Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी तिजोरी, नये साल से पहले जरूर घर ले आएं ये चीजें

vastu tips for new year
Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में पैसों की बरसात हो तो ऐसे में आपको नये साल से पहले इन चीजों को अपने घर लेकर आना चाहिए. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.
Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों को पालन सही तरीके से किया जाए तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही सुखद और सकारात्मक होते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में हर तरह की समस्या से निपटने के लिए कई तरीके बताये गए हैं जिनमें से धन से जुड़ी समस्या भी एक है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो इस समय आर्थिक तंगी की समस्या से जूझ रहे हैं. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको इस नये साल से पहले अपने घर लेकर जरूर आना चाहिए. ये सभी चीजें आपकी जिंदगी से आर्थिक समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकते हैं.
भगवान गणेश की मूर्ति
अगर आप व्यापार में तरक्की नहीं कर पा रहे हैं तो आपको नये साल के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा लेकर आनी चाहिए. जब आप भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घर लेकर आते हैं तो ऐसे में आपको तरक्की होने लगती है. इस बार नया साल बुधवार के दिन पड़ रहा है और इस दिन आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए. अगर आपके घर और जीवन पर किसी भी तरह की वास्तु से जुड़ी समस्या है तो भगवान गणेश की प्रतिमा रखने से इनसे छुटकारा पाया जा सकता है.
Also Read: Vastu Tips: एक झटके में हो जाएंगे गरीब, भूलकर भी अपने किचन में न रखें ये चीजें
बांसुरी
अगर आपके घर पर किसी भी तरह की कोई वास्तु दोष है तो ऐसे में आपको अपने घर पर बुधवार के दिन एक बांसुरी स्थापित करनी चाहिए. बांसुरी की वजह से आपके घर से हर तरह का वास्तु दोष दूर हो सकता है. केवल यहीं नहीं, बांसुरी की वजह से आपके पूरे घर पर पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह भी बढ़ जाता है.
कामधेनु गाय
माना जाता है जब आप कामधेनु गाय की पूजा करते हैं तो इससे आपकी सभी इच्छाएं पूरी होती हैं. ऐसे में आपको इस नये साल से पहले अपने घर एक चांदी से बने कामधेनु गाय को जरूर लेकर आना चाहिए. इस कामधेनु गाय की पूजा कर आपको इसे अपनी तिजोरी में स्थापित कर देना होगा. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन से पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं.
Also Read: Vastu Tips: कहीं आपके घर पर भी तो नहीं लगा है वास्तु दोष? इन संकेतों से लगाएं पता
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




