ePaper

अंगूठी पहनने के लिए अपने पसंद की उंगली से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण, स्वभाव

Updated at : 30 Jan 2023 10:30 PM (IST)
विज्ञापन
अंगूठी पहनने के लिए अपने पसंद की उंगली से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण, स्वभाव

personality traits by way you wear rings: आप अपने हाथ की किस उंगली में अंगूठी पहनना पसंद करते हैं या पहनते हैं उससे आपकी पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ पता चलता है. उंगलियों केअनुसार rings पहनने के तरीके से जानिए आपकी पर्सनालिटी कैसी है.

विज्ञापन

personality traits by way you wear rings: हममें से ज्यादातर लोगों को गहने पसंद होते हैं, खासकर हमारी उंगलियों पर अंगूठी पहनना हर किसी को पसंद होता है. चांदी, सोना, प्लेटिनम जैसी विभिन्न मेटल से बनी अंगूठियों की अपनी विशेषता होती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप अपनी कौन-सी उंगली में अंगूठी पहनते हैं, यह आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताता है. आप लीडरशिप के गुणों से भरे हो सकते हैं या आप फॉलोवर्स भी हो सकते हैं या आप नरम दिल या प्रभावशाली व्यक्तित्व वाले व्यक्ति हो सकते हैं, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि आप अपनी अंगूठी किस उंगली में पहनते हैं. जानिए आपकी अंगूठी की स्थिति आपके बारे में क्या कहती है.

undefined
अंगूठे में अंगूठी पहनना

अपने एक्टिव हैंड के अंगूठे में अंगूठी पहनना जो दाहिने हाथ या बाएं हाथ में हो सकता है, यह बताता है कि आप महत्वाकांक्षी हैं. यदि आप इसे अपने निष्क्रिय हाथ के अंगूठे पर पहनते हैं, तो यह आंतरिक संघर्ष का प्रतीक है. हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, आपके अंगूठे पर एक अंगूठी इच्छाशक्ति और आत्म-विश्वास को दर्शाती है.

undefined
इंडेक्स फिंगर या तर्जनी उंगली में अंगूठी पहनना

यदि कोई तर्जनी अंगुली में अंगूठी पहनता है तो यह आत्म सम्मान, आत्मविश्वास और नेतृत्व गुणों को दर्शाता है, अगर इसे आप अपने एक्टिव हैंड की उंगली में पहनते हैं. यदि निष्क्रिय हाथ की तर्जनी अंगुली में अंगूठी पहने हैं तो इसका अर्थ है कि व्यक्ति नेतृत्व स्वीकार करता है. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, तर्जनी नेतृत्व और महत्वाकांक्षा का प्रतीक है.

undefined
मीडिल फिंगर या मध्यमा उंगली में अंगूठी पहनना

मध्यमा उंगली जिम्मेदारी, सुंदरता और आत्म विश्लेषण के बारे में बताता है. बहुत से लोग मध्यमा अंगुली में अंगूठी नहीं पहनते हैं. लेकिन अगर आप मीडिल फिंगर में अंगूठी पहनते हैं, तो यह जिम्मेदारी का संकेत देता है. यह एक कारण है कि अक्सर परिवार के मुखिया अपनी मध्यमा या मीडिल फिंगर में अंगूठी पहनते हैं.

undefined
रिंग फिंगर या अनामिका में अगूठी पहनना

अनामिका उंगली या मीडिल फिंगर प्यार, रिश्तों और यहां तक ​​कि रचनात्मकता के बारे में है, यह एक बड़ा कारण है जिसकी वजह से जोड़े इस उंगली पर सगाई की अंगूठी पहनते हैं. यह उंगली चंद्रमा और रोमांस से जुड़ी होती है.

undefined
पिंकी फिंगर या छोटी उंगली में अंगूठी पहनना

पिंकी फिंगर या छोटी उंगली में बहुत ही कम लोग अंगूठी पहनते हैं. अक्सर ज्योतिष सलाह पर इस उंगली में अगूठी पहनी जाती है जब किसी रत्न पहनने की आवश्यकता हो. अगर आप इस उंगली में अंगूठी पहनते हैं तो यह आपके प्रोफेशनल कंडीशिन के बारे में है. छोटी उंगली को बुध द्वारा नियंत्रित कहा जाता है जो अंतर्ज्ञान, संचार और बुद्धि का प्रतीक है.

Also Read: अपने Pinky Finger की लंबाई से जानिए कैसी है आपकी पर्सनालिटी? लक्षण, स्वभाव और व्यवहार Also Read: Pinky Finger की लंबाई से जानिए आपकी पर्सनालिटी कैसी है ? लक्षण और स्वभाव
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola