Viral Video: इस बच्ची के क्यूट अंदाज को देख रुक गई गाड़ियां, आप भी देखें

Updated:
विज्ञापन
Viral Video: इस बच्ची के क्यूट अंदाज को देख रुक गई गाड़ियां, आप भी देखें

Viral Video: इस वीडियो में दिखाई गई बच्ची को देखकर आप बोलेंगे कि आखिर यह छोटी बच्ची इतनी समझदार कैसे हो सकती है. इस छोटी बच्ची के इस जेस्चर को देख आपका मन खुश हो जाएगा.

विज्ञापन

Viral Video: कहा जाता है कि बच्चे अपने बड़ों को देखकर ही सीखते है. बच्चे जब भी बड़ों को कुछ करते हुए देखते हैं, तो वह उसे देखकर उसकी नकल करते हैं. जब हम बच्चों के सामने एक अच्छा उदहारण पेश करते हैं तो वह अच्छी बाते सीख पाते हैं. इंटरनेट में एक ऐसा ही वीडियो वायरल जिसमे एक बच्ची की समझदारी को देखकर आप हैरान हो जाएंगे. इस वीडियो में हम एक बच्ची को एक व्हीलचेयर पर बैठे आदमी को रोड क्रॉस करने में मदद करते हुए देख पाते है. इस छोटी बच्ची को मदद करते हुए देख ट्रैफिक सिग्नल पर सारी गाड़ियां खड़ी हो जाती हैं. यह छोटी बच्ची न सिर्फ दूसरों की सहायता बल्कि उनका शुक्रिया भी करना जानती है. रोड क्रॉस करते वक़्त यह छोटी बच्ची खड़ी गाड़ियों के सामने झुक कर उनका शुक्रिया भी करती हैं. इस छोटी बच्ची हम बहुत सारी चीज सीख सकते हैं. यह बड़ों के लिए भी एक अच्छा उदहारण पेश कर रही है. यह हमे जरूरत के समय दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देती है और ये हमे दूसरों का आदर भी करना सिखाती है. अगर हम दुनिया को एक बेहतर जगह बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमे अपने अंदर बदलाव लाने की जरूरत है. आखिर हम सब एक दूसरे को देखकर ही प्रभावित होते हैं.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola