ePaper

Hara Chana Aloo Sabji: सर्दियों में रोटी या पराठे के साथ बनाएं हरे चने-आलू की स्वादिष्ट सब्जी, जानें तैयार करने की विधि

Updated at : 02 Jan 2026 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
Hara Chana Aloo Sabji

हरे चने-आलू को सब्जी ( AI Image)

Hara Chana Aloo Sabji: ठंड के दिनों में हरे चने का इस्तेमाल करके आप टेस्टी रेसिपी तैयार कर सकते हैं. आप हरे चने-आलू की सब्जी को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

Hara Chana Aloo Sabji: ठंड के दिनों में आप भी रोटी, पराठे, पूरी या चावल-दाल के साथ कुछ नई सब्जी ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम की है. सर्दियों के दिनों में आप हरे चने-आलू की सब्जी को बना सकते हैं. इस सब्जी का स्वाद आपको जरूर पसंद आएगा और इसे आप आसानी से तैयार कर सकते हैं. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं हरे चने-आलू की सब्जी को तैयार करने का आसान तरीका. 

हरे चने-आलू की सब्जी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • हरा चना- 1 कप
  • आलू- 2-3 उबले हुए
  • प्याज- 1 बारीक कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हल्दी पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 2 बड़े चम्मच
  • धनिया पत्ती- 2 चम्मच बारीक कटी हुई

हरे चने-आलू की सब्जी को कैसे तैयार करें?

  • हरे चने-आलू की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले आप आलू को उबाल लें. चने को अच्छे से धो लें. इसके बाद आप कड़ाही को गर्म करें और इसमें आप दो चम्मच तेल को डाल दें. 
  • गर्म तेल में आप जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और प्याज डालकर भूनें. इसके बाद टमाटर डालकर 3-4 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर नरम हो जाए. अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छे से भूनें. 
  • अब आप इसमें हरे चने को डाल दें और अच्छे से ढककर थोड़ी देर पका लें. बीच-बीच में आप इसे चलाते रहें. फिर आप इसमें उबले हुए आलू को छोटे टुकड़ों में काटकर डाल दें और अच्छे से मिला लें. स्वादानुसार नमक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर ढककर सब्जी को पका लें. अब गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिला लें और 2-3 मिनट और पका लें. इसके बाद ऊपर से धनिया पत्ती डाल दें. इस तरह से आप हरे चने-आलू की सब्जी को बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Arbi Sabji Recipe: खाने का स्वाद होगा दोगुना, जब तैयार करेंगे बिना प्याज-लहसुन के टेस्टी अरबी की सब्जी

यह भी पढ़ें- Sabudana Recipe Ideas for Breakfast: साबूदाना से दें नाश्ते का नया ट्विस्ट, ट्राई करें ये ब्रेकफास्ट रेसिपी आइडियाज

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola