ़ा घोल बना लें. जरूरत पड़े, तो थोड़ा पानी यूज कर सकती हैं. इसे आधे घंटे के लिए ढंक कर रख दें. फिर इस घोल में लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, सौंफ पाउडर, भूना जीरा पाउडर, हींग, अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट तथा आवश्यकतानुसार नमक डाल कर अच्छी तरह से फेंट लें. अब एक नॉन स्टिक तवा को मध्यम आंच पर गर्म करें. उस पर एक टी-स्पून तेल डाल कर चारों ओर फैलाएं. फिर एक छोटी कटोरी में घोल को भर कर तवा पर डालें और चारों ओर गोलाई में फैलाएं. आंच को धीमा कर दें. तवे पर फैले डोसे को दोनों तरफ अच्छी तरह से सुनहरा होने तक सेकें. फिर उसे एक प्लेट में निकाल कर हरी चटनी या नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म परोसें और खाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










