Vastu Tips: अभी-अभी हुई है शादी? भूलकर भी अपने कमरे में न रखें ये चीजें

Edited by Saurabh Poddar
Updated:
विज्ञापन

Swapna Shastra

Vastu Tips: अगर आपकी भी नयी-नयी शादी हुई है तो यह स्टोरी आपके काम की है. आज हम आपको ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको अपने कमरे में भूलकर भी नहीं रखना चाहिए.

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आप भी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं और एक नए रिश्ते को लेकर आगे बढ़ रहे हैं तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें नए शादी-शुदा जोड़ों को भूलकर भी अपने कमरे में नहीं रखना चाहिए. अगर आप इन चीजों को अपने कमरे में रखते हैं या फिर इनमें से किसी भी चीज को गलत दिशा में रखते हैं तो इसका आपके जीवन या फिर शादी-शुदा कपल के रिश्ते पर काफी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. तो चलिए वास्तु से जुड़े इन नियमो के बारे में विस्तार से जानते हैं.

न रखें इस तरह की तस्वीरें

अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है तो ऐसे में आपको भूलकर भी अपने बेडरूम में खतरनाक जानवरों या फिर इस तरह के किसी जीव की तस्वीर या पेंटिंग नहीं रखनी चाहिए. केवल यहीं नहीं, आपको अपने बेडरूम में देवी-देवताओं की उस तरह की तस्वीर भी नहीं लगानी चाहिए जिसमें वे गुस्से में लग रहे हों या फिर युद्ध कर रहे हों. आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप अपने कमरे में देवी-देवताओं की तस्वीर न रखें.

Also Read: Vastu Tips: घर के मुख्य द्वार के सामने किचन बनाने से मिलता है नकारात्मक परिणाम, जानें वास्तु के उपाय

Also Read: Vastu Tips: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न? घर में रखें ये चीजें

Also Read: Vastu Tips: घर से दूर करना चाहते हैं वास्तु दोष? इन बातों का रखें खास ख्याल

इन बातों का रखें खास ख्याल

अगर आपकी हाल में ही शादी हुई है और आप अपने बेडरूम में एक आईना लगाने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान जरूर रखें कि उसे बिस्तर के सिरहाने या फिर पैर की तरफ न रखें. केवल यहीं नहीं, जहां पर आपने अपना बिस्तर लगाया है उसके सिराहने की दीवार पर आपको घड़ी या फिर फोटो फ्रेम भी नहीं लगवाना चाहिए.

भूलकर भी न करें ये गलती

जिस कमरे में नए शादी-शुदा जोड़े ठहरने वाले हैं उस कमरे के लिए वास्तु शास्त्र में कुछ और नियम भी बताये गए है. वास्तु शास्त्र के अनुसार नए शादी-शुदा जोड़े जिस कमरे में ठहरे हुए हैं उस कमरे में पूजास्थल या फिर मंदिर भूलकर भी नहीं रखना चाहिए. नियम यहीं खत्म नहीं हो जाते हैं. इनके कमरे में पूजा में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियां, पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले बर्तन या फिर गंगाजल भी नहीं रखना चाहिए.

Also Read: Vastu Tips: घर की साफ़-सफाई करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और पैसों का होगा नुकसान

मृत व्यक्तियों की तस्वीर लगाना अशुभ

शादी-शुदा जोड़े को अपने कमरे में मृत लोगों या फिर पूर्वजों की तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए. शादी-शुदा जोड़े के रिश्ते के लिए ऐसा करना शुभ नहीं होता है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola