ePaper

Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी खाली तिजोरी, घर के दक्षिण दिशा में रख दें ये एक चीज

Updated at : 03 Nov 2024 3:54 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी खाली तिजोरी, घर के दक्षिण दिशा में रख दें ये एक चीज

Vastu Tips for Wealth: अगर आप इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे है तो ऐसे में वास्तु शास्त्र में बताये गए इन उपायों का फायदा उठाकर इस तरह की किसी भी समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips for Money: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार जब भी हम कोई नया कार्य करने जा रहे हैं तो उससे पहले वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में हर तरह की समस्या से छुटकारा पाने का तरीका बताया गया है जिनमें से धन की समस्या से छुटकारा पाना भी एक है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अगर आप अपने घर के दक्षिण दिशा में रख देते हैं तो इससे आपका भाग्य तो बेहतर हो ही जाता है बल्कि इसके साथ ही आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पाया जा सकता है.

आर्थिक तंगी दूर करेगा यह उपाय

अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें झाड़ू को हमेशा से धन की देवी मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा गया है. यहीं कारण है कि वास्तु शास्त्र में झाड़ू रखने के लिए सबसे उत्तम दिशा दक्षिण दिशा को बताया गया है. अगर आप अपने घर पर इस दिशा में झाड़ू को रख देते हैं तो ऐसे में मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपको मिलता है जिसकी वजह से आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है. झाड़ू रखते समय आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना है कि इस झाड़ू पर किसी की नजर न पड़े.

Also Read: Vastu Tips: परिवार में लड़ाई-झगड़े खत्म होने के साथ ही निगेटिव एनर्जी भी होगी दूर, जानें क्या है तरीका

Also Read: Vastu Tips: आपके घर पर क्यों लगा है वास्तु दोष? यहां जानें सबसे बड़ा कारण

इस उपाय से भाग्य होगा बेहतर

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी रात को अपने पैरो को दक्षिण दिशा की तरफ करके नहीं सोना चाहिए. आप अगर चाहते हैं तो अपने बिस्तर से सिरहाने को दक्षिण दिशा की तरफ कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके पैर उत्तर दिशा की तरफ रहेंगे. अगर आपके घर में पूर्व दिशा की तरफ सिर करके सोना सम्भव नहीं है तो ऐसे में आपको दक्षिण दिशा की तरफ अपना सिर करना चाहिए.

इस दिशा में रखें कीमती चीजें

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो आपको अपने घर की सभी कीमती चीजें जैसे कि गहने और पैसों को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए. इसे काफी शुभ बताया गया है. जब आप ऐसा करते हैं तो ऐसे में तरक्की होनी शुरू हो जाती है. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर निगेटिव एनर्जी प्रवेश न करे तो आपको दक्षिण दिशा में एक चिड़िया की तस्वीर लगानी चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola