ePaper

Vastu Tips: कहीं आपके घर पर भी तो नहीं लगा है वास्तु दोष? इन संकेतों से लगाएं पता

Updated at : 29 Nov 2024 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
vastu dosh symptoms

vastu dosh symptoms

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको अपने घर पर दिखाई दे तो आपको समझ जाना चाहिए कि आपके घर पर वास्तु दोष लग चुका है.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर हमें एक सकारात्मक जीवन जीना है तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. जब हम इसमें बताए गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो कई बार हमारे जीवन पर काफी नकारात्मक प्रभाव भी पड़ सकता है. आज की इस आर्टिकल में हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. अगर इनमें से कोई सा भी संकेत आपको अपने घर या फिर जीवन में दिखाई दे रहा है तो आपको आपको समझ जाना चाहिए कि वास्तु दोष लग चुका है. तो चलिए इन संकेतों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैसों से जुड़ी दिक्कतें

अगर आपके घर पर आए दिन पैसों से जुड़ी समस्याएं आ रहीं हैं तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. काफी हद तक ये वास्तु दोष लगने के भी संकेत हो सकते हैं. जब घर पर वास्तु दोष लगता है तो ऐसे में आमदनी तो कम होती ही है बल्कि इसके साथ ही बेवजह के खर्चे भी काफी बढ़ जाते हैं.

Also Read: Vastu Tips: व्यापार में नहीं होगा अब और घाटा, वास्तु शास्त्र में बताए गए इन नियमों का करें पालन

Also Read: Vastu Tips: गलती से भी अपने घर पर न रखें मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर, एक झटके में हो जाएंगे कंगाल

हेल्थ प्रॉब्लम्स

अगर आपके घर पर आप या फिर परिवार का कोई भी अन्य सदस्य बार-बार बीमार पड़ रहा है तो आपको इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए. संभव है कि आपके घर पर वास्तु दोष लग चुका है. कई बार वास्तु दोष लगने की वजह से बीमारी के कारण का पता भी लगाना कठिन हो जाता है.

नींद न आना

अगर आपके घर परिवार में किसी को भी नींद न आने की समस्या हो रही है या फिर वे रात में बार-बार जाग जा रहे हैं तो आपको समझ जाना चाहिए. ये भी वास्तु दोष लगने के ही संकेत हो सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: रात को सोने से पहले इन चीजों को निकालें कमरे से बाहर, कारण जान उड़ जाएंगे होश

कलह और तनाव

वास्तु दोष का सबसे बड़ा संकेत इसे कहा जा सकता है. जब आपके घर पर वास्तु दोष लगता है तो ऐसे में परिवार में आपसी कलह या फिर लड़ाई-झगड़े काफी बढ़ जाते हैं. केवल यहीं नहीं, अगर आपको जरूरत से ज्यादा तनाव हो रहा है तो यह भी वास्तु दोष लगने के ही लक्षण हैं.

जानवरों और पौधों पर बुरा असर

अगर घर पर पौधे बिना किसी कारण सूखते हुए दिख रहे हैं या फिर घर पर मौजूद जानवर बार-बार बीमार पड़ रहे हैं तो यह भी वास्तु दोष लगने के संकेत हो सकते हैं. बता दें जब पौधे मुरझाने और जानवर बीमार पड़ने लगते हैं तो यह साफ़ तौर पर घर पर निगेटिव एनर्जी के बढ़ने की तरफ इशारा करते हैं.

Also Read: Vastu Tips: घर पर ये संकेत दिख जाए तो समझ लें होगी पैसों से बारिश, गरीबी से मिलेगा छुटकारा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola