ePaper

Weight Loss Tips: एक हफ्ते में इस तरह कम करें अपना बॉडी फैट, जानें क्या है आसान तरीका

Updated at : 05 Aug 2024 6:25 PM (IST)
विज्ञापन
Home remedies for belly fat reduction

Home remedies for belly fat reduction

Fat Loss Tips: अगर आपका भी वजन काफी बढ़ गया है तो इस आर्टिकल में हम आपको बताने वाले हैं कि आप किस तरह से महज एक हफ्ते में बढ़े हुए वजन को कम कर सकते हैं.

विज्ञापन

How to Lose Fat Fast: आज के समय में बढ़ा हुआ वजन एक काफी आम समस्या है. एक बड़ी आबादी इस परेशानी से जूझ रही है. जब आपका वजन बढ़ने लगता है तो ऐसे में इसका सबसे ज्यादा असर आपके पेट के पास वाले एरियाज में देखा जा सकता है. यहीं एक ऐसी जगह है जहां पर चर्बी का जमना शुरू हो जाता है और देखते ही देखते आपका पेट बाहर आ जाता है. अगर आपका वजन अनियंत्रित तरीके से बढ़ रहा है तो इसके पीछे कई मुख्य कारण हो सकते हैं इनमें खराब डायट और लाइफस्टाइल सबसे आम है. जब आपका वजन बढ़ता है तो इससे आपको कई तरह की खतरनाक बीमरियों के होने का भी खतरा बना हुआ रहता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की साबित होने वाली है जो अपने बढ़े हुए वजन और निकले हुए पेट की वजह से परेशान है. आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप काफी कम समय में अपने बढ़े हुए वजन को कम कर सकेंगे. चलिए जानते हैं कैसे.

ऐब्स को करें ट्रेन

अगर आप पेट के आसपास जमी चर्बी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने पेट के मसल्स को ट्रेन करना चाहिए. इससे आपको काफी जल्दी फ़ायद देखने को मिलेगा. अगर आप जिम के साथ ही रेगुलर बेसिस पर अपने रूटीन में कार्डिओ वर्कआउट को शामिल करते हैं तो ऐसे में पेट के अलावा पूरे शरीर से चर्बी कम होनी शुरू हो जाएगी. कार्डिओ आपके हार्ट को भी हेल्दी रखने में मदद करता है. आप अपर चाहें तो अपने रूटीन में रनिंग को शामिल कर सकते है इससे आपका वजन और भी तेजी से कम हो सकता है.

Also Read: Fat Loss Tips: मोम की तरह पिघल जाएगी पेट की चर्बी, अपने डेली रूटीन में शामिल करें ये आदतें

Also Read: Weight Loss Tips: जी भर के खाएं ये 3 चीजें, नहीं बढ़ेगा वजन

सर्किट ट्रेनिंग भी फायदेमंद

अगर आप नहीं जानते हैं कि आखिर सर्किट ट्रेनिंग होती क्या है तो बता दें इसमें आपके मसल्स को स्ट्रांग बनाने के लिए वर्कआउट किये जाते हैं. ये एक मध्यम इंटेंसिटी वर्कआउट होते है. घंटों वर्कआउट में समय देने की जगह आप कुछ ही देर सर्किट ट्रेनिंग में देकर अपना वजन कम कर सकते हैं.

हेल्दी डायट का करें सेवन

अगर आप वजन कम करने के सफर में निकल पड़े हैं तो ऐसे में यह काफी जरुरी हो जाता है कि आप एक हेल्दी डायट का सेवन करें. कोशिश करें कि आप जो डायट ले रहे हैं उसमें प्रोटीन की मात्रा ज्यादा हो. केवल यहीं नहीं, आपको यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि आपके डायट में हेल्दी फैट्स, विटामिन्स और मिनरल्स, फाइबर मौजूद हों. वजन घटाने के दौरान आपको मीठा खाने से भी बचना चाहिए.

ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं

अगर आप चाहते हैं कि आपका बढ़ता हुआ वजन काबू में रहे तो ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए. जब आप सही मात्रा में पानी पीते हैं तो आपको भूख कम लगती है और इसके साथ ही मेटाबोलिज्म भी बूस्ट होता है. जब आप सही मात्रा में पानी पीते है तो ऐसे में आपके शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं.

Also Read: Tips to reduce arm fat: हाथों की चर्बी कम करने के आसान और उपाय

Lifestyle Trending Video

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola