ePaper

Vastu Tips: देखते ही देखते नौकरी में मिलने लगेगी तरक्की, ऑफिस में करें ये छोटे से बदलाव

Updated at : 05 Nov 2024 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips for office

vastu tips for office

Vastu Tips for Office: अगर आपको अपने काम में तरक्की नहीं मिल रही है तो ऐसे में आपको अपने ऑफिस में कुछ छोटे बदलाव जरूर करने चाहिए. ये सभी उपाय वास्तु शास्त्र में दिए गए हैं.

विज्ञापन

Office Vastu Tips: हमारे वास्तु शास्त्र में हर तरह की समस्या से निपटने के लिए तरीके बताये गए हैं. कहा जाता है जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में आपको अपने जीवन में कई तरह के शुभ और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो अपने काम और अपने ऑफिस में मेहनत तो बहुत कर रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें सफलता मिल नहीं पा रही है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताये गए कुछ ऐसे उपाय देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने ऑफिस में काफी तरक्की कर सकते हैं.

इस दिशा में हो आपका मुंह

वास्तु शास्त्र की अगर मानें तो जब आप अपने ऑफिस में काम कर रहे हों तो इस समय आपका मुंह उत्तर दिशा की तरफ होना चाहिए. ऑफिस में बैठने के लिए इस दिशा को काफी शुभ माना जाता है. आप अगर चाहें तो ऑफिस में अपने मुंह को पश्चिम दिशा की तरफ करके भी बैठ सकते है. इससे आपकी तरक्की हो सकती है.

Also Read: Vastu Tips: पैसों से भर जाएगी खाली तिजोरी, घर के दक्षिण दिशा में रख दें ये एक चीज

Also Read: Vastu Tips: परिवार में लड़ाई-झगड़े खत्म होने के साथ ही निगेटिव एनर्जी भी होगी दूर, जानें क्या है तरीका

इन चीजों को न रखें अपने पास

कुछ लोगों की यह आदत होती है कि वे जिस डेस्क पर काम करते हैं उसके नीचे डस्टबिन रख देते हैं. लेकिन, अगर आपको काम में तरक्की करनी है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए. जब आप डस्टबिन को अपने डेस्क के पास रखते हैं तो ऐसे में निगेटिविटी बढ़ने लगती है. अगर आपके डेस्क के नीचे डस्टबिन है तो आपको उसे तुरंत ही वहां से हटा देना चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको इस बात का ख्याल भी रखना चाहिए कि आपके डेस्क में चीजें बिखरी हुई न हों.

डेस्क पर इन चीजों को रखना शुभ

अगर आप अपने काम और ऑफिस में तरक्की करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने ऑफिस डेस्क पर बांस के पौधे या फिर मनी प्लांट को रख सकते हैं. ऐसा करने से पॉजिटिव एनर्जी का वास होने लगता है. आपको सिर्फ इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि डेस्क पर रखे हुए पौधे सूखे नहीं.

Also Read: Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola