गर्मियों में घर पर बनाएं वाटरमेलन आइसक्रीम, पूनम देवनानी ने शेयर की रेसिपी
Published by : Sweta Vaidya Updated At : 20 Mar 2026 4:01 PM
फोटो- इंस्टाग्राम@masalakitchenbypoonam
Watermelon Ice Cream: तरबूज से आपने टेस्टी ड्रिंक तो जरूर बनाया होगा. आप इससे आइसक्रीम भी बना सकते हैं. आइए जानते हैं तरबूज से आइसक्रीम बनाने का तरीका.
Watermelon Ice Cream: गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस परेशान करने लगे, तो ठंडी-ठंडी, क्रीमी और ताजा आइसक्रीम से बेहतर कुछ नहीं होता. बाजार की आइसक्रीम तो हम अक्सर खाते ही हैं, लेकिन घर पर अपने हाथों से बनी आइसक्रीम खाने का मजा ही कुछ अलग ही होता है. अगर आप भी आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं तो वाटरमेलन आइसक्रीम आपके लिए अच्छा ऑप्शन है. ये आइसक्रीम देखने में भी बहुत खूबसूरत लगता है. इसकी रेसिपी कंटेंट क्रिएटर पूनम देवनानी ने इंस्टाग्राम अकाउंट @masalakitchenbypoonam पर शेयर किया है.
वाटरमेलन आइसक्रीम बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- तरबूज
- क्रीम
- गुलाब शरबत
- ग्रीन फूड कलर
- चीनी
वाटरमेलन आइसक्रीम को कैसे तैयार करें?
- आइसक्रीम बनाने के लिए आप तरबूज का छिलका हटाकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
- इसे आप मिक्सर जार में डालकर पीस लें. इसके बाद आप इसे छान लें.
- अब आप इसमें थोड़ा सा गुलाब शरबत मिठास और कलर के लिए डाल दें.
- अब आइसक्रीम मोल्ड में आप इस मिश्रण को डाल दें. इस बात का ध्यान रखें कि आपको मोल्ड को पूरा नहीं भरना है. इसके बाद आप इसे फ्रीजर में जमने के लिए रख दें.
- अब आप एक कटोरे में थोड़ा सा फ्रेश क्रीम लें. इसमें आप पीसी हुई चीनी को मिला दें. अब इस मिश्रण को थोड़ा थोड़ा उसी आइसक्रीम मोल्ड में डाल दें. इसे पूरा नहीं भरना है. इसे भी जमने दें.
- अब बचे हुए व्हाइट मिश्रण में आप 1 से 2 बूंद ग्रीन फूड कलर को डाल दें. इस मिश्रण को भी मोल्ड में डालें और जमा दें.
- इस तरह से आप वाटरमेलन आइसक्रीम तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढें: व्रत में ट्राइ करें शेफ रणवीर बरार का खास ड्राई फ्रूट शेक – ऊर्जा से भर देगा आपका दिन
यह भी पढें: व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? ट्राई करें शेफ रणवीर बरार की व्रत वाली आलू टिक्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sweta Vaidya
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










