ePaper

Vastu Tips: मां लक्ष्मी को करना चाहते हैं प्रसन्न? घर में रखें ये चीजें

Updated at : 28 May 2024 11:05 AM (IST)
विज्ञापन
Prasanna Vadanam Shloka

Prasanna Vadanam Shloka

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में इन चीजों को रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे अत्यंत प्रसन्न होती हैं. चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Vastu Tips: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का काफी खास महत्व होता है. कहा जाता है चीजें जब शास्त्रों के अनुसार की जाती हैं तो उनके परिणाम काफी शुभ होते हैं. वहीं, जब चीजें वास्तु शास्त्र के विरुद्ध होती हैं तो इनके परिणाम भी काफी नकारात्मक होते हैं. आज इस स्टोरी में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिन्हें आपको अपने घर पर रखना चाहिए. इन चीजों को अगर आप अपने घर पर रखते हैं तो इससे मां लक्ष्मी अत्यंत प्रसन्न होती हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में कछुआ रखना शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में धातु का कछुआ रखना काफी शुभ होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कछुए का सीधा संबंध भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के साथ है. कहा जाता है घर की उत्तर दिशा में धातु से बना कछुआ जरूर रखना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में धन और समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है.

Also Read: Vastu Tips: घर से दूर करना चाहते हैं वास्तु दोष? इन बातों का रखें खास ख्याल

Also Read: Vastu Tips: चमक जाएगी किस्मत और वास्तु दोष भी होंगे दूर, बस इन बातों का रखें ध्यान

Also Read: Vastu Tips: घर की साफ़-सफाई करते समय न करें ये गलतियां, सेहत और पैसों का होगा नुकसान

घर में रखें नारियल

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर नारियल रखना काफी शुभ होता है. अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर पैसों के आने के अलग-अलग रास्ते खुलते हैं. जब ऐसा होता है तो घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है. अगर आप अपने घर से आर्थिक तंगी को दूर करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर में नारियल रखना चाहिए.

पिरामिड रखने के भी हैं फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर में पिरामिड जरूर रखना चाहिए. ऐसे करने से घर से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है. वहीं, अगर आप अपने घर पर क्रिस्टल या फिर किसी धातु का पिरामिड रखते हैं तो इससे आर्थिक तंगी दूर होती है. पिरामिड रखने से फैमिली मेंबर्स के जीवन में सम्पन्नता बनी हुई रहती है.

Also Read: Vastu Tips: बाथरूम और टॉयलेट में की गयी ये गलतियां आपको बना सकती है कंगाल

भगवान कुबेर की मूर्ति

शास्त्रों में भगवान कुबेर को स्थायी धन का कारक बताया गया है. इसीलिए घर में भगवान कुबेर की मूर्ति रखने को कहा जाता है. अगर आप भगवान कुबेर की मूर्ती घर पर रखते हैं तो मां लक्ष्मी भी आपके घर पर हमेशा के लिए निवास करने लगती है.

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola