ePaper

Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Updated at : 22 Oct 2024 12:56 PM (IST)
विज्ञापन
Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Vastu Tips: आज हम आपको कुछ ऐसे पक्षियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो अगर आपको आपके घर पर दिखाई देते हैं तो ऐसे में यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत माने जाते हैं.

विज्ञापन

Birds for Better Luck: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का महत्व काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है जब हम किसी भी कार्य को करने से पहले या फिर करने के दौरान वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन करते हैं तो ऐसे में हमारे जीवन पर इसके काफी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं. वहीं, जब हम वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो इसके परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कई पक्षियों का जिक्र किया गया है. मान्यता है कि अगर इनमें से कोई भी पक्षी आपके घर पर आता है तो यह बेहद ही शुभ संकेत हैं. जब ये पक्षी आपके घर पर आते हैं तो आपके किस्मत से सभी बंद दरवाजे खुद-ब-खुद खुल जाते हैं. तो चलिए इन पक्षियों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

पैरोट/तोता

अगर आपको अपने घर पर तोता दिखाई देता है तो ऐसे में यह आपके लिए बेहद ही शुभ संकेत माने जाते हैं. तोता को हमेशा से ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक बताया गया है. जब आपके घर पर तोता आता है तो ऐसे में परिवार में एकता बढ़ती है और आपसी समझ बेहतर होती है. अगर आप चाहते है कि आपके बच्चे पढ़ाई करें तो ऐसे में आपको अपने घर में तोते की तस्वीर जरूर लगानी चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: घर पर होगा सुख-समृद्धि का आगमन, दिवाली से पहले इन बातों का रखें ख्याल

Also Read: Vastu Tips: पैसों से भरी रहेगी तिजोरी और करियर में भी मिलेगी तरक्की, इस तरह करें इलाइची का इस्तेमाल

गौरैया

पहले की तुलना में आजकल गौरैया काफी कम देखने को मिलते हैं. लेकिन फिर भी अगर ये आपको आपके घर पर देखने को मिले तो इससे बेहतर कोई संकेत हो नहीं सकते हैं. माना जाता है कि अगर यह आपके घर आये तो आपने साथ सुख-समृद्धि लेकर आता है. केवल यहीं नहीं, मान्यताओं के अनुसार इसके आपके घर पर आने से गृहस्थी में आनंद का भी अनुभव होता है. अगर आपके घर पर गौरैया का घोसला है तो आपको जीवन में कभी भी पैसों की कमी नहीं होती है.

कबूतर

वास्तु शास्त्र में घर पर कबूतर आने को काफी शुभ और अच्छा बताया गया है. अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें कबूतर को मां लक्ष्मी का भी प्रतीक बताया गया है. मान्यताओं के अनुसार अगर यह आपके घर पर रहते हैं या फिर आते हैं तो ऐसे में आपके घर पर सुख सुविधाओं का भी वास होता है.

मोर

अगर आपको अपने घर पर मोर दिखाई दे तो इससे शुभ कुछ और हो ही नहीं सकता है. मोर को खूबसूरती और अच्छी किस्मत का प्रतीक बताया गया है. अगर आपको अपने घर में मोर दिखाई देता है तो यह संकेत हो सकता है कि आपके भाग्य में सुधार होने वाला है. कहा जाता है सुबह के समय मोर दिखने से जीवन में काफी पॉजिटिव बदलाव हो सकते हैं.

Also Read: Lucky Tips: शाम के समय इन चीजों का दिखना होता है शुभ, न करें इग्नोर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola