ePaper

Vastu Tips: जानिए वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कहां लगानी चाहिए पेंटिंग्स

Updated at : 07 Aug 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
vastu tips

vastu tips

Vastu Tips: अगर आपने भी अपने घर को पेंटिंग्स से सजाया है, लेकिन वो वास्तु शास्त्र के अनुसार नहीं हैं तो इस लेख में आपको यह बतलाया जा रहा है कि वास्तु शास्त्र के अनुसार पेंटिंग्स को घर में कैसे लगाना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आपको पेंटिंग्स बहुत पसंद है या आप बहुत सारी पेंटिंग्स खुद बनाते हैं और उससे अपने घर को सजाना भी पसंद करते हैं तो, ऐसा करते वक्त आपको वास्तु शास्त्र को जरूर ध्यान में रखना चाहिए. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको इसके नकारात्मक प्रभाव भी देखने को मिल सकते हैं. कहा जाता है किसी भी चीज को करने से पहले या फिर करने के दौरान अगर वास्तु शास्त्र का ध्यान रखा जाए तो इसके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक होते हैं. इस लेख में हम आपको यह बताने जा रहें हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में पेंटिंग्स कहां और कैसे लगानी चाहिए, ताकि आप वास्तु दोष से बचे रहें.

किस प्रकार की पेंटिंग लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने घर में पेंटिंग्स लगाना चाहते हैं तो आपको हमेशा ऐसी पेंटिंग्स का चुनाव करना चाहिए, जिसे देख कर आपको अच्छा फील हो. वैसी पेंटिंग जिससे बहुत नकारात्मक ऊर्जा आती है, उसे घर में नहीं लगाना चाहिए.

Also read: Chanakya Niti: व्यक्ति को बिना आग के ही जला देती हैं ये तीन चीजें

Also read: Personality Traits: लुक्स से ज्यादा लोगों को आकर्षित करते हैं ये गुण

Also read: Astro Tips: नहीं बढ़ रहा है बिजनेस तो करें यह उपाय

किस दिशा में लगाएं

वास्तु शास्त्र की मानें तो हमें अपने घर में पेंटिंग्स हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में लगानी चाहिए. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है और घर में शांति बनी रहती है.

कहां ना लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार पेंटिंग्स को दक्षिण दिशा में लगाने से बचना चाहिए और पेंटिंग्स को कभी भी ऐसी जगह पर नहीं लगाना चाहिए, जिसके नीचे आप आराम करते हो. जैसे कि उस दीवार पर पेंटिंग ना लगाएं जिसके नीचे आप सोते हों.

Also read: Chanakya Niti: इन लोगों के साथ रहना होता है मृत्यु के समान

किस प्रकार का फ्रेम लगाएं

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप जिन पेंटिंग्स को घर पर लगाना चाहते हैं, उनको फ्रेम करने में आपको लकड़ी का इस्तेमाल करना चाहिए.

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Trending Video

विज्ञापन
Tanvi

लेखक के बारे में

By Tanvi

Tanvi is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola