YouTuber अरमान मलिक ने प्रेग्नेंट दो पत्नियों के साथ शेयर की तस्वीर, लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल, कहा…

YouTube व्लॉगर अरमान मलिक को उनके नए पोस्ट शेयर करने के बाद उनके सोशल मीडिया पर बहुत सारी टिप्पणियां मिल रही हैं. कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक फोटो एलबम इंस्टाग्राम पर शेयर किया और खुलासा किया कि दोनों प्रेग्नेंट हैं.
YouTube व्लॉगर अरमान मलिक को उनके नए पोस्ट शेयर करने के बाद उनके सोशल मीडिया पर बहुत सारी टिप्पणियां मिल रही हैं. कंटेंट क्रिएटर ने हाल ही में अपनी दोनों पत्नियों के साथ एक फोटो एलबम इंस्टाग्राम पर शेयर किया और खुलासा किया कि दोनों प्रेग्नेंट हैं. “मेरा परिवार,” उन्होंने कैप्शन में लिखा. तस्वीरों में अरमान, अपनी पत्नियों कृतिका और पायल के साथ नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए थे, जो दोनों पत्नियों के बेबी बंप नजर आ रहे हैं. हालांकि, खुशहाल परिवार की तस्वीरें नेटिजन्स के साथ अच्छी तरह से नहीं चलीं, कई उपयोगकर्ताओं ने YouTuber को ट्रोल किया. कई लोगों ने शिकायत की कि उन्होंने पायल की तुलना में अपनी पत्नी कृतिका के साथ अधिक तस्वीरें पोस्ट कीं है.
एक यूजर्स ने अरमान से शिकायत करते हुए कहा कि आप कृतिका से ज्यादा प्यार करते हैं और पायल से नहीं. जबकि एक ने कहा कि आप ऐसी बातों का कभी जवाब भी नहीं देते हैं, वहीं एक अन्य यूजर्स ने कहा कि अरमान कृतिका के साथ ज्यादा तस्वीरें पोस्ट करते हैं जबकि पायल के साथ नहीं.
इस बीच, अन्य लोगों ने इस कपल का मजाक उड़ाया. हालांकि, कुछ यूजर्स ने तीन लोगों के परिवार को बधाई देते हुए दिल वाली इमोजी शेयर की साथ ही पॉजिटिव रियेक्शन भी दिए. ट्रोल होने के बाद अरमान ने पोस्ट पर कमेंट बॉक्स को क्लोज कर दिया. एक अन्य यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 100% पायल को लड़का होगा और कृतिका को लड़की होगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Bimla Kumari
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










