Mooli Gajar Paratha: मूली और गाजर से बना ये लजीज पराठा जीत लेगा सबका दिल, ठंड के मौसम में जरूर करें ट्राई

Updated:
विज्ञापन
Mooli Gajar Paratha: मूली और गाजर से बना ये लजीज पराठा जीत लेगा सबका दिल, ठंड के मौसम में जरूर करें ट्राई

Mooli Gajar Paratha: ठंड के दिनों में नाश्ते में जरूर ट्राई करें मूली-गाजर का पराठा. इस पराठे को आप धनिया की चटनी, टमाटर की चटनी, अचार या दही के साथ सर्व कर सकते हैं.

विज्ञापन

Mooli Gajar Paratha: ठंड के मौसम में हल्की धूप में बैठकर नाश्ता करने का अपना एक अलग ही मजा होता है. इस सीजन में लोग अक्सर सुबह ब्रेकफास्ट में मूली के पराठे खाना पसंद करते हैं. इस मौसम में अगर आप एक ही तरह के मूली के पराठे खाकर बोर हो चुके हैं तो मूली के पराठे में गाजर मिलाकर एक टेस्टी ट्विस्ट दे सकते हैं. मूली-गाजर के पराठे को आप आसानी से सुबह के नाश्ते में बना सकते हैं. 

मूली-गाजर का पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप
  • मूली- 1- 2 (कद्दूकस की हुई)
  • गाजर- 1- 2 (कद्दूकस की हुई)
  • हरी मिर्च- 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • अमचूर पाउडर- आधा चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार

मूली-गाजर का पराठा को कैसे तैयार करें? 

  • मूली-गाजर के पराठे को बनाने के लिए सबसे पहले आप गाजर और मूली को अच्छे से धो लें. इसके बाद आप मूली और गाजर को कद्दूकस कर लें. कद्दूकस की हुई मूली और गाजर को हाथ से दबाकर पानी निचोड़ लें. 
  • कद्दूकस की हुई मूली और गाजर को आप एक बर्तन में डाल दें. इसमें आप बारीक कटी हुई हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती को मिला दें. फिर इसमें अजवाइन, नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और अमचूर पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें. 
  • अब एक बड़े बर्तन में आटा लें. इसमें थोड़ा सा नमक और 2 चम्मच तेल डालकर मिक्स करें. जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंथ लें. आटे को 15 मिनट के लिए ढककर रख दें. अब आटे से छोटी लोई बना लें और इसे गोल बेल लें. इसके बीच में आप एक चम्मच मूली और गाजर के मिश्रण को डाल दें और किनारों को बंद करके गोल पराठा बेल लें. 
  • अब तवा को गर्म करें और इसपर पराठा को डाल दें. एक तरफ से पराठा जब पक जाए तब आप इसे दूसरे तरफ से भी पका लें. अब दोनों तरफ हल्का तेल या घी लगाकर पराठे को सेंक लें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें. 

यह भी पढ़ें- Winter Special Suji Snacks Ideas: सर्दियों में सूजी से तैयार करें लाजवाब स्नैक्स, ट्राई करें ये आसान रेसिपी आइडियाज

यह भी पढ़ें- Winter Special Rajgira Chikki: सर्दियों में मीठे में कुछ नया करना है ट्राई, तो झटपट तैयार करें राजगिरा चिक्की

विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola