नाइट शिफ्ट में काम हानिकारक, हो सकती है कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :29 Jan 2019 8:32 AM (IST)
विज्ञापन

क्या आप ज्यादातर नाइट शिफ्ट में काम करते हैं? अगर हां तो पर्याप्त नींद की कमी और रात में जागने से आपके डीएनए की संरचना में क्षति हो सकती है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं. नाइट शिफ्ट में काम करने से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी […]
विज्ञापन
क्या आप ज्यादातर नाइट शिफ्ट में काम करते हैं? अगर हां तो पर्याप्त नींद की कमी और रात में जागने से आपके डीएनए की संरचना में क्षति हो सकती है. इसकी वजह से कई तरह की बीमारियां भी आपको घेर सकती हैं.
नाइट शिफ्ट में काम करने से कैंसर, डायबिटीज, हृदय रोग, सांस संबंधी बीमारी और तंत्रिका तंत्र संबंधी बीमारियां हो सकती हैं. एनेस्थेशिया एकेडेमिक जर्नल में प्रकाशित शोध के मुताबिक, नाइट शिफ्ट में काम करने वालों में डीएनए मरम्मत करने वाला जीन अपनी गति से काम नहीं कर पाता और नींद की ज्यादा कमी होने पर यह स्थिति और बिगड़ती जाती है.
शोध में पाया गया है कि जो व्यक्ति रात भर काम करते हैं, उनमें डीएनए क्षय का खतरा रात में काम नहीं करने वालों की तुलना में 30 फीसदी अधिक होता है. इस शोध में 28 से 33 साल के स्वस्थ डॉक्टरों का परीक्षण किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




