ePaper

Vastu Tips: घर पर ये संकेत दिख जाए तो समझ लें होगी पैसों से बारिश, गरीबी से मिलेगा छुटकारा

Updated at : 16 Nov 2024 4:23 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for wealth

vastu tips for wealth

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर दिखे तो आपके जीवन में पैसों की बारिश हो सकती है. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर आप अपने जीवन में तरक्की करते हुए आगे बढ़ना चाहते हैं तो आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. इन नियमों का पालन कर आप एक सफल और समृद्ध जीवन जी सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ संकेतों के बारे में भी बताया गया गया है. इन्हीं संकेतों में से कुछ ऐसे भी हैं जो आपको जीवन में पैसों की कमी दूर होने की ओर इशारा करते हैं. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए इन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं. ये संकेत जब आपको अपने घर पर दिखाई दे तो समझ जाएं कि जीवन में जल्द ही आर्थिक स्थिति संभलने वाली है.

पक्षी का घोंसला

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपको आपके के आंगन में लगे पेड़ या फिर बालकनी पर चिड़िया का घोंसला दिखे तो यह एक अच्छा संकेत है. खासकर तब जब यह घोंसला कबूतर का हो तो यह और भी शुभ होता है. यह सुख, समृद्धि और खुशहाली की तरफ इशारा करता है. अगर आपको घोंसला दिखाई दे तो यह इस बात की ओर इशारा करता है कि पैसों से जुड़ी सभी समस्याएं जल्द दूर हो सकती हैं.

Also Read: Vastu Tips: मनचाहे नौकरी की होगी प्राप्ति, वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी इन चीजों को अपने घर पर कभी न रखें खाली, लग सकता है दोष हो सकते हैं गरीब

काली चींटियों का झुंड

अगर आपको अपने घर पर अचानक से काली चींटियों का झुंड दिखाई देता है तो वास्तु शास्त्र में इसे काफी शुभ माना गया है. इन काली चीटियों को मां लक्ष्मी का भी प्रतीक माना जाता है. कहा जाता है अगर आपको घर पर ये दिखाई दे तो आर्थिक सम्याएं दूर हो सकती हैं.

तीन छिपकली

वास्तु शास्त्र में छिपकली का दिखना काफी निगेटिव बताया गया है. लेकिन ऐसा तब नहीं है जब आपको एक साथ तीन-तीन छिपकलियां दिखाई दे. एक साथ तीन छिपकलियों का दिखाई देना काफी शुभ माना जाता है. माना जाता है कि अगर आपको अपने घर पर तीन छिपकलियां साथ दिखाई दे रही हैं तो यह मां लक्ष्मी के आगमन की तरफ इशारा करते हैं. तीन छिपकलियों का एक साथ दिखाई देना पैसों से भरपूर जीवन और सुख शांति की तरफ भी इशारा करता है.

Also Read: Vastu Tips: व्यापार में दोगुनी रफ्तार से होगी तरक्की, इन बातों का ख्याल रखने से नहीं होगी हानि

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola