Viral Video: चप्पल में चीजें छुपाने की Ninja Technique, देखकर चौंक जाएंगे आप

Updated:
विज्ञापन
Viral Video

Viral Video

Viral Video: दुनियां में लोग कई तरह के आविष्कार करते रहते हैं लेकिन इस वीडियो में जो आविष्कार आप देखेंगे वो आप को हसने पर और तालियां बजाने पर मजबूर कर देगा.

विज्ञापन

Viral Video: आए दिनों सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वायरल विडियोज आती हैं जहां लोग कई तरह की अतरंगी चीजें करते नजर आते हैं. कई बार लोग मजाक में ऐसे आविष्कार कर देते हैं जो बाद में काफी फायदेमंद साबित होते हैं, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है जिसमें एक व्यक्ति ने बड़ा ही कमाल का आविष्कार किया है, दरअसल उसने अपने चप्पल में सिगरेट रखने की जगह, माचिस रखने की जगह और माचिस जलाने का जुगाड बना रखा है, ये चप्पल आप को देखने में यूं तो बिल्कुल ही मामूली चप्पल लगेगी लेकिन इसकी खासियत देखकर आप सच में चौंक जाएंगे. इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोग काफी पसंद कर रहे हैं और जमकर शेयर कर रहे हैं. लोग कमेंट्स के माध्यम से आविष्कार करने वाले की जमकर तारीफ भी कर रहे है.

Also Read: Viral Video: भालू ने हसीना के साथ लगाए ठुमके, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी!

Also read: VIRAL VIDEO: ट्रैफिक सिग्नल पर धूप से बचाने के लिए लगाया ग्रीन शेड, सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola