वर्किंग वुमन के लिए 4 आसान और झटपट रेसिपी आइडियाज

Updated at : 20 Mar 2026 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
Working Women Quick Recipes Ideas

रेसिपी आइडियाज (AI Image)

Working Women Quick Recipes Ideas: अगर आप भी एक वर्किंग वुमन हैं और ऐसी रेसिपी की तलाश में हैं जो आसानी से बन जाए और आपका ज्यादा समय भी नहीं जाए तो इस आर्टिकल में दिए गए रेसिपी आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं.

विज्ञापन

Working Women Quick Recipes Ideas: सुबह की भागदौड़, ऑफिस की डेडलाइन्स और घर की जिम्मेदारियों के बीच वर्किंग वुमन के लिए खाना बनाना अक्सर एक चुनौती बन जाता है. समय की कमी और थकान के कारण समझ नहीं आता है कि क्या बनाया जाए जो झटपट से तैयार हो जाए. ऐसे में आप कुछ ऐसी रेसिपी को ट्राई कर सकती हैं जो जल्दी से बन जाए. आइए इस आर्टिकल में जानते हैं 4 रेसिपी आइडियाज जो जल्दी से बन जाएंगी. 

वेज पोहा बनाएं

आप सुबह में जल्दी से पोहा बना सकती हैं. पोहा को पानी में दो से तीन बार धो लें. पानी हटाकर पोहा को अलग रख दें. अब कड़ाही में तेल गर्म करके मूंगफली भूनें. इसमें आप प्याज और हरी मिर्च भूनें. इसमें आप गाजर और मटर को डालकर भूनें. हल्दी और नमक डालकर पोहा मिलाएं. 2 से 3 मिनट तक भूनें. धनिया पत्ती और नींबू के रस को डालें. 

सोया पुलाव बनाएं

आप लंच या डिनर में आसानी से सोया पुलाव बना सकती हैं. इसे बनाने के लिए आप बासमती चावल को 20 मिनट के लिए भिगो दें. इस बीच आप सब्जियां और प्याज को काट लें. सोया चंक्स को गर्म पानी में भिगोकर नरम कर लें. कुकर में तेल गरम कर प्याज और हरी मिर्च भूनें. सब्जियां डालकर थोड़ी देर भूनें. फिर चावल, सोया चंक्स, नमक, हल्दी और गरम मसाला डालकर मिला लें. पानी डालकर 1-2 सीटी आने तक पका लें. इसे आप रायता के साथ सर्व कर सकते हैं. 

रवा इडली बनाएं

आप जल्दी में रवा इडली बना सकते हैं. रवा और दही को मिलाकर 10 से 15 मिनट तक ढककर छोड़ दें. इसमें आप हरी मिर्च, अदरक और करी पत्ती डालकर अच्छी तरह मिला लें. बेकिंग सोडा डालें और इडली स्टैंड में डालकर 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब तक इडली पक रही है आप चटनी तैयार कर सकते हैं. गरमा गरम इडली को चटनी के साथ सर्व करें. 

वेजिटेबल चीला बनाएं

आप वेजिटेबल भी झटपट से रेडी कर सकते हैं. बेसन में आप गाजर, शिमला मिर्च, टमाटर और प्याज को डाल दें. फिर नमक, हल्दी, हरी मिर्च भी डाल दें. तवे पर थोड़ा तेल डालकर चीला को दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें. दही, अचार या हरी चटनी के साथ वेजिटेबल चीला को गरमा गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Sindhi Dal Pakwan Recipe: घर आए मेहमानों को खिलाइए ये खास डिश, हर कोई करेगा तारीफ

यह भी पढ़ें: Sabudana Recipe: व्रत वाले बोरिंग खिचड़ी को कहें बाय,ट्राई करें ये वायरल ब्लू साबूदाना मोमोस रेसिपी

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola