Hairstyle Ideas For Wedding Function: हर वेडिंग फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये खूबसूरत हेयरस्टाइल आइडियाज, लुक बनेगा स्टाइलिश और ग्लैमरस
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 11 Nov 2025 4:19 PM
hairstyle ideas wedding function ( AI Image)
Hairstyle Ideas For Wedding Function: शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं और आपको समझ नहीं आ रहा है कि कौन सा हेयरस्टाइल बनाएं तो आप इन हेयरस्टाइल को ट्राई कर सकती हैं. आइए इस आर्टिकल में देखते हैं कुछ हेयरस्टाइल आइडियाज.
Hairstyle Ideas For Wedding Function: शादी के फंक्शन में शामिल होने का इनविटेशन आया है तो आपने भी जाने की तैयारी शुरू कर दी होगी. अक्सर महिलाएं फंक्शन के लिए कपड़े और ज्वेलरी के बारे में पहले से ही सोच कर रखती हैं. लेकिन, हेयरस्टाइल को लेकर परेशान हो जाती हैं. अगर आप भी शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं और समझ नहीं आ रहा है कि फंक्शन में क्या हेयरस्टाइल बनाया जाए तो ये आर्टिकल आपके काम की है. एक अच्छा हेयरस्टाइल पूरे लुक को और भी खूबसूरत बना देता है. आइए जानते हैं कुछ हेयरस्टाइल आइडियाज.
कर्ली पोनीटेल को करें ट्राई

कर्ली पोनीटेल एक शानदार और स्टाइलिश हेयरस्टाइल है जिसे आप शादी के फंक्शन के लिए ट्राई कर सकती हैं. आप शादी के फंक्शन में लहंगा या गाउन पहनने की सोच रही हैं तो ये हेयरस्टाइल आपके लिए परफेक्ट है. आप बालों में खूबसूरत हेयर क्लिप को भी लगा सकती हैं.
सिंपल चोटी को बनाएं

आप शादी के फंक्शन में शामिल होने जा रही हैं तो सिंपल चोटी बना सकती हैं. ये बनाने में भी आसान है. सलवार सूट या अनारकली सूट के साथ आप इस हेयरस्टाइल को बना सकती हैं. आप बालों में फूल को लगाएं. इससे आपका लुक और भी खूबसूरत नजर आएगा.
हाई पोनीटेल को करें ट्राई

आप अगर शादी के फंक्शन में लहंगा पहनने की सोच रही हैं तो आप हाई पोनीटेल हेयरस्टाइल को बना सकती हैं. ये हेयरस्टाइल आपको ग्लैमरस और एलिगेंट लुक देता है. आप इस हेयरस्टाइल को जल्दी से बना सकती हैं.
सिंपल बन को बनाएं

आप सिंपल बन को बना सकती हैं. आप इसमें गजरा लगा सकती हैं या गुलाब के फूल से सजा सकती हैं. आप साड़ी पहन रही हैं तो इस हेयरस्टाइल को बनाएं. सिंपल बन हेयरस्टाइल से आप एक आकर्षक लुक पा सकती हैं.
यह भी पढ़ें- White Kurti Styling Tips: सफेद कुर्ती को स्टाइल करने के लिए आजमाएं ये फैशनेबल टिप्स, लुक बनेगा ग्लैमरस
यह भी पढ़ें- First Anniversary Outfit Ideas: शादी की पहली सालगिरह पर लुक को बनाएं खास, इन स्टाइलिश आउटफिट आइडियाज को करें ट्राई
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










