ePaper

Vastu Tips: मनचाहे नौकरी की होगी प्राप्ति, वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का करें पालन

Updated at : 14 Nov 2024 4:18 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for job

vastu tips for job

Vastu Tips for Job: अगर आपकी लाख कोशिशों के बावजूद भी नौकरी नहीं लग रही है तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए इन नियमों का आपको पालन करना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है किसी भी कार्य को करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन किया जाए तो ऐसे में जो उसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक हो सकते हैं. वहीं, जब आप किसी भी कार्य को करने से पहले इन नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो इसके परिणाम भी काफी नकारात्मक होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए मददगार होने वाली है जो नौकरी की तलाश में हैं पर लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें सफलता नहीं मिल रही है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनका पालन अगर आप करते हैं तो आपको एक अच्छी नौकरी के साथ ही करियर में तरक्की भी मिल सकती है.

नौकरी पाने के लिए अपनाएं ये तरीका

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको अपने घर की उत्तर दिशा में मौजूद खिड़कियों को नियमित रूप से खोलकर रखना चाहिए. इसके अलावा अगर आप नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको प्रतिदिन सूर्य को जल भी चढ़ाना चाहिए. आपको इस जल में थोड़ा सा चावल भी डालना है. अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो अपने हाथों पर एक गोल्डन डायल वाली घड़ी जरूर पहनें.

Also Read: Vastu Tips: भूलकर भी इन चीजों को अपने घर पर कभी न रखें खाली, लग सकता है दोष हो सकते हैं गरीब

Also Read: Vastu Tips: देखते ही देखते नौकरी में मिलने लगेगी तरक्की, ऑफिस में करें ये छोटे से बदलाव

इंटरव्यू से पहले इन बातों का रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो इससे पहले आपको गुड़ खाकर पानी पीना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से सफलता जरूर मिलती है.

Also Read: Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी खाली तिजोरी, घर के दक्षिण दिशा में रख दें ये एक चीज

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola