Sarso Ke Saag Ka Pakora Recipe: ठंड में चाय के साथ चाहिए कुछ स्पेशल? बनाएं सरसों साग के क्रिस्पी पकौड़े
Published by : Priya Gupta Updated At : 03 Dec 2025 2:53 PM
Sarso Ke Saag Ka Pakora Recipe (AI image)
Sarso Ke Saag Ka Pakora Recipe: पंजाब का फेमस सरसों का साग तो आपने कई बार बनाकर खाया होगा लेकिन आज हम आपको सरसों के साग का पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं.
Sarso Ke Saag Ka Pakora Recipe: ठंड के दिनों में पंजाब का फेमस मक्के की रोटी के साथ सरसों का साग बनाकर तो आपने खाया ही होगा. ऐसे में आज हम आपको सरसों के साग का पकौड़ा बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये बनने के बाद इतना क्रिस्पी लगता हैं कि आलू-प्याज नहीं आप बार-बार सरसों के साग का पकौड़े ही बनाएंगे. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल के माध्यम से घर पर आसानी से सरसों के साग का पकौड़ा बनाने की विधि.
सरसों के साग के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- सरसों साग – दो कप बारीक कटे
- बेसन – एक कप
- प्याज – एक कटा हुआ
- हरी मिर्च – दो बारीक कटी
- अदरक – एक चम्मच कद्दूकस किया हुआ
- हल्दी – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच
- धनिया पाउडर – एक छोटा चम्मच
- अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- चावल का आटा – दो चम्मच
- पानी – जरूरत के अनुसार
- तेल – जरूरत के अनुसार
सरसों के साग के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?
- सबसे पहले आप सरसों के साग को अच्छी तरह धो लें. इसे बारीक काटकर 5 मिनट के लिए हल्का दबाकर रखें जिससे पानी निकल जाए.
- अब एक बड़े बाउल में बेसन, चावल का आटा , हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, अजवाइन और नमक डालें.
- अब इसमें कटे हुए सरसों के पत्ते, प्याज, हरी मिर्च, अदरक और लहसुन मिलाएं. इसमें धीरे-धीरे पानी डालते हुए गाढ़ा पेस्ट तैयार करें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म होने दें. इसके बाद आप पकौड़े के बैटर को चम्मच या हाथ की मदद से तेल में डालकर कुरकुरा होने तक तलें.
- पकौड़े तल जाने के बाद आप इसे प्लेट में निकालकर हरी चटनी के साथ खाएं.
यह भी पढ़ें: Mooli Patta Pakora Recipe: अब फेंकें नहीं मूली के पत्ते, बनाएं स्वाद से भरपूर कुरकुरे पकौड़े
यह भी पढ़ें: Pumpkin Leaf Pakora: कद्दू के फूल नहीं, इस बार ट्राई करें पत्तों के स्वादिष्ट पकौड़े, जानें बनाने की आसान रेसिपी
यह भी पढ़ें: Moong Dal Pyaz Ke Pakode: शाम की भूख को करें गायब, बनाएं मूंग दाल प्याज के गरमा-गरम पकौड़े
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










