Vastu Tips: घर से दूर करना चाहते हैं वास्तु दोष? इन बातों का रखें खास ख्याल

Published by : Saurabh Poddar Updated At : 28 May 2024 8:00 AM

विज्ञापन

Vastu Tips: अगर आपके घर में भी किसी तरह का कोई वास्तु दोष है तो इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको उन्हें दूर करने में मदद मिलेगी.

विज्ञापन

Vastu Dosh Removing Tips: वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व होता है. कहा जाता है अगर चीजें इसके अनुसार की जाती हैं तो उनके परिणाम काफी शुभ और सकारात्मक आते हैं वहीं, जब चीजें इसके विरुद्ध की जाती है तो ऐसे में नतीजे भी काफी नकारात्मक होते हैं. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काम की साबित होने वाली है जिनके घर में किसी भी तरह का कोई वास्तु दोष है. इस स्टोरी को पढ़ने के बाद आप इस तरह के सभी वास्तु दोषों को दूर तो कर पाएंगे ही बल्कि इसके साथ ही इन्हें फॉलो कर आप आने वाले समय में किसी भी तरह के वास्तु दोष से सुरक्षित भी रख सकेंगे. चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं.

वास्तु दोष दूर करने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

वास्तु शास्त्र की अगर माने तो समुद्री नमक आपके घर से वास्तु दोषों को दूर करने में मदद कर सकता है. इसका इस्तेमाल किये जाने पर आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होता है. आपको बस इस बात का ध्यान रखना है कि जिस समुद्री नमक का आप इस्तेमाल कर रहे हैं वह पाउडर फॉर्म में न हो बल्कि पत्थर के फॉर्म में हो. केवल यहीं नहीं, अगर आप अपने घर से किसी भी तरह के वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इस बात का भी दिन रखना चाहिए कि आप मुख्य द्वार के ठीक सामने आईना न रखें. ऐसा करने से आपके घर पर वास्तु दोष लग सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: चमक जाएगी किस्मत और वास्तु दोष भी होंगे दूर, बस इन बातों का रखें ध्यान

Also Read: Vastu Tips: घर की साफ़-सफाई करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और पैसों का होगा नुकसान

Also Read: Vastu Tips: बाथरूम और टॉयलेट में की गयी ये गलतियां आपको बना सकती है कंगाल

कपूर और पिरामिड कर सकते है मदद

अगर आप वास्तु दोष को दूर करना चाहते है तो ऐसे में घर पर कपूर जलाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है. घर पर कपूर जलाना सदियों से काफी शुभ माना जाता है. कपूर जलाने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है. रेगुलर बेसिस पर घर में कपूर जलाने से वास्तु दोष दूर हो जाते हैं और समृद्धि भी आती है. वहीं, अगर आप चाहते हैं कि आपके घर पर पॉजिटिव एनर्जी का वास हो तो ऐसे में आप पिरामिड यंत्र का भी सहारा ले सकते हैं. आप अगर चाहें तो कांच, पत्थर, मेटल या फिर कार्डबोर्ड से बने पिरामिड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इनकी मदद से एनर्जी फ्लो भी बेहतर हो जाती है.

इस तरह के रंगों का करें इस्तेमाल

अगर आप अपने कमरे को रंगना चाहते हैं तो ऐसे में हम आपसे हल्के रंगों का चुनाव करने की सलाह देंगे. यह घर के वातावरण को पॉजिटिव और पीसफुल बनाता है. आपको शायद यह बात जानकर हैरानी होगी कि रंगों में भी वास्तु दोष हटाने का और पॉजिटिव एनर्जी को अपनी तरफ खींचने की ताकत होती है. केवल यहीं नहीं, आप अगर चाहें तो अपने घर के नार्थईस्ट डायरेक्शन में एक फिश टैंक को भी स्थापित कर सकते हैं. यह आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी के साथ पैसों को भी अट्रैक्ट करता हैं.

Also Read: Vastu Tips: घर में रखते हैं लकड़ी का मंदिर? इन चीजों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार हूं और पिछले 4 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. मैंने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है, जिसने मुझे खबरों को गहराई से समझने और उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की समझ दी है. वर्तमान में मैं प्रभात खबर के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर राइटर के रूप में कार्यरत हूं. मुझे उन विषयों पर लिखना सबसे अधिक पसंद है, जो सीधे हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े होते हैं. मेरे लेखों में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन और हेयर केयर के साथ-साथ पेरेंटिंग और बच्चों के व्यवहार से जुड़ी उपयोगी जानकारियां पढ़ने को मिलेंगी. इसके अलावा, मैं बदलते मौसम के अनुसार आसान और हेल्दी रेसिपीज, घरेलू टिप्स, रिश्तों को बेहतर बनाने के तरीके, ट्रैवल से जुड़े सुझाव और वास्तु शास्त्र जैसे रोचक विषयों पर भी नियमित रूप से लिखता हूं. फिटनेस और अच्छी सेहत मेरे व्यक्तिगत जीवन का भी महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. मैं सिर्फ इन विषयों पर लिखता ही नहीं, बल्कि अपनी दैनिक दिनचर्या में भी स्वस्थ जीवनशैली और फिटनेस से जुड़े नियमों का पालन करता हूं. मेरा मानना है कि जब आप किसी चीज को स्वयं अनुभव करते हैं, तभी आप दूसरों तक उसकी सही और व्यावहारिक जानकारी पहुंचा सकते हैं. मेरी हमेशा यही कोशिश रहती है कि मैं सरल, सहज और आम बोलचाल की हिंदी में लिखूं, ताकि हर पाठक मेरी बात को आसानी से समझ सके और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाने के लिए उसका फायदा उठा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola